यूपी उत्तम प्रदेश

योगी सरकार बनाने जा रही 22 जिलों को कनेक्ट करने वाला नया एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर से हरियाणा तक जाएगा

Go Gorakhpur News

New Expressway Uttar Pradesh: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गोरखपुर से पानीपत तक नए एक्सप्रेस-वे की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं. यूपी को इसकी सौगात जल्द मिल सकती है. करीब 750 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत तक जाएगा और 22 जिलों को जोड़ेगा. 

एनएचएआई ने गोरखपुर से पहले शामली तक एक्सप्रेस-वे की संभावना को तलाशना शुरू किया, लेकिन अब इसे बढ़ाकर पानीपत तक करने पर मंथन शुरू हो गया है. इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के बीच निर्वाध कनेक्टिविटी हो जाएगी. यह एक्सप्रेस- वे उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से होकर करीब 750 किमी लंबाई में बनेगा. यह यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा. वर्तमान में यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे है. इस एक्सप्रेस वे के निर्माण में जो लागत आएगी, प्रदेश और केंद्र सरकार मिलकर भुगतान करेंगी.

एनएचएआई के अधिकारी अब रूट का सर्वे करने में लगे हैं. इसे लिंक एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के साथ अन्य विकल्पों की भी तलाश की जा रही है. पहले शामली एक्सप्रेस-वे बनने पर इसके कैंपियरगंज और पीपीगंज के पास से प्रारंभ करने पर योजना बनाई गई थी. अब इसे गोरखपुर शहर के दक्षिण दिशा में बनाने की तैयारी है, ताकि इसे सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जा सके.

गोरखपुर से पानीपत एक्सप्रेस-वे जिले में तीसरा एक्सप्रेस वे होगा. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य करीब पूरा हो गया है. दूसरे गोरखपुर से सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे पर एनएचएआई का काम चल रहा है. इसके बाद अब तीसरा एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से पानीपत के बीच हो सकता है. 

एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि गोरखपुर से पानीपत तक एक्सप्रेस-वे की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. पहले गोरखपुर से शामली तक की डीपीआर बनाई गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर पानीपत तक कर दिया गया है. इसका रूट चार्ट तैयार कराया जा रहा है. 

यह होगा रूट: गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत.



  • Go Gorakhpur News - fruits

    किस फल को किस समय खाना ठीक है, ये देखेंगे तो कन्फ्यूजन हो जाएगी दूर

  • aiims gorakhpur gives new life to two years baby child

    हादसे में टूट गई थीं चेहरे की हड्डियां, एम्स गोरखपुर ने दिया नया जीवन

  • Gorakhpur Crime News

    बेटी के ए​डमिशन के लिए गए बंगलुरू, चोरों ने घर से उड़ाये 13 लाख के जेवरात

  • Gorakhpur Crime News

    भीटी रावत में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट

  • डीडीयू विश्वविद्यालय

    परीक्षा फार्म भरने के लिए 27 से खुल जाएगा डीडीयू का पोर्टल

  • Go Gorakhpur News - ddu protest

    छात्रसंघ चुनाव: दंडवत पदयात्रा करते वीसी दफ्तर पहुंचे छात्र, धक्का-मुक्की, हंगामा

  • DDUGU news

    इतिहास की किताबों से गायब क्रांतिकारियों की दास्तां सुननी हो, तो आज ज़रूर पहुंचें डीडीयू

  • Go Gorakhpur News

    हरी मिर्च के तीखेपन में छिपे हैं अच्छी सेहत के राज़

  • Go Gorakhpur News

    खिलाड़ियों को नवरात्र में मिलेगा मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का तोहफ़ा

  • Gorakhpur Crime News

    डेढ़ साल के बच्चे के सिर पर ईंट से किया प्रहार, मौत

  • Gorakhpur Crime News

    रेड्डी अन्ना पोर्टल फ्रॉड केस में सरगना मनीष कुशवाहा की तलाश

  • Cyber crime

    फेसबुक पर ‘कोटक इन्वेस्टमेन्ट क्लब’ के फेर में पड़कर 27 लाख रुपये गंवाए

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक