Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
गोरखपुर समाचार: पढ़ें आज की बड़ी खबरें- सीएम योगी का दौरा, जीडीए की आवासीय योजना में छूट, भीषण शीतलहर, रेलवे की लेटलतीफी और अपराध जगत की ताजा अपडेट्स. जानें शहर का हाल.
-
गोरखपुर में खिचड़ी मेले की तैयारी तेज, महापौर ने कसी नकेल, लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
गोरखपुर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने खिचड़ी मेले और ठंड से बचाव को लेकर समीक्षा बैठक की। पाइपलाइन लीकेज के लिए कंट्रोल रूम नंबर 8810709390 जारी किया गया है। रैन बसेरों में गर्म पानी मिलेगा।
-
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी, यहां निशुल्क देख सकेंगे नाम
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित कर दी गई है। मंडलायुक्त ने सूची जारी की। जानें आप कहां और कैसे निशुल्क अपना नाम चेक कर सकते हैं।
-
सहजनवा में NH-27 पर सुधरेगी यातायात की व्यवस्था, सांसद रवि किशन की पहल पर केंद्र ने शुरू की कार्रवाई
गोरखपुर के सहजनवा में NH-27 पर जाम और हादसों से मिलेगी मुक्ति। सांसद रवि किशन के पत्र पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फ्लाईओवर और सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है।
-
गोरखपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन, विनियमन शुल्क न चुकाने पर 4 ईंट भट्ठों पर छापा, लाखों की ईंटें नष्ट
गोरखपुर के सहजनवा में खनन विभाग और प्रशासन ने 4 ईंट भट्ठों पर बड़ी कार्रवाई की है। विनियमन शुल्क न जमा करने पर भट्ठों का काम रोका गया, कच्ची ईंटें तोड़ी गईं और ट्रैक्टर सीज किए गए। पढ़ें पूरी अपडेट।
-
संकष्टी चतुर्थी आज: विघ्नहर्ता को प्रसन्न करने का बड़ा मौका, नमक-तेल से करें परहेज
गोरखपुर में आज तिलकुट चौथ (संकष्टी चतुर्थी) श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। प्रीति योग के संयोग में चंद्रोदय रात 8:39 बजे होगा। जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और अर्घ्य का समय।
-
ललित कला महोत्सव: 3 दिन तक चलेगा उत्सव, निबंध से लेकर ‘पाक कला’ तक में होगी जंग
गोरखपुर में नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा 9 से 11 जनवरी तक ललित कला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में होने वाले इस इवेंट में 12 प्रतियोगिताएं होंगी। जानें पूरा शेड्यूल।
-
गोरखपुर डबल मर्डर: 9 महीने बाद खुलेगा राज, 6 संदिग्धों का गाजियाबाद में होगा पॉलीग्राफ टेस्ट
गोरखपुर के चौरीचौरा में हुए मां-बेटी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस 6 संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी। 9 महीने पुराने इस मामले में टीम गाजियाबाद रवाना। जानें केस का पूरा अपडेट।
-
गोरखपुर: मां का हाल जानने पहुंचीं बहनों पर भाई ने कुल्हाड़ी से किया वार, एक का सिर फोड़ा
गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में कलयुगी बेटे ने मां को पीटने के बाद बहनों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। हमले में एक बहन का सिर फटा। पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पढ़ें पूरी खबर।
-
गोरखपुर में बोले पंकज चौधरी: 2027 में दोहरानी होगी 2017 से बड़ी जीत, कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गोरखपुर में कार्यकर्ताओं से 2027 में ऐतिहासिक जीत और 2047 में विकसित भारत का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने खुद को कार्यकर्ता ओरिएंटेड नेता बताते हुए संगठन को सर्वोपरि बताया।
-
गोरखपुर महोत्सव: एयर राइफल और पिस्टल में आज़माएं हाथ, 9 जनवरी से शुरू हो रहा शूटिंग का महाकुंभ
गोरखपुर महोत्सव-2026 के तहत 9 से 11 जनवरी तक शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 10 मीटर एयर राइफल और पिस्टल स्पर्धा के लिए 6 जनवरी से फॉर्म मिलने शुरू होंगे। जानें आवेदन के 5 प्रमुख केंद्र।
-
कड़ाके की ठंड के चलते गोरखपुर जिला प्रशासन ने इतने दिन और बढ़ा दी स्कूलों की छुट्टी
गोरखपुर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने भीषण ठंड और शीतलहरी के कारण कक्षा 8 तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। जानें किन तारीखों को बंद रहेंगे स्कूल और किन बोर्ड्स पर लागू होगा यह नियम।
-
गोरखपुर में पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट से लेकर सिंघड़िया तक पार्टी ने मनाया जश्न
भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का गोरखपुर आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत हुआ। सांसद रवि किशन की मौजूदगी में रानीडीहा कार्यालय तक भव्य जुलूस निकाला गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
-
खुश हैं या सिर्फ व्यस्त? एम्स गोरखपुर के डॉक्टरों ने बताया आधुनिक जीवन और तनाव का कड़वा सच
एम्स गोरखपुर के मनोचिकित्सकों ने आधुनिक जीवनशैली और मानसिक तनाव पर गहरी चिंता जताई है। जानें कैसे मोबाइल की लत, काम का दबाव और सोशल मीडिया की तुलना बच्चों और युवाओं को बीमार बना रही है और इसका समाधान क्या है।
-
गोरखपुर: होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार विवेक अस्थाना को दिल का दौरा, निधन
गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार और रंगकर्मी विवेक अस्थाना का रमाडा होटल में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे प्रेस क्लब चुनाव की तैयारी कर रहे थे। आज शाम 4 बजे राजघाट पर होगा अंतिम संस्कार।
-
गोरखपुर: तालनदोर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का काम तेज, DM दीपक मीणा ने जांची प्रगति
गोरखपुर डीएम दीपक मीणा ने तालनदोर में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, वेटरनरी कॉलेज और कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने मिट्टी भराई और निर्माण कार्य में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
-
गोरखपुर समाचार: दहेज की आग में झुलसा रिश्ता, पीपीगंज में परिजनों ने बहू को पीटकर घर से निकाला
गोरखपुर के पीपीगंज में दहेज उत्पीड़न का मामला आया सामने। 2 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा और घर से निकाला। पुलिस ने पति और ससुर समेत अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।
-
गोरखपुर: जीडीए के ‘कुश्मी एन्क्लेव’ का निर्माण शुरू, जानिए फ्लैट्स के दाम और खासियत
गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने लच्छीपुर में कुश्मी एन्क्लेव का निर्माण शुरू कर दिया है। मिवान तकनीक से बन रहे इन फ्लैट्स की कीमत 57 लाख से 1.06 करोड़ रुपये तक है। जानें बुकिंग और सुविधाओं की पूरी जानकारी।
-
गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे अब कुशीनगर तक, सिलीगुड़ी से सीधे जुड़ेगा हरियाणा
गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे का विस्तार कुशीनगर तक होगा। 750 किलोमीटर लंबा यह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट सिलीगुड़ी को हरियाणा से जोड़ेगा। जानें रूट, प्रभावित गांव और निर्माण की पूरी जानकारी।
-
मोहद्दीपुर में पकड़ी गई प्लास्टिक की बड़ी खेप, प्रशासन ने तस्करों को दी कड़ी चेतावनी
गोरखपुर नगर निगम ने मोहद्दीपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो से 75 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।