Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
वाराणसी से निकली ‘चक दे इंडिया’ की नई सनसनी, कैनबरा में फॉरवर्ड खेलेगी पूर्णिमा
वाराणसी की बिटिया पूर्णिमा यादव का चयन ऑस्ट्रेलिया में होने वाली हॉकी लीग के लिए भारतीय जूनियर महिला टीम में हुआ है। गरीबी और संघर्षों के बावजूद, पूर्णिमा ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
-
गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया ‘मोदी के 11 वर्ष-एक विमर्श’ कार्यक्रम का आयोजन, वक्ताओं ने गिनाईं उपलब्धियां
गोरखपुर में आयोजित ‘मोदी के 11 वर्ष-एक विमर्श’ कार्यक्रम में महापौर डॉ. मंगलेश और डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन सहित कई वक्ताओं ने मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा की। इस रिपोर्ट में जानें, कैसे मोदी के नेतृत्व में भारत शिक्षा, रक्षा और विकास में आगे बढ़ा है।
-
आजम खान की रिहाई पर पहुंची 73 गाड़ियों पर लगा 1 लाख 49 हजार रुपये का जुर्माना, जानें क्यों
समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए। उनकी रिहाई के बाद समर्थकों की 73 गाड़ियों का नो पार्किंग में चालान किया गया और 1.49 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। पूरी खबर पढ़ें।
-
गाजियाबाद में महिला पुलिस का ‘शक्ति’ रूप, एनकाउंटर के बाद शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद में नवरात्रि में महिला पुलिस टीम ने एनकाउंटर कर विजयनगर थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इस एनकाउंटर को कमिश्नर ने नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बताया है।
-
गोरखपुर के पिड़री गांव में दुखद हादसा, पुराने खनन के गड्ढे में डूबकर दो मासूमों ने गंवाई जान
गोरखपुर के सिकरीगंज में दुर्गा पूजा के लिए मिट्टी लेने गए बच्चों के साथ दुखद हादसा हो गया। गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। जानें हादसे का पूरा विवरण।
-
समाजवादी पार्टी नेता आजम खां की रिहाई पर अखिलेश यादव का बयान, भाजपा पर साधा निशाना
आजम खां की जेल से रिहाई के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हर झूठ की एक मियाद होती है। आजम खां की रिहाई पर उनके बयान और भाजपा पर लगाए गए आरोपों की पूरी जानकारी पढ़ें।
-
एडेड स्कूलों पर योगी सरकार सख्त, 25 सितंबर तक नहीं दी ये जानकारी तो रुक जाएगी सैलरी
उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) स्कूलों को 25 सितंबर तक अपने शिक्षकों और कर्मचारियों की जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। ऐसा न करने पर इस महीने का वेतन रोक दिया जाएगा। जानें पूरी खबर और क्यों उठाया गया यह कदम।
-
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज: नेहरू अस्पताल में विजिटर गाइड और जानकारी
गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज (बीआरडी मेडिकल कॉलेज) और नेहरू अस्पताल में जाने से पहले पूरी जानकारी पाएं। यह गाइड आपको अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों, सस्ती चिकित्सा सुविधाओं और विजिट के दौरान ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताएगा।
-
समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान 23 महीने बाद जेल से रिहा, रामपुर में समर्थकों का जोरदार स्वागत
23 महीने बाद जेल से रिहा हुए समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान। जाने क्यों हुई रिहाई में देरी, और कैसे हुआ रामपुर में उनका स्वागत। पूरी खबर के लिए क्लिक करें।
-
आज़म ख़ान की रिहाई के बीच नए सियासी ठिकाने पर अटकलें, क्या बसपा में शामिल होंगे सपा के कद्दावर नेता?
सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आज़म ख़ान की रिहाई की उम्मीद के बीच, उनके बसपा में शामिल होने की अटकलों ने यूपी की सियासत में हलचल मचा दी है। जानें क्या है तजीन फात्मा और मायावती की कथित मुलाकात का सच और क्या आज़म ख़ान सपा का साथ छोड़ेंगे?
