Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
कपिलवस्तु के पवित्र बुद्ध अवशेषों की रूस में लगेगी प्रदर्शनी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे नेतृत्व
सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु में खुदाई से मिले पवित्र बुद्ध अवशेषों की प्रदर्शनी रूस में होने जा रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 23 सितंबर को रूस रवाना होगा। जानिए कैसे ये प्रदर्शनी भारत की सांस्कृतिक कूटनीति को मजबूत करेगी।
-
बस्ती में पैसे डबल करने के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने 6 लोगों पर केस दर्ज किया
बस्ती में टाइम सिटी ग्रुप ने निवेशकों को पैसे डबल करने का लालच देकर लाखों की ठगी की। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के चेयरमैन समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। जानें पूरा मामला और कैसे हुई यह धोखाधड़ी।
-
बिहार में पुलिस टीम पर पशु तस्करों का हमला, कुशीनगर तक हड़कंप
बिहार में पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर एक पुलिसकर्मी को घायल कर दिया और उनकी रिवॉल्वर लूट ली। इस वारदात के बाद कुशीनगर के जटहा बाजार, नेबुआ नौरंगिया, खड्डा और कुबेरस्थान में आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
-
गाजियाबाद: पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया जहर, मरने से पहले बनाया वीडियो
गाजियाबाद के मोदीनगर में एक युवक ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से पहले दिए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए पूरा मामला और पुलिस की कार्रवाई।
-
यूपी में पशु तस्करों पर ‘गैंगस्टर एक्ट’ का वार, बिहार तक फैले हैं तार, 7 वांछितों पर ₹25,000 का इनाम घोषित
गोरखपुर पुलिस ने पशु तस्करों के एक बड़े और संगठित नेटवर्क को ध्वस्त किया है। इस ऑपरेशन में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई और एक मुठभेड़ शामिल है, जिसके बाद ₹25,000 के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जानिए कैसे पुलिस ने इस अंतरराज्यीय गिरोह की कमर तोड़ी है।
-
गाजियाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष और बेटे को फोन पर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
गाजियाबाद में भाजपा नेता को धमकी: ममता बसंत त्यागी और उनके बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच शुरू!
-
गोरखपुर चिड़ियाघर में खुशखबरी, ‘हर’ और ‘गौरी’ करेंगे प्रदेश की शान में इज़ाफा
गोरखपुर के चिड़ियाघर में असम से लाए गए एक सींग वाले गैंडों ‘हर’ और ‘गौरी’ के प्रजनन की संभावना है। जानिए कैसे सीएम योगी की पहल पर इन गैंडों को लाया गया और क्यों गोरखपुर का चिड़ियाघर प्रदेश में एक नया रिकॉर्ड बना सकता है।
-
गोरखपुर में करंट से मौत: लापरवाही पर गिरी गाज, कई अधिकारी और कर्मचारी होंगे निलंबित
मोगलहा में करंट लगने से हुई युवती की मौत के मामले में सख्त कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद राप्तीनगर के एसडीओ, मेडिकल कॉलेज के जेई और 6 संविदाकर्मियों को निलंबित करने की संस्तुति की गई है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।
-
रामगढ़ताल में आयोजित ‘बथवाल कप’ रोइंग प्रतियोगिता में हरियाणा का जलवा
गोरखपुर के रामगढ़ताल में आयोजित बथवाल कप अंतरराज्यीय रोइंग प्रतियोगिता में 10 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। जानिए हरियाणा ने कैसे किया पदकों पर कब्जा और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा।
-
राष्ट्रीय बालिका थ्रो बॉल प्रतियोगिता का गोरखपुर में हुआ भव्य आगाज, पहले दिन यूपी की टीमों का रहा दबदबा
गोरखपुर में शुरू हुई सीआईएससीई की राष्ट्रीय बालिका थ्रो बॉल प्रतियोगिता में 15 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन हुए 28 मुकाबलों में यूपी की टीमों का दबदबा रहा। जानिए इस रोमांचक प्रतियोगिता के पहले दिन के सभी परिणाम और मुख्य बातें।
-
लखनऊ में रफ्तार का कहर: बेकाबू थार ने ई-ऑटो को रौंदा, 2 युवकों की दर्दनाक मौत, 6 घायल
