Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया.
उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.
-
टेनिस में गोरखपुर की शगुन ने बाजी मारी,डबल्स में जीता गोल्ड
-
तस्करी के पशुओं से भरी गाड़ी थाने के पास पलटी,6 पशुओं की मौत
-
तथ्य जानिए: पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को क्यों समर्पित है गोरखपुर का घंटाघर चौक
-
एक ओर ‘ट्रिपल इंजन की सरकार’ का फॉर्मूला, दूसरी ओर मजबूत चेहरे की तलाश
-
नागरिकों और पत्रकार संगठनों ने काकोरी के क्रांतिवीरों को दी श्रद्धांजलि
-
बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर जवाहर यादव की 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
-
पोहा से बने दो आइटम जिनके स्वाद का चल जाएगा जादू
-
‘दशकों बाद अपने विद्यालय में आने पर जो अनुभूति हो रही, उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं’
-
जानिए, गोरखपुर के आसमान में क्यों मंडराएंगे 750 ड्रोन
-
पेंशनरों के लिए लोकपाल की नियुक्ति की जाए: राधामोहन दास अग्रवाल
-
संकल्प मजबूत हो तो साधन आड़े नहीं आता: सुभाष
-
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज का पुरातन छात्र सम्मेलन इस बार होगा खास
One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”
मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।