क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • सनसनीखेज: आजमगढ़ में लापता 7 वर्षीय बालक का शव बोरे में लटकता मिला, परिजनों ने लगाया जाम

    सनसनीखेज: आजमगढ़ में लापता 7 वर्षीय बालक का शव बोरे में लटकता मिला, परिजनों ने लगाया जाम

  • बहराइच में अवैध मदरसे पर एसडीएम का छापा, 40 बच्चियां बरामद, मचा हड़कंप

    बहराइच में अवैध मदरसे पर एसडीएम का छापा, 40 बच्चियां बरामद, मचा हड़कंप

  • विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2025: फातिमा हॉस्पिटल ने किया ‘अनकहे नायकों’ को सम्मानित

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2025: फातिमा हॉस्पिटल ने किया ‘अनकहे नायकों’ को सम्मानित

  • नियति का फेर और ‘बैंडिट क्वीन’ का रोल: सौरभ शुक्ला को यूं मिला हिंदी फिल्मों में पहला ब्रेक

    नियति का फेर और ‘बैंडिट क्वीन’ का रोल: सौरभ शुक्ला को यूं मिला हिंदी फिल्मों में पहला ब्रेक

  • सीतापुर बीएसए-हेडमास्टर विवाद: ‘फर्जी हाजिरी’ लगाने का दबाव! हेडमास्टर को जेल, अब ऑडियो और मारपीट के नए CCTV फुटेज की मांग

    सीतापुर बीएसए-हेडमास्टर विवाद: ‘फर्जी हाजिरी’ लगाने का दबाव! हेडमास्टर को जेल, अब ऑडियो और मारपीट के नए CCTV फुटेज की मांग

  • सांप ने काटा, इलाज की जगह पहले सांप को ढूंढने में जुटे परिजन; अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत

    सांप ने काटा, इलाज की जगह पहले सांप को ढूंढने में जुटे परिजन; अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत

  • उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में प्रेम कहानी का खूनी अंत, पुलिस की घेराबंदी में प्रेमी जोड़े ने खुद को गोली मारी

    उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में प्रेम कहानी का खूनी अंत, पुलिस की घेराबंदी में प्रेमी जोड़े ने खुद को गोली मारी

  • गोरखपुर: AC क्लासरूम के नाम पर ₹1.5 लाख की वसूली, विरोध कर रहे छात्रों पर गिरा शीशा, 4 घायल

    गोरखपुर: AC क्लासरूम के नाम पर ₹1.5 लाख की वसूली, विरोध कर रहे छात्रों पर गिरा शीशा, 4 घायल

  • गाजियाबाद सर्राफा व्यापारी सुसाइड: एक करोड़ की धोखाधड़ी से परेशान ज्वैलरी कारोबारी ने कार में खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट में 3 नाम

    गाजियाबाद सर्राफा व्यापारी सुसाइड: एक करोड़ की धोखाधड़ी से परेशान ज्वैलरी कारोबारी ने कार में खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट में 3 नाम

  • रेलवे अलर्ट: तीसरे दिन भी स्टेशन पर सन्नाटा, सप्तक्रांति एक्सप्रेस में भारी भीड़, आज भी 70 से अधिक ट्रेनें निरस्त

    रेलवे अलर्ट: तीसरे दिन भी स्टेशन पर सन्नाटा, सप्तक्रांति एक्सप्रेस में भारी भीड़, आज भी 70 से अधिक ट्रेनें निरस्त

  • DDU Gorakhpur: दाखिले का नया रिकॉर्ड 8000 तक पहुंच रहा, जानिए किस कोर्स में आया उछाल

    DDU Gorakhpur: दाखिले का नया रिकॉर्ड 8000 तक पहुंच रहा, जानिए किस कोर्स में आया उछाल

  • गंगा एक्सप्रेसवे को मिलेगा नया रास्ता, आगरा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे पर काम शुरू

    गंगा एक्सप्रेसवे को मिलेगा नया रास्ता, आगरा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे पर काम शुरू

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक