Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया.
उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.
-
Gorakhpur News:गोरखपुर में झमाझम बारिश, मौसम सुहाना हुआ
-
राप्ती नदी में गिरा मोबाइल खोजने में गई युवक की जान
-
Gorakhpur News | गीता प्रेस करोड़ों लोगों के लिए मंदिर से कम नहीं: पीएम
-
Vande Bharat | अगले हफ्ते के लिए तेजी से भरने लगीं वंदे भारत की सीटें
-
Gorakhpur News | वंदे भारत मध्यम वर्ग को सुविधा-सहूलियत की नई उड़ानः मोदी
-
GorakhpurNews | मानसून का ट्रैक फिर कमजोर, वर्षा की उम्मीद चार दिन बाद, फिर भी नदियां उफनाईं
-
Gorakhpur News:प्रधानमंत्री का गोरखपुर आगमन 7 को, पांच लेयर की होगी सुरक्षा
-
Gorakhpur News:प्राइमरी स्कूलों का स्मार्ट होना ज़रूरी: मुख्यमंत्री
-
Gorakhpur News: वंदे भारत ट्रेन का हुआ ट्रायल, सवा चार घंटे में पहुंची लखनऊ, लोग उत्साहित
-
गोरखपुर शहर को आज मिलेंगे दो ‘हाईटेक’ पुलिस स्टेशन, जानें क्या है खास
-
Gorakhpur News | शहर के 141 कलाकारों ने चौरी चौरा की गाथा को पर्दे पर कर दिया जीवंत
-
इनरव्हील क्लब ने शुरू किया पौधरोपण अभियान
“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर
मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।