Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया.
उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.
-
गीता प्रेस आ चुके हैं देश के दो राष्ट्रपति, पहली बार होगा प्रधानमंत्री का आगमन
-
A night dedicated to the heros in white coats
-
Gorakhpur News | निगम के दावों और कार्यों का ‘लिटमस टेस्ट’ करने पहुंचे बादल
-
टमाटर ने लगाई डबल सेंचुरी, हरी सब्ज़ियों ने भी सजाई फील्डिंग
-
Gorakhpur News | खोराबार के काश्तकारों को कम कीमत पर फ्लैट और प्लॉट देगा जीडीए
-
बच्चा चोरी की यह कहानी पढ़कर समझ नहीं आएगा कि हंसें या रोएं
-
यूपी के औद्योगिक पटल पर पहचान बनाने को गीडा तैयार
-
Gorakhpur News: फंदे में आए मजनू गए जेल, जानिए कैसे खोजें कहां है लक्ष्मण रेखा !
-
Gorakhpur News:इस बार श्रावण में मंदिरों पर होंगे गंगा जल के स्टाल, डाक विभाग करेगा बिक्री
-
Gorakhpur News:फुहारें लेकर गोरखपुर पहुंचा मानसून, लेटलतीफी से जनजीवन प्रभावित
-
Gorakhpur News: हुंकार रैली का फैसला-ओपीएस नहीं तो संसद का घेराव तय मानिए
-
Gorakhpur News:बिछिया में गैस सिलिंडर फटा, तीन झुलसे, कैसे हुआ हादसा, जाने- क्या बरतें सावधानी
“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर
मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।