New Expressway Uttar Pradesh: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गोरखपुर से पानीपत तक नए एक्सप्रेस-वे की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं. यूपी को इसकी सौगात जल्द मिल सकती है. करीब 750 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत तक जाएगा और 22 जिलों को जोड़ेगा.
एनएचएआई ने गोरखपुर से पहले शामली तक एक्सप्रेस-वे की संभावना को तलाशना शुरू किया, लेकिन अब इसे बढ़ाकर पानीपत तक करने पर मंथन शुरू हो गया है. इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के बीच निर्वाध कनेक्टिविटी हो जाएगी. यह एक्सप्रेस- वे उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से होकर करीब 750 किमी लंबाई में बनेगा. यह यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा. वर्तमान में यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे है. इस एक्सप्रेस वे के निर्माण में जो लागत आएगी, प्रदेश और केंद्र सरकार मिलकर भुगतान करेंगी.
एनएचएआई के अधिकारी अब रूट का सर्वे करने में लगे हैं. इसे लिंक एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के साथ अन्य विकल्पों की भी तलाश की जा रही है. पहले शामली एक्सप्रेस-वे बनने पर इसके कैंपियरगंज और पीपीगंज के पास से प्रारंभ करने पर योजना बनाई गई थी. अब इसे गोरखपुर शहर के दक्षिण दिशा में बनाने की तैयारी है, ताकि इसे सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जा सके.
गोरखपुर से पानीपत एक्सप्रेस-वे जिले में तीसरा एक्सप्रेस वे होगा. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य करीब पूरा हो गया है. दूसरे गोरखपुर से सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे पर एनएचएआई का काम चल रहा है. इसके बाद अब तीसरा एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से पानीपत के बीच हो सकता है.
एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि गोरखपुर से पानीपत तक एक्सप्रेस-वे की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. पहले गोरखपुर से शामली तक की डीपीआर बनाई गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर पानीपत तक कर दिया गया है. इसका रूट चार्ट तैयार कराया जा रहा है.
यह होगा रूट: गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत.
-
आगरा में भीषण सड़क हादसा: 120 KM की रफ्तार से आई Nexon कार ने 7 लोगों को रौंदा, 5 की मौत
-
शेयर मार्केट में बड़े मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठग ने युवक से ठगे ₹2.72 लाख, केस दर्ज
-
जीडीए की संपत्तियों के लिए ई-नीलामी शुरू: 19 नवंबर तक करें पंजीकरण, दुकान-भूखंड सहित 100 से अधिक संपत्तियां उपलब्ध
-
गोरखपुर: शहर में बनेगा 20 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क, प्रदूषण मुक्त परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
-
गोरखपुर में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, 114 केंद्र तैयार; ₹2369 प्रति क्विंटल हुआ मूल्य निर्धारित
-
गोरखपुर: ग्राम पंचायतों को अब हर भुगतान पर काटनी होगी जीएसटी, लापरवाही पर शासन हुआ सख्त
-
गोरखपुर एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों को सीधे दिखाने की सुविधा होगी खत्म, पहले जनरल ओपीडी में दिखाना होगा
-
अल्ट्रासाउंड कराकर लौट रही महिला को ठगों ने बनाया शिकार, जेवर दूना करने के बहाने मंगलसूत्र और बाली लूटी
-
सीबीएसई 10वीं-12वीं: नाम, जन्मतिथि, विषय सुधारने का आज अंतिम मौका, बोर्ड ने दिया सख्त निर्देश
-
छठ पूजा की तैयारियों को 26 अक्टूबर दोपहर तक अंतिम रूप देने का निर्देश, मेयर ने किया घाटों का निरीक्षण
-
गोरखपुर में छठ पूजा की छुट्टी में बदलाव, अब 29 की बजाय 28 अक्टूबर को रहेगा स्थानीय अवकाश
-
DDUGU: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘सैमसंग इनोवेशन कैंपस’ के 1600 छात्रों को करेंगे प्रमाण पत्र वितरित