Gorakhpur: रेलवे में टीसी बनवाने के नाम पर 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित की तहरीर पर खजनी पुलिस देवरिया रूद्रपुर के समुदा गांव के अनुभव पांडेय, भावना पांडेय, अर्चना पांडेय, कमलेश पांडेय और किरन के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
उनवल निवासी रामकरण यादव ने खजनी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पुरोहित के रिश्तेदार देवरिया रूद्रपुर निवासी अनुभव पांडेय से गांव में मुलाकात हुई थी. अनुभव पांडेय ने बताया कि 10 लाख रुपये खर्च कीजिए तो आपके बेटे संदीप यादव को रेलवे ग्रुप सी में टीसी पद पर लगवा दूंगा. झांसे में आकर रामकरण ने 15 जुलाई 2018 को पांच लाख 50 हजार रुपये दे दिए. इसके बाद अलग-अलग तारीख पर बाकी चार लाख 50 हजार रुपये भी दे दिए. अनुभव ने उनके बेटे को कोलकाता में रेलवे टीसी पद के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया. बेटा संदीप नौकरी ज्वाइन करने रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट हाबड़ा डिविजन गया तो पता चला कि उसका नियुक्ति पत्र फर्जी है. 10 अगस्त को संदीप अपने एक मित्र के साथ अनुभव पांडेय के घर रुपये मांगने गया. वहां पर अनुभव के साथ उसके परिवार के लोगों ने गाली देते हुए रुपये देने से मना कर दिया.
-
गोरखपुर समाचार: आज 12 मई 2026 की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर गैस एजेंसियों का नंबर 2026 | 87+ Gorakhpur Gas Agencies Contact Numbers
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: राजघाट पुल की ओर आवागमन पर बड़ा अपडेट और बाकी खबरें
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर रेलवे स्कूल एडमिशन 2026: जटेपुर स्कूल में कक्षा 6, 9 और 11 के लिए फॉर्म मिलना शुरू
-
गोरखपुर न्यूज़: युवक को अल्बेनिया की जगह भेजा सिंगापुर, 10 लाख लेकर जालसाज फरार
-
गोरखपुर न्यूज़: सोनबरसा फोरलेन पर कोहरे का कहर, आपस में टकराईं 5 गाड़ियां, मची चीख-पुकार
-
गोरखपुर न्यूज़: ट्रैफिक जवानों को अब समय पर आना होगा, बायोमेट्रिक सिस्टम ने बढ़ाई टेंशन, जानें नया नियम
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी