क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • युवती ने पूर्व विधायक के नाती और उसके परिवार पर लगाया गंभीर आरोप, बोली- ससुर करते थे छेड़खानी, जानें मामला

    युवती ने पूर्व विधायक के नाती और उसके परिवार पर लगाया गंभीर आरोप, बोली- ससुर करते थे छेड़खानी, जानें मामला

  • इंसानियत शर्मसार: गोरखपुर में पालतू कुत्ते के लिए युवक पर जानलेवा हमला, गर्भवती पत्नी पर भी बरसाए लात-घूंसे

    इंसानियत शर्मसार: गोरखपुर में पालतू कुत्ते के लिए युवक पर जानलेवा हमला, गर्भवती पत्नी पर भी बरसाए लात-घूंसे

  • फर्जीवाड़ा: गोरखनाथ में मर्चेंट नेवी इंजीनियर से 1 लाख 18 हजार रुपये ठगे, जानें कैसे जालसाज के जाल में फंसा पीड़ित

    फर्जीवाड़ा: गोरखनाथ में मर्चेंट नेवी इंजीनियर से 1 लाख 18 हजार रुपये ठगे, जानें कैसे जालसाज के जाल में फंसा पीड़ित

  • अमेठी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार-ट्रक की टक्कर, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

    अमेठी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार-ट्रक की टक्कर, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

  • अयोध्या: 25 साल की युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

    अयोध्या: 25 साल की युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

  • पिपराइच: मंदिर में आरती कर रही महिलाओं पर मांस फेंकने का आरोपी गिरफ्तार, कही ये बात

    पिपराइच: मंदिर में आरती कर रही महिलाओं पर मांस फेंकने का आरोपी गिरफ्तार, कही ये बात

  • शर्मनाक: बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, हैवान वार्ड ब्वॉय ने की ये ‘घिनौनी’ हरकत

    शर्मनाक: बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, हैवान वार्ड ब्वॉय ने की ये ‘घिनौनी’ हरकत

  • गाली देने से रोकने पर भड़का युवक, पुलिसकर्मियों पर किया जानलेवा हमला; एम्स रेफर

    गाली देने से रोकने पर भड़का युवक, पुलिसकर्मियों पर किया जानलेवा हमला; एम्स रेफर

  • त्योहारों से पहले गोरखपुर प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी ने असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई के दिए आदेश

    त्योहारों से पहले गोरखपुर प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी ने असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई के दिए आदेश

  • गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान की सड़क हादसे में मौत, 4 महीने पहले हुई थी शादी

    गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान की सड़क हादसे में मौत, 4 महीने पहले हुई थी शादी

  • DDU में ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’: पद्मश्री डॉ. राम चेत चौधरी ने बताया- भोजन ही है सबसे बड़ी औषधि

    DDU में ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’: पद्मश्री डॉ. राम चेत चौधरी ने बताया- भोजन ही है सबसे बड़ी औषधि

  • DDU की असिस्टेंट प्रोफेसर को मिला 14.36 लाख का शोध-अनुदान, जल प्रदूषण से निपटने में मिलेगी मदद

    DDU की असिस्टेंट प्रोफेसर को मिला 14.36 लाख का शोध-अनुदान, जल प्रदूषण से निपटने में मिलेगी मदद

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक