भारत की अगली जनगणना 2027 में! गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, जातिवार गणना भी होगी शामिल

केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 की आधिकारिक अधिसूचना जारी की। 1 मार्च 2027 को होगी जनगणना, जातिवार गणना भी शामिल। यह भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना होगी।
रिसर्च डेस्क: देश में राष्ट्रीय जनगणना (National Census) को लेकर लंबे समय से चला आ रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज यानी सोमवार, 16 जून 2025 को जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत जनगणना और जातीय जनगणना से संबंधित आधिकारिक गैजेट अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के मुताबिक, देश में अगली जनगणना साल 2027 में कराई जाएगी।
1 मार्च 2027 की आधी रात होगी आधार तारीख
अधिसूचना के अनुसार, देश के ज्यादातर राज्यों में जनगणना के लिए 1 मार्च 2027 की आधी रात की तारीख को आधार माना जाएगा। हालाँकि, ठंडे और बर्फबारी वाले इलाकों जैसे जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में मौसम की चुनौतियों को देखते हुए यह तारीख 1 अक्टूबर 2026 तय की गई है। जनगणना की पूरी प्रक्रिया 21 महीनों में, 1 मार्च 2027 तक पूरी कर ली जाएगी। प्राइमरी डेटा मार्च 2027 में ही जारी हो जाएगा, जबकि विस्तृत डेटा साल के आखिर तक उपलब्ध होगा।
दो चरणों में पूरी होगी जनगणना
जनगणना की पूरी प्रक्रिया को दो चरणों में संपन्न किया जाएगा:
- पहला चरण (हाउसलिस्टिंग ऑपरेशन – एचएलओ): इसमें प्रत्येक घर की आवासीय स्थिति, परिसंपत्तियों और सुविधाओं का विवरण एकत्र किया जाएगा।
- दूसरा चरण (जनसंख्या गणना – पीई): इसमें प्रत्येक घर के प्रत्येक व्यक्ति का जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य विवरण लिया जाएगा।
जातिवार गणना और डिजिटल माध्यम
इस बार की जनगणना में जातिवार गणना भी शामिल की जाएगी, जो एक महत्वपूर्ण बदलाव है। जनगणना गतिविधियों के लिए लगभग 34 लाख गणनाकार और पर्यवेक्षक तथा लगभग 1.3 लाख जनगणना कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे।
यह भारत में जनगणना शुरू होने के बाद से 16वीं जनगणना होगी और स्वतंत्रता के बाद यह आठवीं जनगणना होगी। पिछली जनगणना साल 2011 में हुई थी, और कोरोना महामारी के चलते 2021 की जनगणना स्थगित कर दी गई थी, इस कारण यह जनगणना 16 साल के बाद आयोजित की जा रही है।
आगामी जनगणना मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करके पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से की जाएगी। लोगों के लिए स्व-गणना (Self-enumeration) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- 1 जुलाई से ट्रेन का टिकट होगा महंगा, रेलवे ने किया किराए में बढ़ोतरी का फैसला!
- सीवान में पीएम मोदी ने दी ₹5200 करोड़ की सौगात, कहा- ‘बिहार बनेगा विकसित भारत का इंजन’
- बड़ी खबर! अब ₹3000 में मिलेगा पूरे साल का फास्टैग, नितिन गडकरी ने की नई टोल योजना की घोषणा
- Air India की नई मुसीबत! 7 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, ड्रीमलाइनर बेड़े पर DGCA की पैनी नजर
- टीम इंडिया में सरप्राइज एंट्री? इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले हर्षित राणा को रोका गया, शुभमन गिल की टीम में होंगे शामिल!
- भारत की अगली जनगणना 2027 में! गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, जातिवार गणना भी होगी शामिल
- अहमदाबाद विमान हादसे के बाद फिल्म निर्माता लापता! क्रैश साइट के पास आखिरी लोकेशन
- UPI में आज से बड़ा बदलाव! अब पेमेंट होगा 66% तेज़, रिफंड मिलेगा सिर्फ 10 सेकंड में, जानें अपडेट
- दहला देने वाली वारदात: हरियाणा की मॉडल शीतल की गला रेतकर हत्या, सोनीपत में नहर के पास मिला शव!
- लालू के जन्मदिन वीडियो पर सियासी बवाल: अंबेडकर के अपमान और तलवार से केक काटने पर बीजेपी हमलावर
- सोने ने रचा इतिहास! पहली बार ₹1 लाख के पार पहुंची कीमत, क्या ₹1.05 लाख तक जाएगा भाव?
- NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी: राजस्थान के महेश टॉपर, यहाँ देखें अपना परिणाम
- राजा रघुवंशी हत्याकांड: रोज नए खुलासे, युवती की लाश जलाकर ‘सोनम’ बनाने की फिराक में थे हत्यारे
- कोरोना: मामले 7 हजार के पार, नए वेरिएंट से अब तक 77 मौतें; अयोध्या में भी मिले 4 केस
- जासूसी केस: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज
- तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव: 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम, अब सिर्फ इन्हें ही मिलेगा टिकट
- सम्मान: धोनी आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल, बने 11वें भारतीय दिग्गज!
- राजा रघुवंशी हत्याकांड: गुनाह कबूल! – “लूट की कहानी बनाकर मैं विधवा बन जाऊंगी…”
- राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम और प्रेमी राज की शातिर साजिश का खुलासा
- राजा रघुवंशी हत्याकांड: हनीमून की हॉरर स्टोरी में अभी इन सवालों का जवाब है बाकी
- चिराग पासवान का बड़ा ऐलान: बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा (रामविलास)
- देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले: 1000 का आंकड़ा हुआ पार, केरल और महाराष्ट्र सबसे प्रभावित
- आज की बड़ी खबरें: पीएम मोदी का शहरी विकास कार्यक्रम, आतंकवाद पर भारत का कड़ा रुख और एवरेस्ट फतह
- लालू परिवार में भूचाल: क्या ऐश्वर्या के तीखे आरोपों से खिसक जाएगी आरजेडी की सियासी जमीन?
- ज्योति मल्होत्रा की पूरी कुंडली: जानिए कैसे बनी पाकिस्तान की चहेती
- आज़ाद भारत की पहली सबसे बड़ी पॉलिटिकल ‘डेथ मिस्ट्री’- जानिए शास्त्री जी के जीवन के आखिरी दिन की कहानी
- जाति जनगणना समय की मांग, भारत में जातियां एक बड़ा सच