-
कन्नौज: टाइल्स लगाने वाले निकले हत्यारे, दिनदहाड़े मां-बेटी को बंधक बनाकर लूटा, महिला की हत्या
कन्नौज में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया है। घर में टाइल्स लगाने वाले ठेकेदार और उसके भतीजे ने मां-बेटी को बंधक बनाकर लाखों की लूट की। विरोध करने पर मां की हत्या कर दी गई। बेटी ने बहादुरी दिखाते हुए पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपियों की…
-
महोबा: मनचले ने कीं 6000 से ज्यादा कॉल, एसिड अटैक की धमकी, युवती ने की सुसाइड की कोशिश
एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने महोबा की एक महिला रोडवेज परिचालक को 6 महीने में 6,159 बार फोन किया और जान से मारने की धमकी दी। एसिड अटैक और दुष्कर्म की धमकी से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या की कोशिश की।
-
बदायूं का अनोखा रावण मंदिर, जहां दशहरा पर होती है दशानन की पूजा, जानें क्या है मान्यता?
बदायूं के साहूकारा मोहल्ले में स्थित एक अनोखा रावण मंदिर जहां दशहरा पर दशानन का दहन नहीं, बल्कि पूजा-अर्चना की जाती है। जानिए 100 साल पुराने इस मंदिर की कहानी, जहां रावण को एक महान विद्वान और शिव भक्त के रूप में पूजा जाता है।
-
गोरखपुर चिड़ियाघर में आई नई मेहमान, जानिए क्यों दहाड़ रही है सीतापुर से लाई गई बाघिन
सीतापुर के जंगल से गोरखपुर चिड़ियाघर लाई गई 8 साल की बाघिन को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में क्वारंटीन किया गया है। चिड़ियाघर प्रशासन उसकी सेहत और गतिविधियों पर कैसे नजर रख रहा है।
-
गोरखपुर विकास प्राधिकरण का बड़ा फैसला, सेवायोजन कार्यालय की दुकानें होंगी ध्वस्त, जानें पूरा मामला
गोरखपुर में एकीकृत मंडलीय कार्यालय परियोजना के लिए रास्ता साफ हो गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) ने सेवायोजन कार्यालय परिसर स्थित नगर निगम की 32 दुकानों को हटाने का नोटिस जारी किया है। जानिए क्या है 316 करोड़ की इस ट्विन टॉवर परियोजना की पूरी योजना और क्यों है दुकानों पर ध्वस्तीकरण का खतरा।
-
देवरिया में 3 साल से जमे तीन नायब तहसीलदारों का होगा तबादला, प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी!
देवरिया में तीन साल से अधिक समय से एक ही तहसील में तैनात तीन नायब तहसीलदारों का जल्द ही तबादला होने जा रहा है। जानिए किन अधिकारियों के बदलेंगे कार्यक्षेत्र और क्या है इसकी वजह। पूरी खबर के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट।
-
यूपी सड़क हादसा: बहराइच-बलरामपुर हाईवे पर पिकअप ने तीन को रौंदा, मौके पर मौत
यूपी के बहराइच में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बहराइच-बलरामपुर हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने दो महिलाओं और एक किसान को रौंदा। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।
-
आजम खान की रिहाई अटकी, रामपुर कोर्ट के एक केस में रुकावट
सपा नेता आजम खान की 23 महीने बाद रिहाई आखिरी वक्त पर अटक गई है। जानिए, रामपुर कोर्ट में चल रहे एक केस में जुर्माना न भरने के कारण कैसे उनकी रिहाई टल गई और अब कब होगी।
-
दर्दनाक: अलीगढ़ में जीटी रोड पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा, 5 लोग जिंदा जले
अलीगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोग जिंदा जल गए। अकराबाद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार का टायर फटने से यह हादसा हुआ। जानें हादसे की पूरी खबर और प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी।
-
गोरखपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर होगा ‘महायोगी गुरु गोरखनाथ हवाई अड्डा’, प्रतिमा भी लगेगी
गोरखपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब ‘महायोगी गुरु गोरखनाथ हवाई अड्डा’ रखा जाएगा। हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। रिपोर्ट में जानें एयरपोर्ट के विकास, नई उड़ानों और यात्री सुविधाओं की पूरी जानकारी।