लखनऊ में शनिवार को एक तेज रफ्तार थार ने ई-ऑटो को भीषण टक्कर मार दी, जिससे 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई और 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। जानें इस दर्दनाक हादसे का पूरा सच, जिसमें रफ्तार के कहर ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।
-
गोरखपुर में योगी ने दिए विकसित भारत के पांच मंत्र, बोले -हमें फिर से विभाजित नहीं होना है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ विश्वविद्यालय में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ कार्यशाला में पांच प्रण का आह्वान किया। जानें क्या हैं ये प्रण और क्यों योगी ने कहा, ‘यह देश विभाजित था, इसलिए गुलाम हुआ।’
-
एमएमएमयूटी गोरखपुर के 8 शिक्षक स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल
गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) के 8 शिक्षकों को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठित विश्व के शीर्ष 2% शोधकर्ताओं की सूची में स्थान मिला है। जानें कौन हैं ये शिक्षक और क्या है इस उपलब्धि का महत्व। यह एमएमएमयूटी की बढ़ती शोध गुणवत्ता का प्रमाण है।
-
दीपक, तुम्हारे साहस ने नाके-चौकी पर ‘सौदे’ करने वाली खाकी के इस झूठ को नंगा कर दिया — ‘ऑल इज़ वेल’
दीपक इस दुनिया में नहीं है, उसने उन पशु तस्करों का मुकाबला करने में अपनी जान गंवा दी, जिनसे पुलिस को लड़ना था। दीपक के यूं चले जाने की घटना ने कहीं न कहीं खाकी वह सच और नंगा कर दिया है, जो सभी जानते हैं….यानी पुलिस और पशु तस्करों के बीच गहरे मौन संबंधों…
-
गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र की तैयारियां, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे कलश स्थापना
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में कलश स्थापना और विशेष अनुष्ठान करेंगे। इस रिपोर्ट में जानें महानिशा पूजन, कन्या पूजन और विजयादशमी पर होने वाले प्रभु श्रीराम के राजतिलक के बारे में।
-
गाजियाबाद: लाल कुआं के पास हुआ भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से महिला कांस्टेबल अनुराधा की मौत
गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। लाल कुआं के पास ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल अनुराधा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, ड्राइवर फरार है। पढ़ें पूरी खबर।
-
BSNL की होम डिलीवरी: अब घर बैठे मिलेगा नया सिम कार्ड, जानें कैसे करें ऑर्डर
BSNL ने शुरू की सिम कार्ड की होम डिलीवरी सेवा। अब घर बैठे ऑनलाइन नया सिम कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं और KYC भी घर पर ही पूरी होगी। जानें कैसे करें अप्लाई और BSNL के नए प्लान के बारे में।
-
अयोध्या: रानी सती गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 11 लड़कियों समेत 3 गिरफ्तार
अयोध्या में रानी सती गेस्ट हाउस में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर 11 लड़कियों और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानें कैसे गेस्ट हाउस मालिक बिहार और गोरखपुर से लड़कियों को लाकर इस रैकेट को चला रहा था।
-
गोरखपुर में पति-पत्नी और गर्लफ्रेंड का हाई वोल्टेज ड्रामा, 45 मिनट तक सड़क पर चला हंगामा
गोरखपुर के गीडा में एक होटल के बाहर पति-पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच जमकर हंगामा हुआ। पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ा तो बीच सड़क पर ही पति और उसकी गर्लफ्रेंड की पिटाई शुरू कर दी। जानें, इस पूरी घटना का हाई वोल्टेज ड्रामा।
-
गोरखपुर: मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में जेल गए भोलेंद्र पाल सिंह को मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके ओएसडी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में जेल गए पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई भोलेंद्र पाल सिंह को कोर्ट से जमानत मिल गई है। जानें इस हाई-प्रोफाइल मामले से जुड़ी पूरी खबर, जिसमें भोलेंद्र ने जेल में रहते हुए अपनी गलती मानी और सपा के प्रतिनिधिमंडल से…