रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.

पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है.

खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.

मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.

बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.



यह भी पढ़ें

  • प्रकाश चंद्र जायसवाल ने संभाला पीसीसीएम का पदभार

    Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे में प्रकाश चंद्र जायसवाल ने प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है. इससे पहले वे पूर्वोत्तर रेलवे में ही मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/दावा के पद पर कार्यरत थे.

  • राष्ट्रीय सेवा योजना के सर्टिफिकेट मिलने की तारीख 21 तक बढ़ी

    Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध तीन जनपदों के लगभग 28000 छात्रों के लिए काम की खबर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से है. इसके तहत पंजीकृत वालंटियर्स को अपने सर्टिफिकेट प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. अब आप 21 जनवरी 2025 तक अपना डाटा ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं.

  • असुरन-पिपराइच रोड: व्यापारियों को बड़ी राहत, घटी सड़क की चौड़ाई

    Gorakhpur: गोरखपुर-कुशीनगर को जोड़ने वाली असुरन-पिपराइच रोड अब 29 मीटर की बजाय 20.5 मीटर चौड़ी बनेगी. इससे स्थानीय व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है. पहले प्रस्ताव के अनुसार, सड़क की चौड़ाई 29 मीटर थी, जिससे असुरन और पिपराइच के व्यापारियों ने विरोध किया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सड़क की चौड़ाई घटाकर 20.5…

  • व्ही पार्क में जल्द ही रबर के जॉगिंग ट्रैक पर दौड़ेंगे मॉर्निंग वॉकर

    Gorakhpur: गोरखपुर के विंध्यवासिनी पार्क (व्ही पार्क) में अब मॉर्निंग वॉकरों को और भी बेहतर सुविधा मिलेगी. यहां 2.42 करोड़ रुपये की लागत से रबर का जॉगिंग ट्रैक बनाया जाएगा. नगर निगम इस प्रोजेक्ट को जल्द ही शुरू करने वाला है. इसके लिए सीएंडडीएस यूनिट 42 ने डीपीआर बनाकर निगम को सौंप दी है.

  • सेक्स रैकेट के तार लखनऊ तक, सरगना के मोबाइल ने खोले कई राज़

    Gorakhpur: गोरखपुर में हुक्का बार में हैवानियत की कहानी में कड़ियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. पुलिस की जांच में एक ऐसी पीड़िता की कहानी सामने आई है, जिसे सरगना अनिरुद्ध ने 25 हजार रुपये महीने पर हुक्का बार में रखा हुआ था. अनिरुद्ध ने सेक्स रैकेट का जाल लखनऊ तक फैला रखा था.

  • उपलब्धि: राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में प्रकाश ने दिखाई प्रतिभा

    Gorakhpur: गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड में 13 से 15 जनवरी, 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र प्रकाश पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है.

  • एक ‘गुमशुदा’ किशोरी के साहस ने खोली शहर में चल रहे सेक्स रैकेट की पोल

    Gorakhpur: शाहपुर थाना क्षेत्र में एक होटल में काफी दिनों से हुक्का बार की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर कभी पुलिस की नजर नहीं पड़ी. आरोपी अपने रैकेट का इस्तेमाल करके किशोरियों को पहले हुक्का बार ले आते और फिर वहां नशे कराने के बाद उनके साथ गलत काम किया जाता.…

  • Fatima Hospital: डॉक्टर, ओपीडी टाइम, विभाग, सुविधाएं…सारी जानकारी

    Fatima Hospital Gorakhpur: फातिमा अस्पताल गोरखपुर शहर के प्रमुख अस्पतालों में से एक है. गोरखपुर नॉर्थ इलाके में स्थित इस अस्पताल में गोरखपुर शहर और आसपास जिलों के रोगी ही नहीं, बल्कि बिहार और नेपाल से भी मरीज आते हैं. अस्पताल में चिकित्सा परामर्श, जांच और दवाओं की सुविधा एक जगह पर उपलब्ध है.

  • शीतलहर: आठवीं तक के स्कूल 18 तक बंद

    Gorakhpur: प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी दैनिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 15 जनवरी से 19 जनवरी तक पूरे प्रदेश में शीतलहर का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है.

  • अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश शुरू, आवेदन की अंतिम तारीख 25 जनवरी

    Gorakhpur: पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय, सहजनवां, गोरखपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं.

  • नौका विहार पार्ट-2: यहां बन रहा है शहर का एक और खूबसूरत स्पॉट

    Gorakhpur: शहर के लोगों को जल्द ही ‘नौका विहार पार्ट-2’ की सौगात मिलेगी. नौका विहार से चिड़ियाघर की चहारदीवारी होते हुए जल निगम की एसटीपी तक इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसे मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है. 

  • शहर की ये पांच सड़कें भी होंगी स्मार्ट, जानिए क्या खास होगा

    Gorakhpur: गोरखपुर शहर की पांच सड़कों को स्मार्ट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. इन सड़कों पर साइकिल और पैदल चलने वालों के लिए अलग से फुटपाथ, बिजली के तारों के लिए डक्ट और पीने के पानी व गैस की पाइपलाइन बिछाई जाएगी. नगर निगम के प्रस्ताव पर शासन से 55 करोड़ रुपये का…

  • इंस्टाग्राम फ्रेंड ले गया हुक्का बार, चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

    Gorakhpur: शहर के गली मोहल्लों में चल रहे अवैध हुक्का बार जिस्मफरोशी का केंद्र बन रहे हैं. हाल में शाहपुर में संचालित एक हुक्का बार को पुलिस प्रशासन ने बंद कराया था. हुक्का बार संचालक वहां युवक-युवतियों को नशा कराता था. यह मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि रामगढ़ ताल इलाके से अपहृत एक…

  • गोरखनाथ मंदिर: 15 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित की खिचड़ी

    Gorakhpur: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शिवावतार गुरु गोरखनाथ को लोक आस्था की खिचड़ी चढ़ाने मंगलवार को लाखों श्रद्धालुओं ने कड़ाके की ठंड को दरकिनार कर गोरखनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई. सुख, समृद्धि और आरोग्य की मंगलकामना के साथ उत्तर प्रदेश, बिहार सहित अन्य राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल से आए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध…

  • वेदर अपडेट: आज रात मौसम का मिजाज़ नया गुल खिलाएगा, जानिए क्या है चेतावनी

    Gorakhpur: मौसम का मिजाज आज यानी मंगलवार रात से अचानक बदलने जा रहा है. मौसम विभाग ने जो ताज़ा अलर्ट जारी किया है, उसके अनुसार मंगलवार रात में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मौसम बदल जाएगा. इसकी वजह से पूर्वांचल के जिलों में पारा और नीचे जाने का संकेत है.

  • लिंक एक्सप्रेस-वे: आईआईटी विशेषज्ञ बोले, मोड़नी पड़ेगी सरयू की धारा वरना…

    Gorakhpur: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरने के लिए अभी तीन महीने और इंतज़ार करना होगा. यूपीडा बोर्ड ने समय सीमा को मंज़ूरी देते हुए तीन महीने का वक़्त बढ़ा दिया है. बेलघाट के पास सरयू नदी की धारा लिंक एक्सप्रेस-वे की नई बनी सड़क और पुल के पास कटान करने लगी थी. आईआईटी रुड़की…

  • अस्पताल संचालक से 50 लाख की ठगी, गाजियाबादी दोस्त पर केस

    Gorakhpur: रामगढ़ताल इलाके में एक अस्पताल संचालक से पचास लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

  • मुनाफे का जूस: खोया मंडी में एक्सपायर माल पिला रहा था दुकानदार फिर क्या हुआ…

    Gorakhpur: शहर में मिलावटी और एक्सपायर हो चुके जूस का धंधा जोरों पर चल रहा है. जी हां, आपने सही सुना! कुछ जूस कॉर्नर और दुकानदार मुनाफे के लालच में लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं. ये दुकानदार एक्सपायर हो चुके ब्रांडेड जूस के पैकेट को खोलकर, बिना किसी डर के ग्राहकों को…

  • गोरखपुर क्लब, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर जीएसटी की रेड

    Gorakhpur: जीएसटी की तीन अलग-अलग टीमों ने सोमवार दोपहर दो बजे शहर के तीन प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा. यह छापेमारी कर चोरी के मामले में की गई. टीमों ने रामगढ़ताल स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, गोरखपुर क्लब के फेमिली रेस्टोरेंट और इस्माइलपुर में रेस्टोरेंट के हेड ऑफिस में एक साथ धावा बोला.

  • गोरक्षपीठाधीश्वर ने गुरु गोरक्षनाथ को चढ़ाई खिचड़ी

    Gorakhpur: गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति पर मंगलवार को सुबह चार बजे गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी अर्पित की. इसके बाद नेपाल राज परिवार से आई खिचड़ी बाबा को चढ़ाई.

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक