Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया.
उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.
-
गोरखपुर में लुढ़कता पारा,बढ़ रहे कोल्ड डायरिया के मरीज
-
लाइन लगाने से छुट्टी,’क्यूआरकोड’ स्कैन करिए, नंबर लग जाएगा
-
मां की चार दिन से पड़ी थी लाश, बदबू पर राज खुला, बेटा हिरासत में
-
आप छापे से न डरें, निर्भीक होकर व्यापार करें:व्यापारी कल्याण बोर्ड
-
पेंशनर दिवस 17 को, तैयारियां जोरों पर, ओपीएस लेकर रहेंगे – एसोसिएशन
-
महायोगी गोरखनाथ एयरपोर्ट को लगे पंख, एक दिन में 2914 ने भरी उड़ान
-
गोरखपुर में जीएसटी के 10 जगह छापे, 15 तक चलेगा अभियान
-
अब कॉल करने वाले का नाम भी मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा
-
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के शोध ने चौंकाया, एचआईवी मरीजों को टीबी का खतरा 90 फीसदी ज्यादा
-
खजांची फ्लाईओवर: मुख्यमंत्री के ‘धन्यवाद’ ने खत्म कर दिया मन का हर संशय
-
खिचड़ी मेले में इस बार होगी ऐसी सफाई व्यवस्था जो बनेगी नजीर
-
1822 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देकर बोले सीएम, विकास का कोई विकल्प नहीं होता
“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर
मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।