सिटी सेंटर

एनईआर के हर टिकट काउंटर पर लगा क्यूआर कोड, अब कैश की नो टेंशन

Gorakhpur Railway Station

Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे का हर टिकट काउंटर अब क्यूआर कोड से लैस है. अब अगर काउंटर पर लाइन में लगे यात्री के पास टिकट के लिए कैश नहीं है तो वह बार कोड के माध्यम से भी भुगतान कर सकता है. एनईआर के सभी 535 स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यह सुविधा शुरू हो गई है.

रेलवे में पहले केवल ऑनलाइन आरक्षित टिकट के लिए ही ऑनलाइन भुगतान की सुविधा थी. इसके बाद जनरल व प्लेटफार्म टिकट के लिए भी यह सुविधा हो गई, लेकिन यही टिकट अगर रेलवे स्टेशन के काउंटर से लेते थे तो उसके बदले नकद भुगतान करना होता था. काउंटर पर ऑनलाइन सुविधा नहीं होने से आए दिन कर्मचारियों और यात्रियों में कहासुनी होती थी. कर्मचारी कैश रुपये नहीं होने पर यात्रियों को लौटा देते थे. वहीं, यात्री भी फुटकर पैसे नहीं होने की वजह से काउंटर पर उलझते रहते थे. अब इन दोनों समस्या का समाधान हो गया है. इसके लिए हर जगह बार कोड स्कैनर लगाया गया है, जिसके जरिए लोग अपने टिकट का भुगतान कर सकेंगे.

लखनऊ मंडल में 221 जगह लगे हैं बार कोड स्कैनर : पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यूटीएस, पीआरएस तथा यूटीएस सह पीआरएस काउंटरों पर टिकटों के भुगतान के लिए क्यूआर कोड लगाया है. इसमें लखनऊ मंडल में 221, वाराणसी मंडल में 161 और इज्जतनगर मंडल में 153 क्यूआर डिवाइस लगाए गए हैं. इसमें से यूटीएस काउंटर पर 360, पीआरएस काउंटर पर 74 तथा यूटीएस सह पीआरएस काउंटर पर 101 क्यूआर डिवाइस लगाए गए हैं. इसके अतिरिक्त 80 क्यूआर डिवाइस स्पेयर के रूप में उपलब्ध हैं.

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ, पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे शत-प्रतिशत क्यूआर डिवाइस लगाने वाला देश के तीन अन्य क्षेत्रीय रेलवे की सूची में शामिल हो गया है. यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा से काम आसान होगा. इससे टिकट जारी करने में लगने वाले समय में कमी आएगी.



  • Gorakhpur News:फुहारें लेकर गोरखपुर पहुंचा मानसून, लेटलतीफी से जनजीवन प्रभावित

  • Gorakhpur News: हुंकार रैली का फैसला-ओपीएस नहीं तो संसद का घेराव तय मानिए

  • Gorakhpur News:बिछिया में गैस सिलिंडर फटा, तीन झुलसे, कैसे हुआ हादसा, जाने- क्या बरतें सावधानी

  • Gorakhpur News:ओपीएस दो! नहीं तो गद्दी छोड़ दो! ‘‘हूंकार महारैली‘‘ में होगी आवाज बुलंद

  • Gorakhpur News:आटो वाले ने हद कर दी,गया जेल, जानिए कैसे ?

  • Gorakhpur News:अबकी बार पौधरोपण में सहजन को तरजीह, खूब खाइए, बीमारी भगाइए

  • यह कौन सी स्कीम लेकर आया जीडीए, रजिस्ट्रेशन के लिए टूट पड़े लोग

  • गलत साझेदारी से धंधा कैसे गर्त में जा सकता है…यह नजीर देख दंग रह जाएंगे

  • Partnership Pitfalls: A Shocking Case of Business Downfall

  • Gorakhpur: St. John’s Church Celebrates Two Hundred Years of Journey

  • Parag Dairy Factory in Gorakhpur closed, Cattle Rearers Protest as Milk Procurement Halts

  • Bulldozer runs on illegal property of another mafia in Gorakhpur

  • समय का विद्रूप चेहराः महिला मित्र ने प्रेमी की मां पर पेट्रोल छिड़ककर जलाया, मौत

  • समर कैंप में बच्चों ने की मस्ती

  • Gorakhpur News:रोग से नहीं जूनियर डॉक्टरों की पिटाई से चली जाती जान, पुलिस ने बचाया

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक