Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
खराब मौसम के चलते कोलकाता की उड़ान कैंसिल
Gorakhpur: शनिवार को खराब मौसम के कारण गोरखपुर एयरपोर्ट पर कोलकाता से आने-जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान रद्द कर दी गई. यह उड़ान दोपहर 3:45 बजे कोलकाता से गोरखपुर आती है और फिर वापस कोलकाता जाती है. उड़ान रद्द होने से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई.
-
यूपी के इस जिले में ग्राम समाज की 350 से ज्यादा संपत्तियां वक्फ के नाम दर्ज मिलीं
Gorakhpur: गोरखपुर में वक्फ की संपत्तियों की जांच पूरी हो गई है. इसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. पता चला है कि ग्राम समाज की 350 से ज्यादा संपत्तियां वक्फ के नाम दर्ज कर दी गई हैं. जिला प्रशासन ने शनिवार को रिपोर्ट शासन को भेज दी है.
-
एम्स गोरखपुर: जांच की नई तकनीक से मरीजों को राहत, जानिए क्या है नया
Gorakhpur: एम्स गोरखपुर में जांच की एक नई तकनीक से मरीजों को काफी राहत मिल रही है. स्वचालित कल्चर और सेंसिटिविटी टेस्टिंग नामक इस तकनीक से सैंपल की जांच रिपोर्ट जल्दी और ज्यादा सटीक मिल रही है.
-
खोराबार टाउनशिप की प्रगति जानेंगे सीएम
Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को खोराबार में कल्याण मंडपम के लोकार्पण के साथ-साथ खोराबार टाउनशिप की प्रगति का भी जायजा ले सकते हैं. यहां सैंपल फ्लैट और ब्लॉक दो में फ्लैट बनकर तैयार हो चुके हैं. मुख्यमंत्री को सैंपल फ्लैट का निरीक्षण कराने की तैयारी चल रही है.
-
मेले में चोरी करने आया महाराष्ट्र का चोर गिरोह दबोचा
Gorakhpur: गोरखपुर पुलिस ने महाराष्ट्र से आए एक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह खिचड़ी मेले में चोरी करने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया.
-
डॉ. सरकारी और 24 कर्मचारियों पर केस दर्ज करने के आदेश
Gorakhpur: गोरखपुर के एक अस्पताल में अनुसूचित जाति की महिला और उसके सिपाही पति के साथ मारपीट के मामले में कोर्ट ने डॉक्टर और 24 कर्मचारियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है.
-
डीडीयू हीरक जयंती समारोह: 75 साल की यात्रा का जश्न होगा यादगार
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर हीरक जयंती समारोह मनाने जा रहा है. यह समारोह सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाने का भी एक प्रयास होगा.
-
आख़िरी वक़्त में क्या ख़ाक…
कुछ बुजुर्ग रोज़ टहलने में मिलते हैं. मुलाक़ात का समय मौसम पर निर्भर करता है. गर्मियों में यथासंभव सुबह और शरद ऋतु में थोड़ा देर से. उनसे अक्सर बातें होती रहती हैं. बड़े ज़िंदादिल लोग हैं, लेकिन उनकी चिंताएं भी कम नहीं….
-
हिंडनबर्ग: आरोपों से तूफान खड़ा करने वाले नैट एंडरसन की पूरी कहानी
Nate anderson’s story: नैट एंडरसन की कहानी बेहद दिलचस्प है. उनकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने शेयर बाजार में कई बड़ी कंपनियों को हिला कर रख दिया. कभी मैनहट्टन के एक छोटे से अपार्टमेंट में रहने वाले एंडरसन आज दुनिया के चर्चित शॉर्ट सेलर्स में से एक हैं. आठ साल पहले एंडरसन के पास अपने अपार्टमेंट…
-
अब साइबर क्राइम की शिकायत करना हुआ आसान, यूपी पुलिस ने लॉन्च की नई वेबसाइट
Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर क्राइम से निपटने के लिए एक नई वेबसाइट लॉन्च की है. इस वेबसाइट के जरिए अब लोग आसानी से साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज करा सकेंगे और साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे.
-
बेटे के जेल जाने से सदमे में आई मां, हार्ट अटैक से मौत
Gorakhpur: चिलुआताल थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव में एक मां की हार्ट अटैक से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बेटे के जेल जाने के सदमे से वह काफी परेशान थीं. मृतका के परिजनों ने विरोधी पक्ष पर धमकाने का आरोप लगाते हुए उनके घर के सामने शव रखकर हंगामा किया.
-
अडानी समूह ने प्रयागराज भेजीं गीता प्रेस से छपी आरती संग्रह की पांच लाख प्रतियां
Gorakhpur: प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ में श्रद्धालुओं को निःशुल्क वितरित करने के लिए गीता प्रेस, गोरखपुर ने आरती संग्रह की पांच लाख प्रतियां प्रयागराज भेज दी हैं. यह पहली खेप है, और जल्द ही 25 लाख और पुस्तकें भेजी जाएंगी.
-
‘आहट’ और ‘नन्हें फरिश्ते’ ने लौटाई सैकड़ों बच्चों, महिलाओं की मुस्कान
Gorakhpur: रेलवे सुरक्षा बल मानव तस्करी के खिलाफ एक मजबूत ढाल बनकर उभरा है. ‘ऑपरेशन आहट’ और ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ जैसे अभियानों के ज़रिए, रेलवे सुरक्षा बल ने सैकड़ों महिलाओं और बच्चों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है और उनकी ज़िंदगी में खुशियां लौटाई हैं.
-
प्रकाश चंद्र जायसवाल ने संभाला पीसीसीएम का पदभार
Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे में प्रकाश चंद्र जायसवाल ने प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है. इससे पहले वे पूर्वोत्तर रेलवे में ही मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/दावा के पद पर कार्यरत थे.
-
राष्ट्रीय सेवा योजना के सर्टिफिकेट मिलने की तारीख 21 तक बढ़ी
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध तीन जनपदों के लगभग 28000 छात्रों के लिए काम की खबर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से है. इसके तहत पंजीकृत वालंटियर्स को अपने सर्टिफिकेट प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. अब आप 21 जनवरी 2025 तक अपना डाटा ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं.
-
असुरन-पिपराइच रोड: व्यापारियों को बड़ी राहत, घटी सड़क की चौड़ाई
Gorakhpur: गोरखपुर-कुशीनगर को जोड़ने वाली असुरन-पिपराइच रोड अब 29 मीटर की बजाय 20.5 मीटर चौड़ी बनेगी. इससे स्थानीय व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है. पहले प्रस्ताव के अनुसार, सड़क की चौड़ाई 29 मीटर थी, जिससे असुरन और पिपराइच के व्यापारियों ने विरोध किया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सड़क की चौड़ाई घटाकर 20.5…
-
व्ही पार्क में जल्द ही रबर के जॉगिंग ट्रैक पर दौड़ेंगे मॉर्निंग वॉकर
Gorakhpur: गोरखपुर के विंध्यवासिनी पार्क (व्ही पार्क) में अब मॉर्निंग वॉकरों को और भी बेहतर सुविधा मिलेगी. यहां 2.42 करोड़ रुपये की लागत से रबर का जॉगिंग ट्रैक बनाया जाएगा. नगर निगम इस प्रोजेक्ट को जल्द ही शुरू करने वाला है. इसके लिए सीएंडडीएस यूनिट 42 ने डीपीआर बनाकर निगम को सौंप दी है.
-
सेक्स रैकेट के तार लखनऊ तक, सरगना के मोबाइल ने खोले कई राज़
Gorakhpur: गोरखपुर में हुक्का बार में हैवानियत की कहानी में कड़ियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. पुलिस की जांच में एक ऐसी पीड़िता की कहानी सामने आई है, जिसे सरगना अनिरुद्ध ने 25 हजार रुपये महीने पर हुक्का बार में रखा हुआ था. अनिरुद्ध ने सेक्स रैकेट का जाल लखनऊ तक फैला रखा था.
-
उपलब्धि: राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में प्रकाश ने दिखाई प्रतिभा
Gorakhpur: गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड में 13 से 15 जनवरी, 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र प्रकाश पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है.
-
एक ‘गुमशुदा’ किशोरी के साहस ने खोली शहर में चल रहे सेक्स रैकेट की पोल
Gorakhpur: शाहपुर थाना क्षेत्र में एक होटल में काफी दिनों से हुक्का बार की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर कभी पुलिस की नजर नहीं पड़ी. आरोपी अपने रैकेट का इस्तेमाल करके किशोरियों को पहले हुक्का बार ले आते और फिर वहां नशे कराने के बाद उनके साथ गलत काम किया जाता.…