क्राइम गोरखनाथ थाना शाहपुर थाना

गेमिंग पोर्टल पर सट्टेबाजी में रोजाना 10 से 12 लाख की ठगी करने वाले आठ युवक गिरफ्तार

Gorakhpur Crime News
Go Gorakhpur - Online gaming fraud

Gorakhpur/Ten to twelve lakh daily fraud on gaming portal reddy anna: गोरखपुर पुलिस ने ऑनलाईन गेमिंग पोर्टल रेड्डी अन्ना में सट्टा खेलाने के नाम पर अलग-अलग बैंकों के म्यूल खातों में पैसों की लेन-देन कर लोगों के साथ ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपितों के कब्जे से 29 मोबाइल फोन, 2 लैपटाप, 4 टैबलेट, 9 एटीएम कार्ड, 8 आधार कार्ड, 8 रजिस्टर सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं. गिरोह रोजाना 10 लाख से 12 लाख रुपये की ठगी को अंजाम देता था. आरोपितों ने रामजानकी नगर में अपना कार्यालय बनाया था. पुलिस को मुखबिर से साइबर ठगी गिरोह की सूचना मिली थी. इस गिरोह के सरगना की तलाश जारी है.

रामजानकी नगर में खोला था दफ्तर: आनलाईन गेमिंग मे सट्टा लगवाने के आरोपितों ने गेमिंग वेबसाइट रेड्डी अन्ना पोर्टल को माध्यम बनाया था. गिरोह ने शहर के रामजानकी नगर में किराये के कमरे में अपना कार्यालय खोल रखा था. वे झांसे में लेकर युवकों से सट्टा खिलवाते थे और अलग-अलग नाम के म्यूल बैंक खातों मे डिपोजिट और विड्राल करते थे. पुलिस को इसकी सूचना मुखबिर ने दी, ​जिसके आधार पर पुलिस टीम ने उक्त स्थल पर छापेमारी की और आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उन्होंने रेडी अन्ना पोर्टल का पैनल खरीदा था. सट्टे के पैसे मंगाने के लिए वे लोगों को बहला-फुसलाकर म्युल/फर्जी खाते खुलवाते थे और उसमें पैसों का लेन-देन करते थे. यह गिरोह एक दिन में लगभग 11-12 लाख रुपये का लेन-देन करता था. पैसे आने पर वे आपस में बांट लेते थे.

सात देवरिया और एक युवक बिहार का रहने वाला: सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना शाहपुर के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश डाली थी. मौके से आरोपित रोहित प्रसाद पुत्र मदन प्रसाद निवासी प्रतापपुर रामपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया, प्रिंस कुमार पुत्र स्वर्गीय अदालत सिंह निवासी सिसवा खुर्द थाना मैरवा जनपद सिवान बिहार, गुड्डु शर्मा पुत्र अनिरुद्ध शर्मा निवासी रामपुर प्रतापपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया, रंजेश यादव पुत्र नंदलाल यादव निवासी रामपुर प्रतापपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया, अमित शर्मा पुत्र रंगलाल शर्मा निवासी ठाकुरपुर छपरा बुजुर्ग थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया, अभय कुमार यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव निवासी ठाकुरपुर छपरा बुजुर्ग थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया, संजीत कुमार खरवार पुत्र गंभीरा खरवार निवासी बैकुंठपुर प्रतापपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया व चन्दन कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय विजय मल्ल भगत निवासी बेलाव थाना दरौल्ली जनपद सिवान बिहार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध धारा 111(2), 318 भान्यासं के तहत मुकदमा कर लिया है.

खुलासा करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक शाहपुर नीरज कुमार राय, चौकी प्रभारी हड़हवा फाटक कमलेन्द्र सिंह, एसआई दुर्गेश शुक्ला, चौकी प्रभारी रेल विहार एसआई सत्यम सिंह, एएसआई अमरकान्त थाना शाहपुर, मुख्य आरक्षी शशिशंकर राय, शशिकांत जायसवाल साइबर अपराध सेल, आरक्षी मोहित पाण्डेय, सौरभ पाल, राहुल सरोज, रामजी वर्मा, सुधार कुमार, गौरव कुमार यादव, अवधेश कुमार यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर.



  • आजमगढ़: पीएम योजना के नाम पर ठगी, एक्सिस बैंक का सहायक शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

    आजमगढ़: पीएम योजना के नाम पर ठगी, एक्सिस बैंक का सहायक शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

  • गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में ज्येष्ठ के पांचवें मंगलवार को विशाल हनुमत भंडारे का आयोजन

    गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में ज्येष्ठ के पांचवें मंगलवार को विशाल हनुमत भंडारे का आयोजन

  • सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर

    सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर

  • गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर जल्द दौड़ेंगी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें

    गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर जल्द दौड़ेंगी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें

  • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने देश को दिलाई सशक्त व समृद्धशाली राष्ट्र की पहचान: गोविंद नारायण शुक्ला

    ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने देश को दिलाई सशक्त व समृद्धशाली राष्ट्र की पहचान: गोविंद नारायण शुक्ला

  • AIIMS गोरखपुर ने रचा इतिहास: 98 वर्षीय गंभीर मरीज की कूल्हे की सर्जरी कर नया जीवन दिया

    AIIMS गोरखपुर ने रचा इतिहास: 98 वर्षीय गंभीर मरीज की कूल्हे की सर्जरी कर नया जीवन दिया

  • बेलीपार में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, निषाद पार्टी ने बताया साजिश

    बेलीपार में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, निषाद पार्टी ने बताया साजिश

  • एमएमएमयूटी परिसर में पौधा रोपण, जयंती पर पूर्व छात्र को किया याद

    एमएमएमयूटी परिसर में पौधा रोपण, जयंती पर पूर्व छात्र को किया याद

  • एमएमएमयूटी खोलेगा विद्युत उत्पादों की गुणवत्ता परखने का सेंटर

    एमएमएमयूटी खोलेगा विद्युत उत्पादों की गुणवत्ता परखने का सेंटर

  • गाजियाबाद नगर निगम के प्रकाश विभाग में करोड़ों के घोटाले का आरोप

    गाजियाबाद नगर निगम के प्रकाश विभाग में करोड़ों के घोटाले का आरोप

  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर नवीन कुमार हापुड़ में मुठभेड़ में ढेर, 20 से ज़्यादा केस दर्ज

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर नवीन कुमार हापुड़ में मुठभेड़ में ढेर, 20 से ज़्यादा केस दर्ज

  • सॉल्वर बिठाकर SSB परीक्षा कर ली पास, ज्वाइनिंग के समय गिरफ्तार

    सॉल्वर बिठाकर SSB परीक्षा कर ली पास, ज्वाइनिंग के समय गिरफ्तार

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक