क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • 21 मार्च तक सारी जानकारी दे एसबीआई: सुप्रीम कोर्ट

    21 मार्च तक सारी जानकारी दे एसबीआई: सुप्रीम कोर्ट

  • बीमा खरीदने के तीन दिन बाद पॉलिसीधारक की मौत, एलआईसी के इनकार पर अदालत ने सुनाया लाजवाब फैसला

    बीमा खरीदने के तीन दिन बाद पॉलिसीधारक की मौत, एलआईसी के इनकार पर अदालत ने सुनाया लाजवाब फैसला

  • राप्ती में नहाने गए तीन किशोर डूबे, घर में कोहराम

    राप्ती में नहाने गए तीन किशोर डूबे, घर में कोहराम

  • मुख्यमंत्री ने गोरखपुर को दी 1878 करोड़ की योजनाओं की सौगात, जानें कहां-क्या मिला

    मुख्यमंत्री ने गोरखपुर को दी 1878 करोड़ की योजनाओं की सौगात, जानें कहां-क्या मिला

  • Know how to register Spam Call Report on Chakshu

    Know how to register Spam Call Report on Chakshu

  • नंदिनी की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, जांच के लिए बनी एसआईटी

    नंदिनी की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, जांच के लिए बनी एसआईटी

  • तेज रफ्तार कार ने तीन युवकों को कुचला, दो की मौके पर ही मौत

    तेज रफ्तार कार ने तीन युवकों को कुचला, दो की मौके पर ही मौत

  • सुभासपा महिला मंच की प्रदेश महासचिव नंदिनी की हत्या

    सुभासपा महिला मंच की प्रदेश महासचिव नंदिनी की हत्या

  • अरुण गोयल कौन हैं, उन्होंने चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफा क्यों दिया? यहां वो सारी बातें जानिए जो जरूरी हैं

    अरुण गोयल कौन हैं, उन्होंने चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफा क्यों दिया? यहां वो सारी बातें जानिए जो जरूरी हैं

  • Amanmani Tripathi joins Congress

    Amanmani Tripathi joins Congress

  • Harmanpreet’s Unbeaten 95 Powers Mumbai Indians to Victory Against Gujarat Giants

    Harmanpreet’s Unbeaten 95 Powers Mumbai Indians to Victory Against Gujarat Giants

  • रविवार को आजमगढ़ में होंगे पीएम मोदी, आठ हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    रविवार को आजमगढ़ में होंगे पीएम मोदी, आठ हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक