Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
गोरखपुर: गोरक्षपीठ में योगी आदित्यनाथ ने की मां शैलपुत्री की पूजा, नवरात्रि का अनुष्ठान शुरू
गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि 2025 के पहले दिन गोरखपुर के गोरक्षपीठ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की। जानिए कलश शोभायात्रा और मां शैलपुत्री की पूजा का पूरा विवरण।
-
आजम खान की सीतापुर जेल से रिहाई कल, दो साल बाद आएंगे बाहर
सपा नेता आजम खान 1 साल 11 महीने और 4 दिन बाद सीतापुर जेल से रिहा होने जा रहे हैं। जानें क्यों हुई उनकी रिहाई में देरी और क्या हैं नए मामले।
-
गोरखपुर विश्वविद्यालय में नवरात्रि की धूम: नवरंग गरबा महोत्सव कार्यशाला में उमड़ी भीड़, कुलपति भी हुईं शामिल
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘तरंग’ द्वारा आयोजित नवरंग गरबा महोत्सव कार्यशाला में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन भी गरबा में शामिल हुईं और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। जानिए इस खास आयोजन की पूरी जानकारी।
-
रामधारी सिंह ‘दिनकर’: जन-कवि से राष्ट्र-कवि तक – जयंती पर विशेष श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 23 सितंबर को जयंती पर विशेष रिपोर्ट। उनके पौत्र ऋत्विक उदयन के साथ डीडी न्यूज़ के एक साक्षात्कार पर आधारित यह लेख उनके बहुआयामी व्यक्तित्व, ‘रश्मिरथी’ की प्रासंगिकता और उनके जीवन से जुड़ी अनमोल स्मृतियों को समर्पित है।
-
Jobs this week: 26 विभागों में बंपर सरकारी नौकरियां! 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका
सरकारी नौकरी का इंतज़ार खत्म! सितंबर 2025 के चौथे हफ्ते में 26 विभागों में आई बंपर भर्तियां। 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक, सबके लिए हैं मौके। अभी चेक करें और आवेदन करें! 🚀💼 #सरकारीनौकरी #रोजगारसमाचार #जॉब्स
-
बतकही: हम लाए हैं तूफान से कश्ती निकाल के…
आज सुबह की टहलान में बात चली। बात बड़ी थी इसीलिए ग़ौरतलब भी। विचार बिंदु था कि जब तक हमारा कुछ नुकसान नहीं होता हम किसी और नुकसान को लेकर व्याकुल नहीं होते। जीवन के किसी मूल्य के क्षरण से समाज पर क्या असर पड़ेगा, वह किस दिशा में जाएगा?
-
एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: यात्री ने कॉकपिट खोलने की कोशिश, वाराणसी में 9 हिरासत में
बेंगलुरु से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरते ही, सीआईएसएफ ने आरोपी समेत उसके 9 साथियों को हिरासत में लिया। जानें पूरी घटना और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई।
-
प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 3 घायल
प्रयागराज में हुए भीषण सड़क हादसे में कानपुर के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। गया से पिंडदान करके लौट रहे 8 लोगों की बोलेरो रात में खराब हो गई थी, जिसके बाद यह हादसा हुआ।
-
गोंडा में सनसनीखेज वारदात: जमीन विवाद में दामाद ने पत्नी और ससुर को उतारा मौत के घाट, करंट लगाकर हत्या की आशंका
उत्तर प्रदेश के गोंडा में जमीन विवाद को लेकर एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां दामाद ने अपनी पत्नी और ससुर की निर्मम हत्या कर दी। इस खबर में घटना से जुड़ी पूरी जानकारी, पुलिस की कार्रवाई और हत्या के पीछे की वजह जानें।
-
गोरखपुर में सीएम योगी की अनोखी पहल, खुद व्यापारियों के पास जाकर बताई घटी जीएसटी दरें
उत्तर प्रदेश में ‘नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म’ लागू हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान की शुरुआत की, जहां उन्होंने खुद पदयात्रा कर व्यापारियों और ग्राहकों से संवाद किया। जानें कैसे घटी हुई जीएसटी दरें आपके लिए फायदेमंद हैं।
-
नीट छात्र दीपक हत्याकांड: सीएम योगी ने परिवार को दी 5 लाख रुपये की मदद, हर संभव कार्रवाई का भरोसा
गोरखपुर में पशु तस्करों द्वारा मारे गए NEET छात्र दीपक गुप्ता के परिवार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। सीएम ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये का चेक सौंपा और दोषियों पर बुलडोजर चलाने का भरोसा दिया। जानिए पूरा मामला और पुलिस की कार्रवाई।
-
मंत्री ओम प्रकाश राजभर की बिगड़ी तबीयत, डिप्टी सीएम ने कराया भर्ती, लोहिया से मेदांता शिफ्ट, हालत स्थिर
यूपी के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की अचानक तबीयत खराब होने से हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जानिए पूरा घटनाक्रम और उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति।
-
सीएम योगी का जनता दर्शन, सुनीं 250 लोगों की समस्याएं, राशन कार्ड और इलाज में मदद का भरोसा
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन का आयोजन किया। उन्होंने 250 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। जानें सीएम योगी के जनता दर्शन की खास बातें और दिए गए अहम आदेश।
-
कपिलवस्तु के पवित्र बुद्ध अवशेषों की रूस में लगेगी प्रदर्शनी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे नेतृत्व
सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु में खुदाई से मिले पवित्र बुद्ध अवशेषों की प्रदर्शनी रूस में होने जा रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 23 सितंबर को रूस रवाना होगा। जानिए कैसे ये प्रदर्शनी भारत की सांस्कृतिक कूटनीति को मजबूत करेगी।
-
बस्ती में पैसे डबल करने के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने 6 लोगों पर केस दर्ज किया
बस्ती में टाइम सिटी ग्रुप ने निवेशकों को पैसे डबल करने का लालच देकर लाखों की ठगी की। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के चेयरमैन समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। जानें पूरा मामला और कैसे हुई यह धोखाधड़ी।
-
बिहार में पुलिस टीम पर पशु तस्करों का हमला, कुशीनगर तक हड़कंप
बिहार में पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर एक पुलिसकर्मी को घायल कर दिया और उनकी रिवॉल्वर लूट ली। इस वारदात के बाद कुशीनगर के जटहा बाजार, नेबुआ नौरंगिया, खड्डा और कुबेरस्थान में आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
-
गाजियाबाद: पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया जहर, मरने से पहले बनाया वीडियो
गाजियाबाद के मोदीनगर में एक युवक ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से पहले दिए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए पूरा मामला और पुलिस की कार्रवाई।
-
यूपी में पशु तस्करों पर ‘गैंगस्टर एक्ट’ का वार, बिहार तक फैले हैं तार, 7 वांछितों पर ₹25,000 का इनाम घोषित
गोरखपुर पुलिस ने पशु तस्करों के एक बड़े और संगठित नेटवर्क को ध्वस्त किया है। इस ऑपरेशन में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई और एक मुठभेड़ शामिल है, जिसके बाद ₹25,000 के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जानिए कैसे पुलिस ने इस अंतरराज्यीय गिरोह की कमर तोड़ी है।
-
गाजियाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष और बेटे को फोन पर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
गाजियाबाद में भाजपा नेता को धमकी: ममता बसंत त्यागी और उनके बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच शुरू!
-
गोरखपुर चिड़ियाघर में खुशखबरी, ‘हर’ और ‘गौरी’ करेंगे प्रदेश की शान में इज़ाफा
गोरखपुर के चिड़ियाघर में असम से लाए गए एक सींग वाले गैंडों ‘हर’ और ‘गौरी’ के प्रजनन की संभावना है। जानिए कैसे सीएम योगी की पहल पर इन गैंडों को लाया गया और क्यों गोरखपुर का चिड़ियाघर प्रदेश में एक नया रिकॉर्ड बना सकता है।