सिटी सेंटर

एनईआर के हर टिकट काउंटर पर लगा क्यूआर कोड, अब कैश की नो टेंशन

Gorakhpur Railway Station

Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे का हर टिकट काउंटर अब क्यूआर कोड से लैस है. अब अगर काउंटर पर लाइन में लगे यात्री के पास टिकट के लिए कैश नहीं है तो वह बार कोड के माध्यम से भी भुगतान कर सकता है. एनईआर के सभी 535 स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यह सुविधा शुरू हो गई है.

रेलवे में पहले केवल ऑनलाइन आरक्षित टिकट के लिए ही ऑनलाइन भुगतान की सुविधा थी. इसके बाद जनरल व प्लेटफार्म टिकट के लिए भी यह सुविधा हो गई, लेकिन यही टिकट अगर रेलवे स्टेशन के काउंटर से लेते थे तो उसके बदले नकद भुगतान करना होता था. काउंटर पर ऑनलाइन सुविधा नहीं होने से आए दिन कर्मचारियों और यात्रियों में कहासुनी होती थी. कर्मचारी कैश रुपये नहीं होने पर यात्रियों को लौटा देते थे. वहीं, यात्री भी फुटकर पैसे नहीं होने की वजह से काउंटर पर उलझते रहते थे. अब इन दोनों समस्या का समाधान हो गया है. इसके लिए हर जगह बार कोड स्कैनर लगाया गया है, जिसके जरिए लोग अपने टिकट का भुगतान कर सकेंगे.

लखनऊ मंडल में 221 जगह लगे हैं बार कोड स्कैनर : पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यूटीएस, पीआरएस तथा यूटीएस सह पीआरएस काउंटरों पर टिकटों के भुगतान के लिए क्यूआर कोड लगाया है. इसमें लखनऊ मंडल में 221, वाराणसी मंडल में 161 और इज्जतनगर मंडल में 153 क्यूआर डिवाइस लगाए गए हैं. इसमें से यूटीएस काउंटर पर 360, पीआरएस काउंटर पर 74 तथा यूटीएस सह पीआरएस काउंटर पर 101 क्यूआर डिवाइस लगाए गए हैं. इसके अतिरिक्त 80 क्यूआर डिवाइस स्पेयर के रूप में उपलब्ध हैं.

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ, पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे शत-प्रतिशत क्यूआर डिवाइस लगाने वाला देश के तीन अन्य क्षेत्रीय रेलवे की सूची में शामिल हो गया है. यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा से काम आसान होगा. इससे टिकट जारी करने में लगने वाले समय में कमी आएगी.



  • Gorakhpur News:बारात में वह हुआ जो नहीं होना चाहिए. जानिए कैसे चली गई बुजुर्ग की जान

  • Gorahpur News:रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी निलंबित, वाहनों से वसूली के खेल का पर्दाफाश

  • Gorakhpur News:पुरानी पेंशन बहाली में सरकार की हठधर्मिता नही चलेगीः मंच

  • Gorakhpur News:हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गोजए की संगोष्ठी : जनपक्षधरता पत्रकारिता की सबसे बड़ी कसौटी : रणविजय

  • Gorakhpur News:एनजेसीए के आह्वान पर निकाला मोटरसाइकिल जूलूस,ओपीएस को बुलंद की आवाज

  • Gorakhpur News:नर्सिंग होम्स की अब आ रही असलियत सामने,31 तक अंतिम मौका

  • Gorakhpur News:ओपीएस की लड़ाई को मजबूती प्रदान करें कर्मचारीःएनजेसीए

  • Gorakhpur News:रेलकर्मी अफरोज की हत्या में शक की सुई पत्नी शादिया पर टिकी

  • Gorakhpur News: ओपीएस बहाली तक जारी रहेगा आंदोलन,पेंशन रथ का होगा ऐतिहासिक स्वागत

  • गोरखनाथ इलाके में रेलकर्मी की गला रेतकर हत्या, पत्नी और 15 किरायेदार हिरासत में

  • एसोसिएशन ऑफ मेसोनिक ले​डीज़ की अध्यक्ष बनीं विथिका, शालिनी सचिव

  • Gorakhpur News:ओपीएस के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार, 21 को मशाल जुलूस निकालेंगे

  • Gorakhpur News:सीबीएसई की 12वीं के नतीजे में महराजगंज से अंजली ने किया टॉप

  • Gorakhpur News:कर्मचारियों ने बनाई रणनीति, ओपीएस की बहाली को दौड़ाएंगे ‘‘पेंशन रथ‘‘

  • Gorakhpur News:दस वर्षीय बच्चे का अपहरण कर ले ली जान, टाफी का लालच दे स्कूल से उठाया

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक