क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • गोरखपुर समाचार: जिले में 368 नए बूथों को मिली हरी झंडी, अब 4047 केंद्रों पर डलेंगे वोट

    गोरखपुर समाचार: जिले में 368 नए बूथों को मिली हरी झंडी, अब 4047 केंद्रों पर डलेंगे वोट

  • पूर्वोत्तर रेलवे ने जीता ‘रेल मंत्री राजभाषा ट्रॉफी’ का खिताब, वाराणसी मंडल ‘आदर्श’ घोषित

    पूर्वोत्तर रेलवे ने जीता ‘रेल मंत्री राजभाषा ट्रॉफी’ का खिताब, वाराणसी मंडल ‘आदर्श’ घोषित

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला: अब संविदा शिक्षक भी कराएंगे पीएचडी, इंजीनियरिंग और फार्मेसी में शुरू होंगे नए कोर्स

    गोरखपुर विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला: अब संविदा शिक्षक भी कराएंगे पीएचडी, इंजीनियरिंग और फार्मेसी में शुरू होंगे नए कोर्स

  • गोरखपुर सिंधी प्रीमियर लीग में महावस्तु और सानवी ज्वेलर्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत

    गोरखपुर सिंधी प्रीमियर लीग में महावस्तु और सानवी ज्वेलर्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत

  • सीएम योगी का बड़ा तोहफा: यूपी के हर मंडल में खुलेगा स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम

    सीएम योगी का बड़ा तोहफा: यूपी के हर मंडल में खुलेगा स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम

  • गोरखपुर: दिग्गज खेल हस्ती सुशील यादव को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बुढ़िया बारी में परिजनों को बंधाया ढांढस

    गोरखपुर: दिग्गज खेल हस्ती सुशील यादव को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बुढ़िया बारी में परिजनों को बंधाया ढांढस

  • यूपी न्यूज़: नौकरों ने पिता-पुत्री को 5 साल घर में बनाया बंधक, बुजुर्ग की मौत, बेटी बनी ‘कंकाल’

    यूपी न्यूज़: नौकरों ने पिता-पुत्री को 5 साल घर में बनाया बंधक, बुजुर्ग की मौत, बेटी बनी ‘कंकाल’

  • यूपी लेखपाल भर्ती: ओबीसी को मिली बड़ी राहत, 2158 पदों पर बंपर वैकेंसी, जनरल कोटे में भारी कटौती

    यूपी लेखपाल भर्ती: ओबीसी को मिली बड़ी राहत, 2158 पदों पर बंपर वैकेंसी, जनरल कोटे में भारी कटौती

  • गोरखपुर न्यूज़: मेडिकल कॉलेज से बाइक उड़ाने वाले ‘मास्टरमाइंड’ पर गैंगस्टर एक्ट, सरगना गिरफ्तार

    गोरखपुर न्यूज़: मेडिकल कॉलेज से बाइक उड़ाने वाले ‘मास्टरमाइंड’ पर गैंगस्टर एक्ट, सरगना गिरफ्तार

  • गोरखपुर: बेटियों को ‘फौलाद’ बनने की ट्रेनिंग देने वाले सनी सिंह का सम्मान, सांसद रवि किशन ने दी शाबाशी

    गोरखपुर: बेटियों को ‘फौलाद’ बनने की ट्रेनिंग देने वाले सनी सिंह का सम्मान, सांसद रवि किशन ने दी शाबाशी

  • अब ‘सेल्फी पॉइंट’ से चमकेगा सीएम सिटी, नगर निगम ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, जानिए कहां बन रहे हैं ये प्वाइंट

    अब ‘सेल्फी पॉइंट’ से चमकेगा सीएम सिटी, नगर निगम ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, जानिए कहां बन रहे हैं ये प्वाइंट

  • 108 साल की उम्र में रचा इतिहास, केएल गुप्ता बने NERMU के अध्यक्ष, 65 बार रहे महामंत्री

    108 साल की उम्र में रचा इतिहास, केएल गुप्ता बने NERMU के अध्यक्ष, 65 बार रहे महामंत्री

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक