Gorakhpur/Ten to twelve lakh daily fraud on gaming portal reddy anna: गोरखपुर पुलिस ने ऑनलाईन गेमिंग पोर्टल रेड्डी अन्ना में सट्टा खेलाने के नाम पर अलग-अलग बैंकों के म्यूल खातों में पैसों की लेन-देन कर लोगों के साथ ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपितों के कब्जे से 29 मोबाइल फोन, 2 लैपटाप, 4 टैबलेट, 9 एटीएम कार्ड, 8 आधार कार्ड, 8 रजिस्टर सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं. गिरोह रोजाना 10 लाख से 12 लाख रुपये की ठगी को अंजाम देता था. आरोपितों ने रामजानकी नगर में अपना कार्यालय बनाया था. पुलिस को मुखबिर से साइबर ठगी गिरोह की सूचना मिली थी. इस गिरोह के सरगना की तलाश जारी है.
रामजानकी नगर में खोला था दफ्तर: आनलाईन गेमिंग मे सट्टा लगवाने के आरोपितों ने गेमिंग वेबसाइट रेड्डी अन्ना पोर्टल को माध्यम बनाया था. गिरोह ने शहर के रामजानकी नगर में किराये के कमरे में अपना कार्यालय खोल रखा था. वे झांसे में लेकर युवकों से सट्टा खिलवाते थे और अलग-अलग नाम के म्यूल बैंक खातों मे डिपोजिट और विड्राल करते थे. पुलिस को इसकी सूचना मुखबिर ने दी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने उक्त स्थल पर छापेमारी की और आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उन्होंने रेडी अन्ना पोर्टल का पैनल खरीदा था. सट्टे के पैसे मंगाने के लिए वे लोगों को बहला-फुसलाकर म्युल/फर्जी खाते खुलवाते थे और उसमें पैसों का लेन-देन करते थे. यह गिरोह एक दिन में लगभग 11-12 लाख रुपये का लेन-देन करता था. पैसे आने पर वे आपस में बांट लेते थे.
सात देवरिया और एक युवक बिहार का रहने वाला: सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना शाहपुर के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश डाली थी. मौके से आरोपित रोहित प्रसाद पुत्र मदन प्रसाद निवासी प्रतापपुर रामपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया, प्रिंस कुमार पुत्र स्वर्गीय अदालत सिंह निवासी सिसवा खुर्द थाना मैरवा जनपद सिवान बिहार, गुड्डु शर्मा पुत्र अनिरुद्ध शर्मा निवासी रामपुर प्रतापपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया, रंजेश यादव पुत्र नंदलाल यादव निवासी रामपुर प्रतापपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया, अमित शर्मा पुत्र रंगलाल शर्मा निवासी ठाकुरपुर छपरा बुजुर्ग थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया, अभय कुमार यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव निवासी ठाकुरपुर छपरा बुजुर्ग थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया, संजीत कुमार खरवार पुत्र गंभीरा खरवार निवासी बैकुंठपुर प्रतापपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया व चन्दन कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय विजय मल्ल भगत निवासी बेलाव थाना दरौल्ली जनपद सिवान बिहार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध धारा 111(2), 318 भान्यासं के तहत मुकदमा कर लिया है.
खुलासा करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक शाहपुर नीरज कुमार राय, चौकी प्रभारी हड़हवा फाटक कमलेन्द्र सिंह, एसआई दुर्गेश शुक्ला, चौकी प्रभारी रेल विहार एसआई सत्यम सिंह, एएसआई अमरकान्त थाना शाहपुर, मुख्य आरक्षी शशिशंकर राय, शशिकांत जायसवाल साइबर अपराध सेल, आरक्षी मोहित पाण्डेय, सौरभ पाल, राहुल सरोज, रामजी वर्मा, सुधार कुमार, गौरव कुमार यादव, अवधेश कुमार यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर.
-
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में प्रेम कहानी का खूनी अंत, पुलिस की घेराबंदी में प्रेमी जोड़े ने खुद को गोली मारी
-
गोरखपुर: AC क्लासरूम के नाम पर ₹1.5 लाख की वसूली, विरोध कर रहे छात्रों पर गिरा शीशा, 4 घायल
-
गाजियाबाद सर्राफा व्यापारी सुसाइड: एक करोड़ की धोखाधड़ी से परेशान ज्वैलरी कारोबारी ने कार में खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट में 3 नाम
-
रेलवे अलर्ट: तीसरे दिन भी स्टेशन पर सन्नाटा, सप्तक्रांति एक्सप्रेस में भारी भीड़, आज भी 70 से अधिक ट्रेनें निरस्त
-
DDU Gorakhpur: दाखिले का नया रिकॉर्ड 8000 तक पहुंच रहा, जानिए किस कोर्स में आया उछाल
-
गंगा एक्सप्रेसवे को मिलेगा नया रास्ता, आगरा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे पर काम शुरू
-
सजन साउंड सिस्टम दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, सीएम के कार्यक्रम के लिए थी बुकिंग
-
सिद्धार्थनगर: नवरात्र में दुर्गा मंदिर तोड़े जाने पर भड़के सांसद पाल, विकास भवन के सामने धरना शुरू
-
सीतापुर: बीएसए से मारपीट मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित, स्कूल पर बच्चों का प्रदर्शन
-
पैडलेगंज से मोहद्दीपुर रिंग रोड की बदलेगी रंगत, जीडीए खर्च करेगा 2.57 करोड़, अक्टूबर में शिलान्यास
-
देवरिया: छत्रपति शिवाजी महाराज पोस्टर विवाद, रुद्रपुर में हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन
-
हापुड़ में परचून दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात