Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
क्या होता है कल्पवास? पद्म पुराण में बताए गए हैं ये 21 नियम…
Kalpvas kya hai: महाकुंभ मेले में कल्पवास का विशेष महत्व है. इस दौरान श्रद्धालु एक महीने तक संगम के तट पर रहकर वेदाध्ययन, ध्यान और पूजा में लीन रहते हैं. ऐसा माना जाता है कि कल्पवास करने से व्यक्ति को सुख- समृधि, सौभाग्य, संपन्नता और सकारात्मकता की प्राप्ति होती है.
-
मिल्कीपुर उपचुनाव : 10 प्रत्याशी मैदान में, किसी ने वापस नहीं लिया पर्चा
Milkipur by-election: मिल्कीपुर (सु) उपचुनाव में किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया. इस तरह चुनाव मैदान में दस प्रत्याशी भाग्य आजमाएंगे. सोमवार को नामांकन वापसी और प्रत्याशियों को चिह्न आवंटन की तिथि थी. रिटर्निंग आफिसर/उपजिलाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया.
-
यूपी के इन छह जिलों में खुलेगा मेडिकल कॉलेज
UP news: योगी सरकार प्रदेश के छह और जिलों रामपुर, चित्रकूट, संत कबीरनगर, भदोही, बलिया और श्रावस्ती में प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी में है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी जिलों में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य रखा है.
-
फर्जी डिग्री के धंधेबाज ईनामी ‘डॉक्टर बाबू’ ने किया सरेंडर
Gorakhpur: डॉक्टरों की फर्जी डिग्री बनाकर बेचने के आरोपी 25 हजार के इनामी अलाउद्दीन ने सोमवार को सिविल कोर्ट गोरखपुर में सरेंडर कर दिया. कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया. मामले में नामजद अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक आरोपी अरेस्ट स्टे की वजह से बाहर है.
-
एम्स के डॉक्टरों ने दुर्लभ ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित 6 साल के बच्चे को दी नई ज़िंदगी
Gorakhpur: गोरखपुर एम्स के डॉक्टरों ने छह साल के एक बच्चे को नई ज़िंदगी दी है. बच्चा ‘एटिपिकल टेराटॉइड रैबडॉइड ट्यूमर’ (एटीआरटी) नामक एक दुर्लभ ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित था. यह ट्यूमर इतना दुर्लभ है कि दस लाख बच्चों में से केवल एक बच्चे को होता है.
-
खराब मौसम के चलते दिल्ली से गोरखपुर की दो उड़ानें रद्द
Gorakhpur: गोरखपुर में सोमवार को खराब मौसम का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जिसके कारण दिल्ली से आने वाली स्पाइस जेट और एलायंस एयर के विमानों की उड़ानें रद्द करनी पड़ीं.
-
बुढ़वा मंगल पर बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन
Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर में बुढ़वा मंगल के अवसर पर भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए मंगलवार को शहर का ट्रैफिक प्लान बदल दिया गया है. एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए महानगर क्षेत्र में वाहनों का संचालन…
-
ट्राई का तोहफा: बस 20 रुपये में 120 दिन एक्टिव रखें सिम
TRAI new rule for mobile sim card validity: अगर आप एक से ज़्यादा सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है! ट्राई के नए नियमों के मुताबिक, अब आपका सिम कार्ड बिना रिचार्ज के भी 90 दिन तक एक्टिव रहेगा.
-
शीतलहर के कारण मंगलवार को बंद रहेंगे प्लेवे से आठवीं तक के स्कूल
Gorakhpur: गोरखपुर में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार, 21 जनवरी को प्लेवे से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है.
-
सीएम योगी ने प्रदेश के पहले हाथी रेस्क्यू सेंटर का किया लोकार्पण
Gorakhpur: गोरखपुर के अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथी रेस्क्यू सेंटर का लोकार्पण किया. इस मौके पर उन्होंने पीलीभीत से लाए गए एक बाघ का नाम ‘केसरी’ और बहराइच से रेस्क्यू कर लाए गए भेड़ियों के जोड़े का नाम ‘भैरव’ और ‘भैरवी’ रखा.
-
डीडीयू में स्नातक सम सेमेस्टर की कक्षाएं हुईं शुरू
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक के सम सेमेस्टर (द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम) की कक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं. विश्वविद्यालय ने कक्षाएं शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. शिक्षकों को समय पर कोर्स पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.
-
सीढ़ियां जो ‘स्वर्ग’ में ले जाती हैं
Big Rock of Guatepe: कोलंबिया में एक अद्भुत चट्टान है जिसे ‘बिग रॉक ऑफ गुआटेप’ कहा जाता है. यह चट्टान समुद्र तल से लगभग 2000 मीटर ऊंची है और इसके ऊपर चढ़ने के लिए 750 सीढ़ियां बनी हुई हैं.
-
डीडीयू में डेंटल ओपीडी का शुभारंभ, सोमवार को एक घंटे मिलेंगे डॉक्टर
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र पर अब छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को निःशुल्क दंत चिकित्सा की सुविधा मिलेगी. कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सोमवार को इस ओपीडी का शुभारंभ किया.
-
जब रफ़ी साहब ने अंग्रेजी में दस्तखत करना सीखा…
Mohammad Rafi: हिंदी सिनेमा के महान गायक मोहम्मद रफ़ी साहब की आवाज़ का जादू तो सब पर चलता था, लेकिन उन्हें अंग्रेजी में दस्तखत करना नहीं आता था.
-
प्यार में कभी-कभी ऐसा भी होता है…सद्दाम बना शिवशंकर
Gorakhpur: बस्ती जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने अपनी हिंदू प्रेमिका से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया. सद्दाम नाम के इस युवक ने अपना नाम बदलकर शिवशंकर रख लिया और मंदिर में जाकर प्रेमिका के साथ सात फेरे लिए.
-
असुरन-मोहद्दीपुर फोरलेन का काम शुरू, यातायात को लग जाएंगे पंख
Gorakhpur: गोरखपुर शहर में असुरन चौराहे से मोहद्दीपुर तक फोरलेन सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है. सड़क किनारे लगे पेड़ों को काटा जा रहा है और मोहद्दीपुर ओवरब्रिज के पास खुदाई का काम भी शुरू हो चुका है.
-
विरासत गलियारा: मुआवजा वितरण और रजिस्ट्री शुरू, जल्द शुरू होगा काम
Gorakhpur: गोरखपुर में धर्मशाला बाजार से पांडेयहाता तक बनने वाले विरासत गलियारा के लिए मुआवजा वितरण और संपत्तियों की रजिस्ट्री शुरू होने वाली है. राजस्व विभाग और पीडब्ल्यूडी की टीम ने रविवार को प्रभावित इलाके का सर्वे किया और लोगों से अपने दस्तावेज तैयार रखने को कहा, ताकि मुआवजा मिलते ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी…
-
एमएमएमयूटी में बनेगी आइडिया लैब, छात्रों को मिलेगा नवाचार का मौका
1 करोड़ 10 लाख की लागत से बनेगी प्रयोगशाला, एआईसीटीई देगा 55 लाख का अनुदान Gorakhpur: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की ‘आइडिया लैब’ परियोजना के लिए चुना गया है. इसके तहत एमएमएमयूटी में 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से एक आइडिया लैब बनाई जाएगी,…
-
गोरखपुर पुलिस का शिकंजा, 19 भगोड़े अपराधियों पर लुकआउट नोटिस
Gorakhpur: गोरखपुर पुलिस ने अपराध करके विदेश भागने वाले 19 अपराधियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. इन आरोपियों पर पासपोर्ट जालसाजी, दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी जैसे गंभीर आरोप हैं. पुलिस के मुताबिक, सबसे ज्यादा मामले पासपोर्ट जालसाजी के हैं. फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भागने वाले 12 आरोपी गोरखपुर के साउथ इलाके से…
-
शहर की पॉश सोसाइटी से 29 लोग पकड़े गए, ‘खेल’ सुनकर सब हैरान
Gorakhpur: गोरखपुर शहर के एक आलीशान अपार्टमेंट जैमिनी पैराडाइज में ऑनलाइन जालसाजी का खेल पकड़ा गया है. मऊ पुलिस की सूचना पर उनके साथ पहुंची गोरखपुर की गुलरिहा पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के बगल में स्थित उक्त अपार्टमेंट में 29 लोगों को हिरासत में लिया. यह गिरोह इस अपार्टमेंट के चार फ्लैट किराए पर लेकर…