क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • आगरा में भीषण सड़क हादसा: 120 KM की रफ्तार से आई Nexon कार ने 7 लोगों को रौंदा, 5 की मौत

    आगरा में भीषण सड़क हादसा: 120 KM की रफ्तार से आई Nexon कार ने 7 लोगों को रौंदा, 5 की मौत

  • शेयर मार्केट में बड़े मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठग ने युवक से ठगे ₹2.72 लाख, केस दर्ज

    शेयर मार्केट में बड़े मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठग ने युवक से ठगे ₹2.72 लाख, केस दर्ज

  • जीडीए की संपत्तियों के लिए ई-नीलामी शुरू: 19 नवंबर तक करें पंजीकरण, दुकान-भूखंड सहित 100 से अधिक संपत्तियां उपलब्ध

    जीडीए की संपत्तियों के लिए ई-नीलामी शुरू: 19 नवंबर तक करें पंजीकरण, दुकान-भूखंड सहित 100 से अधिक संपत्तियां उपलब्ध

  • गोरखपुर: शहर में बनेगा 20 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क, प्रदूषण मुक्त परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

    गोरखपुर: शहर में बनेगा 20 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क, प्रदूषण मुक्त परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

  • गोरखपुर में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, 114 केंद्र तैयार; ₹2369 प्रति क्विंटल हुआ मूल्य निर्धारित

    गोरखपुर में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, 114 केंद्र तैयार; ₹2369 प्रति क्विंटल हुआ मूल्य निर्धारित

  • गोरखपुर: ग्राम पंचायतों को अब हर भुगतान पर काटनी होगी जीएसटी, लापरवाही पर शासन हुआ सख्त

    गोरखपुर: ग्राम पंचायतों को अब हर भुगतान पर काटनी होगी जीएसटी, लापरवाही पर शासन हुआ सख्त

  • गोरखपुर एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों को सीधे दिखाने की सुविधा होगी खत्म, पहले जनरल ओपीडी में दिखाना होगा

    गोरखपुर एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों को सीधे दिखाने की सुविधा होगी खत्म, पहले जनरल ओपीडी में दिखाना होगा

  • अल्ट्रासाउंड कराकर लौट रही महिला को ठगों ने बनाया शिकार, जेवर दूना करने के बहाने मंगलसूत्र और बाली लूटी

    अल्ट्रासाउंड कराकर लौट रही महिला को ठगों ने बनाया शिकार, जेवर दूना करने के बहाने मंगलसूत्र और बाली लूटी

  • सीबीएसई 10वीं-12वीं: नाम, जन्मतिथि, विषय सुधारने का आज अंतिम मौका, बोर्ड ने दिया सख्त निर्देश

    सीबीएसई 10वीं-12वीं: नाम, जन्मतिथि, विषय सुधारने का आज अंतिम मौका, बोर्ड ने दिया सख्त निर्देश

  • छठ पूजा की तैयारियों को 26 अक्टूबर दोपहर तक अंतिम रूप देने का निर्देश, मेयर ने किया घाटों का निरीक्षण

    छठ पूजा की तैयारियों को 26 अक्टूबर दोपहर तक अंतिम रूप देने का निर्देश, मेयर ने किया घाटों का निरीक्षण

  • गोरखपुर में छठ पूजा की छुट्टी में बदलाव, अब 29 की बजाय 28 अक्टूबर को रहेगा स्थानीय अवकाश

    गोरखपुर में छठ पूजा की छुट्टी में बदलाव, अब 29 की बजाय 28 अक्टूबर को रहेगा स्थानीय अवकाश

  • DDUGU: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘सैमसंग इनोवेशन कैंपस’ के 1600 छात्रों को करेंगे प्रमाण पत्र वितरित

    DDUGU: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘सैमसंग इनोवेशन कैंपस’ के 1600 छात्रों को करेंगे प्रमाण पत्र वितरित

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक