सिटी सेंटर

शिक्षक संघ में बड़ा फेरबदल: सत्यपाल बने जिलाध्यक्ष, दुर्गेश दत्त को मंडल की कमान; ठकुराई गुट का पुनर्गठन

शिक्षक संघ में बड़ा फेरबदल: सत्यपाल बने जिलाध्यक्ष, दुर्गेश दत्त को मंडल की कमान; ठकुराई गुट का पुनर्गठन

गोरखपुर: नेहरू इंटर कॉलेज बिछिया में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) की अहम बैठक में संगठन का ढांचा बदल दिया गया। जिला और मंडल कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर मुहर लगाते हुए सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में शिक्षक हितों की लड़ाई तेज करने के लिए सत्यपाल सिंह को जिले की कमान सौंपी गई है।

सत्यपाल सिंह जिलाध्यक्ष और डॉ. शोभित बने जिला मंत्री

बैठक में सर्वसम्मति से सत्यपाल सिंह को जिलाध्यक्ष और डॉ. शोभित श्रीवास्तव को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा राम जी बागी को जिला कोषाध्यक्ष, सुभाष यादव को आय-व्यय निरीक्षक, घनश्याम तिवारी को महानगर अध्यक्ष और शशांक शेखर सिंह को महानगर मंत्री बनाया गया। वहीं, दुर्गेश दत्त पाण्डेय को मंडल अध्यक्ष और डॉ. दयानंद पांडेय को मंडल मंत्री मनोनीत किया गया।

28 सितंबर को जारी चुनाव कार्यक्रम टला, सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन

जिला मंत्री डॉ. शोभित श्रीवास्तव ने बताया कि 28 सितंबर 2025 को कार्यकारिणी ने चुनाव कार्यक्रम जारी किया था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसका पालन नहीं हो सका। ऐसे में सदस्यों ने सर्वसम्मति से एकल पदों पर मनोनयन का रास्ता चुना। पूर्व जिलाध्यक्ष हीरा लाल गौड़ को अब प्रांतीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है, ताकि उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलता रहे।

मुख्य संरक्षक जगदीश पांडेय ठकुराई ने दी संघर्ष की नसीहत

जिला उपाध्यक्ष डॉ. क्षमा पांडे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संघ के मुख्य प्रांतीय संरक्षक जगदीश पांडेय ठकुराई विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया और एकजुट होकर संघर्ष करने का मंत्र दिया। बैठक में प्रांतीय मंत्री डॉ. अजय कुमार पाण्डेय और संसदीय समिति सदस्य जगतारण शरण समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।


हमें फॉलो करें

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक