Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया.
उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.
-
Gorakhpur News:ओपीएस दो! नहीं तो गद्दी छोड़ दो! ‘‘हूंकार महारैली‘‘ में होगी आवाज बुलंद
-
Gorakhpur News:आटो वाले ने हद कर दी,गया जेल, जानिए कैसे ?
-
Gorakhpur News:अबकी बार पौधरोपण में सहजन को तरजीह, खूब खाइए, बीमारी भगाइए
-
यह कौन सी स्कीम लेकर आया जीडीए, रजिस्ट्रेशन के लिए टूट पड़े लोग
-
गलत साझेदारी से धंधा कैसे गर्त में जा सकता है…यह नजीर देख दंग रह जाएंगे
-
Partnership Pitfalls: A Shocking Case of Business Downfall
-
Gorakhpur: St. John’s Church Celebrates Two Hundred Years of Journey
-
Parag Dairy Factory in Gorakhpur closed, Cattle Rearers Protest as Milk Procurement Halts
-
Bulldozer runs on illegal property of another mafia in Gorakhpur
-
समय का विद्रूप चेहराः महिला मित्र ने प्रेमी की मां पर पेट्रोल छिड़ककर जलाया, मौत
-
समर कैंप में बच्चों ने की मस्ती
-
Gorakhpur News:रोग से नहीं जूनियर डॉक्टरों की पिटाई से चली जाती जान, पुलिस ने बचाया
“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर
मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।