Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया.
उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.
-
Gorakhpur News:बारात में वह हुआ जो नहीं होना चाहिए. जानिए कैसे चली गई बुजुर्ग की जान
-
Gorahpur News:रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी निलंबित, वाहनों से वसूली के खेल का पर्दाफाश
-
Gorakhpur News:पुरानी पेंशन बहाली में सरकार की हठधर्मिता नही चलेगीः मंच
-
Gorakhpur News:हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गोजए की संगोष्ठी : जनपक्षधरता पत्रकारिता की सबसे बड़ी कसौटी : रणविजय
-
Gorakhpur News:एनजेसीए के आह्वान पर निकाला मोटरसाइकिल जूलूस,ओपीएस को बुलंद की आवाज
-
Gorakhpur News:नर्सिंग होम्स की अब आ रही असलियत सामने,31 तक अंतिम मौका
-
Gorakhpur News:ओपीएस की लड़ाई को मजबूती प्रदान करें कर्मचारीःएनजेसीए
-
Gorakhpur News:रेलकर्मी अफरोज की हत्या में शक की सुई पत्नी शादिया पर टिकी
-
Gorakhpur News: ओपीएस बहाली तक जारी रहेगा आंदोलन,पेंशन रथ का होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
गोरखनाथ इलाके में रेलकर्मी की गला रेतकर हत्या, पत्नी और 15 किरायेदार हिरासत में
-
एसोसिएशन ऑफ मेसोनिक लेडीज़ की अध्यक्ष बनीं विथिका, शालिनी सचिव
-
Gorakhpur News:ओपीएस के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार, 21 को मशाल जुलूस निकालेंगे
“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर
मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।