नो एंट्री जोन में हादसा, ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला

Go Gorakhpur

Truck Kills Third-Grade Student in No-Entry Zone: शनिवार की सुबह स्कूल से घर लौट रही कक्षा तीन की छात्रा को तिवारीपुर इलाके के नरसिंहपुर के पास ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. राजघाट इलाके से नो एंट्री के बाद भी ट्रकों का आवागमन होने से भीड़ आक्रोशित हो गई. लोग नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए और घासीकटरा-इलाहीबाग रोड जाम कर दी. हालात बेकाबू देख सीओ कोतवाली, तिवारीपुर कोतवाली और राजघाट पुलिस मौके पर पहुंची किसी तरह लोगों को शांत कराया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. चालक पुलिस की हिरासत में है.

नो एंट्री जोन में हादसा, ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला

तिवारीपुर थाने के निजामपुर नरसिंहपुर निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा की दस वर्षीया बेटी शिप्रा घासीकटरा के पास एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी. सोमवार को करीब 11 बजे वह घर लौट रही थी. भारी वाहनों के लिए ‘नो एंट्री जोन’ होने के बाद भी राजघाट से ट्रक निजामपुर की तरफ जा रहा था. अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा को कुचल दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिवार के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे और बच्ची को उपचार कराने के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. शिप्रा दो बहनों में बड़ी थी. धर्मेन्द्र कुशवाहा एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया.

बच्ची की मौत की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. भीड़ ने तत्काल सड़क जाम कर दी. घटना की सूचना मिलते ही अपर मजिस्ट्रेट अमित जायसवाल व नायब तहसीलदार, सीओ कोतवाली सहित कोतवाली सर्किट के तीनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देख लोग भड़क गये और नारेबाजी करते हुए कहने लगे कि पुलिस की मिली भगत से शहर में ट्रकों का आवागम होता है. स्थानीय निवासी राकेश, पंकज, मुन्ना आदि का कहना था कि दिन में नो एंट्री जोन होने बाद भी पुलिस पैसा लेकर ट्रकों को शहर में आने जाने देती है. पुलिस अफसर भी ट्रकों के आवागमन पर चुप्पी साधे हैं.

यह भी पढ़ें

  • डीडीयू न्यूज़ | गोरखपुर विश्वविद्यालय | डीडीयू समाचार | DDU News | Deen Dayal Upadhyay University

    मास कम्युनिकेशन छात्रों के लिए बड़ी खबर, डीडीयू में खुल रहा है महंत दिग्विजयनाथ इंस्टीट्यूट

  • गोरखपुर: SC/ST वर्ग के लिए सरकारी योजना, मिलेगी 35% तक सब्सिडी और 3 साल ब्याज छूट! तुरंत करें आवेदन

    गोरखपुर: SC/ST वर्ग के लिए सरकारी योजना, मिलेगी 35% तक सब्सिडी और 3 साल ब्याज छूट! तुरंत करें आवेदन

  • गुलरिहा थाने की पुलिस

    जमीन दिलाने के नाम पर BRD मेडिकल कॉलेज के सर्जन से ₹71 लाख की ठगी, अस्पताल संचालक समेत 5 पर FIR

  • गोरखपुर में दिल दहलाने वाला हादसा: ट्रेन से कटकर महिला और बच्ची की मौत, दूसरी मासूम गंभीर

    गोरखपुर में दिल दहलाने वाला हादसा: ट्रेन से कटकर महिला और बच्ची की मौत, दूसरी मासूम गंभीर

  • Gorakhpur Literary Festival-8: 'शब्द संवाद' में जुटेंगे उदय प्रकाश और प्रतीक त्रिवेदी जैसे दिग्गज, देखें लिस्ट

    Gorakhpur Literary Festival-8: ‘शब्द संवाद’ में जुटेंगे उदय प्रकाश और प्रतीक त्रिवेदी जैसे दिग्गज, देखें लिस्ट

  • गोरखपुर: मतदाता सूची की गहन जांच के आदेश, दोहरी एंट्री और मृत वोटरों के नाम हटाने पर जोर

    गोरखपुर: मतदाता सूची की गहन जांच के आदेश, दोहरी एंट्री और मृत वोटरों के नाम हटाने पर जोर

  • सरकार द्वारा एस्मा लागू किए जाने का विरोध, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जताया कड़ा ऐतराज

    सरकार द्वारा एस्मा लागू किए जाने का विरोध, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जताया कड़ा ऐतराज

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    स्वर्गीय दिनेश चंद्र श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर 16 दिसंबर को विचार गोष्ठी और पत्रकार सम्मान समारोह

  • Pankaj Chaudhary BJP UP President: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनना तय

    Pankaj Chaudhary BJP UP President: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनना तय

  • ललित नरायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में अत्याधुनिक फार्मेसी विंग का उद्घाटन

    ललित नरायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में अत्याधुनिक फार्मेसी विंग का उद्घाटन

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक