क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • विरासत गलियारा: मुआवजा वितरण और रजिस्ट्री शुरू, जल्द शुरू होगा काम

    विरासत गलियारा: मुआवजा वितरण और रजिस्ट्री शुरू, जल्द शुरू होगा काम

  • एमएमएमयूटी में बनेगी आइडिया लैब, छात्रों को मिलेगा नवाचार का मौका

    एमएमएमयूटी में बनेगी आइडिया लैब, छात्रों को मिलेगा नवाचार का मौका

  • गोरखपुर पुलिस का शिकंजा, 19 भगोड़े अपराधियों पर लुकआउट नोटिस

    गोरखपुर पुलिस का शिकंजा, 19 भगोड़े अपराधियों पर लुकआउट नोटिस

  • शहर की पॉश सोसाइटी से 29 लोग पकड़े गए, ‘खेल’ सुनकर सब हैरान

    शहर की पॉश सोसाइटी से 29 लोग पकड़े गए, ‘खेल’ सुनकर सब हैरान

  • मार्च में होगा राष्ट्रवादी विचारों पर आधारित फिल्म फेस्टिवल, पोस्टर जारी

    मार्च में होगा राष्ट्रवादी विचारों पर आधारित फिल्म फेस्टिवल, पोस्टर जारी

  • सोमवार से खुलेंगे स्कूल, बदला रहेगा समय

    सोमवार से खुलेंगे स्कूल, बदला रहेगा समय

  • काउंसिलिंग ने मां-बेटी के टूटते रिश्ते को फिर से जोड़ा

    काउंसिलिंग ने मां-बेटी के टूटते रिश्ते को फिर से जोड़ा

  • डीडीयू के हीरक जयंती वर्ष में कलाकारों की होगी बल्ले-बल्ले

    डीडीयू के हीरक जयंती वर्ष में कलाकारों की होगी बल्ले-बल्ले

  • इस नई टाउनशिप में प्लॉट पाने का अच्छा मौका, जीडीए ने डेट बढ़ाई

    इस नई टाउनशिप में प्लॉट पाने का अच्छा मौका, जीडीए ने डेट बढ़ाई

  • ई-रिक्शा में सफर करते रहें सावधान, बिना आईडी वाले ई-रिक्शा में ना बैठें

    ई-रिक्शा में सफर करते रहें सावधान, बिना आईडी वाले ई-रिक्शा में ना बैठें

  • मॉडलिंग का झांसा देकर लड़कियों को फंसाता था अनिरुद्ध

    मॉडलिंग का झांसा देकर लड़कियों को फंसाता था अनिरुद्ध

  • खराब मौसम के चलते कोलकाता की उड़ान कैंसिल

    खराब मौसम के चलते कोलकाता की उड़ान कैंसिल

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक