क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • ‘सहजीवन संवाद’ का आगाज: क्या मानव और वन्यजीव साथ रह पाएंगे? विशेषज्ञों ने मिलकर तलाशे समाधान

    ‘सहजीवन संवाद’ का आगाज: क्या मानव और वन्यजीव साथ रह पाएंगे? विशेषज्ञों ने मिलकर तलाशे समाधान

  • गोरखपुर के सांसद रवि किशन को मिला ‘संसद रत्न पुरस्कार 2025’, जानें किसे समर्पित किया यह सम्मान?

    गोरखपुर के सांसद रवि किशन को मिला ‘संसद रत्न पुरस्कार 2025’, जानें किसे समर्पित किया यह सम्मान?

  • ‘जल जीवन मिशन’ ने बदल दी ग्रामीण भारत की तस्वीर, अध्ययन में सामने आए चौंकाने वाले सकारात्मक परिणाम

    ‘जल जीवन मिशन’ ने बदल दी ग्रामीण भारत की तस्वीर, अध्ययन में सामने आए चौंकाने वाले सकारात्मक परिणाम

  • डीडीयू में ‘पड़ोसी प्रथम नीति’ पर महामंथन, चीन के बढ़ते प्रभाव और चुनौतियों पर हुई चर्चा

    डीडीयू में ‘पड़ोसी प्रथम नीति’ पर महामंथन, चीन के बढ़ते प्रभाव और चुनौतियों पर हुई चर्चा

  • कारगिल विजय दिवस पर गूंजे ‘भारत माता की जय’ के जयकारे, शहीद गौतम गुरुंग को भावभीनी श्रद्धांजलि

    कारगिल विजय दिवस पर गूंजे ‘भारत माता की जय’ के जयकारे, शहीद गौतम गुरुंग को भावभीनी श्रद्धांजलि

  • गोरखपुर में RPF खेल महाकुंभ का आगाज, कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम, जानें कौन रहे विजेता

    गोरखपुर में RPF खेल महाकुंभ का आगाज, कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम, जानें कौन रहे विजेता

  • गोरखपुर समाचार: CM योगी ने दिए विकास और न्याय के निर्देश, नई रजिस्ट्री प्रणाली, और अन्य प्रमुख अपडेट्स

    गोरखपुर समाचार: CM योगी ने दिए विकास और न्याय के निर्देश, नई रजिस्ट्री प्रणाली, और अन्य प्रमुख अपडेट्स

  • सीएम योगी ने 11 मंजिला PAC टावर का किया लोकार्पण, जेपी की प्रतिमा का अनावरण कर दी श्रद्धांजलि

    सीएम योगी ने 11 मंजिला PAC टावर का किया लोकार्पण, जेपी की प्रतिमा का अनावरण कर दी श्रद्धांजलि

  • गोरखपुर में प्रदेश के प्रथम अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल एंड अर्ली वार्निंग सिस्टम का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

    गोरखपुर में प्रदेश के प्रथम अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल एंड अर्ली वार्निंग सिस्टम का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

  • गोरखपुर से चलने वाली इन विशेष ट्रेनों में अभी भी सीटें खाली, जानें किस रूट पर कितनी बर्थ हैं उपलब्ध

    गोरखपुर से चलने वाली इन विशेष ट्रेनों में अभी भी सीटें खाली, जानें किस रूट पर कितनी बर्थ हैं उपलब्ध

  • डीडीयू में अब घर बैठे करें पढ़ाई, ऑनलाइन और ODL कोर्स शुरू, जानें कौन-कौन से हैं विकल्प

    डीडीयू में अब घर बैठे करें पढ़ाई, ऑनलाइन और ODL कोर्स शुरू, जानें कौन-कौन से हैं विकल्प

  • डीडीयू: कल से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग, ऐसे करें ‘चॉइस लॉक’

    डीडीयू: कल से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग, ऐसे करें ‘चॉइस लॉक’

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक