Gorakhpur/Reddy Anna online gaming fraud case manish kushwaha wanted: शाहपुर के रामजानकी नगर में अवैध ढंग से रेड्डी अन्ना ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल चला रहे आठ जालसाजों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था. अब इस गिरोह के सरगना देवरिया जिले के थाना श्रीरामपुर क्षेत्र में रहने वाले मनीष सिंह कुशवाहा की तलाश पुलिस कर रही है. इसके नाम पर तीन आईडी चल रही थी. इसके साथ ही दिल्ली के आसपास रहने वाले सूरज को भी पुलिस ढूंढ रही है. दोनों के पकड़े जाने पर इस धंधे से जुड़ी जानकारी और कई बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं.
पुलिस के अनुसार, क्रोम के माध्यम से रेड्डी अन्ना ऑनलाइन गेम में सट्टेबाज जुड़ते हैं. मनीष ने रेड्डी अन्ना के पैनल की तीन आईडी खरीदी थी. एक आईडी की कीमत करीब 12 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके बाद शाहपुर के रामजानकी नगर से अवैध सट्टे का खेल संचालित किया जाने लगा. लोगों को बहला-फुसलाकर म्युल/फर्जी खाते खुलवाए गए थे. उनमें पैसों का लेनदेन करते थे. एक दिन में 11-12 लाख रुपये का लेनदेन किया जाता था. इसमें 20 प्रतिशत फायदा रेड्डी अन्ना के खाते में जाता था. रविवार को पकड़े गए जालसाजों में छह देवरिया और दो बिहार सिवान जिले के हैं. उनसे पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं.
-
गोरखपुर न्यूज़: सोनबरसा फोरलेन पर कोहरे का कहर, आपस में टकराईं 5 गाड़ियां, मची चीख-पुकार
गोरखपुर के सोनबरसा बाजार में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण दो बसों समेत पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में दर्जनों यात्री घायल हुए हैं और फोरलेन पर लंबा जाम लग गया।
-
सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में संगठित साइबर सिंडिकेट ने रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी की है। शेयर ट्रेडिंग और फर्जी एप्स के जरिए हो रहे इस हाई-प्रोफाइल अपराध का पूरा विश्लेषण पढ़ें।
-
गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र की लापता किशोरी के साथ होटल और स्पा सेंटर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर और स्पा सेंटर संचालक सहित चार को गिरफ्तार किया है।