Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
गंगा एक्सप्रेसवे को मिलेगा नया रास्ता, आगरा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे पर काम शुरू
उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे को आगरा एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे 6 जनपदों को जोड़ेगा, जिससे लोग आगरा होते हुए राजस्थान तक पहुंच सकेंगे। शाहजहांपुर में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, 36 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण। जानें पूरी योजना और इसके लाभ।
-
सजन साउंड सिस्टम दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, सीएम के कार्यक्रम के लिए थी बुकिंग
गोरखपुर के धर्मशाला बाजार में सजन साउंड सिस्टम की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान मालिक की पत्नी ने नवरात्रि के लिए दीपक जलाया था, जिसकी जलती बत्ती एक चूहा लेकर भागा। आग से CM योगी के कार्यक्रम के लिए बुक साउंड सिस्टम और लाखों का सामान जल गया।
-
सिद्धार्थनगर: नवरात्र में दुर्गा मंदिर तोड़े जाने पर भड़के सांसद पाल, विकास भवन के सामने धरना शुरू
सिद्धार्थनगर में नवरात्र के दौरान दुर्गा मंदिर तोड़े जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विकास भवन के पास 40 साल पुराने मंदिर को ढहाए जाने से लोग भड़क गए और सांसद जगदंबिका पाल समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।
-
सीतापुर: बीएसए से मारपीट मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित, स्कूल पर बच्चों का प्रदर्शन
सीतापुर में बीएसए कार्यालय में हुई मारपीट के बाद प्राथमिक विद्यालय नदवा के प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा को निलंबित और गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बाद स्कूल के बच्चों और अभिभावकों ने प्रदर्शन किया।
-
पैडलेगंज से मोहद्दीपुर रिंग रोड की बदलेगी रंगत, जीडीए खर्च करेगा 2.57 करोड़, अक्टूबर में शिलान्यास
गोरखपुर रिंग रोड अब होगा और भी आकर्षक! जीडीए ने पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक सजावटी लाइटें लगाने की योजना बनाई। अक्टूबर में 2.57 करोड़ की परियोजना का होगा शिलान्यास। पढ़ें, गोरखपुर शहर के सौंदर्यीकरण की पूरी रिपोर्ट।
-
देवरिया: छत्रपति शिवाजी महाराज पोस्टर विवाद, रुद्रपुर में हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन
देवरिया के रुद्रपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज के पोस्टर पर बवाल! पुलिस की कार्रवाई पर भड़के हिंदू संगठन, भाजपा नेता ने लगाया पक्षपात का आरोप। क्या है पूरा मामला?
-
हापुड़ में परचून दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
हापुड़ के अठसैनी गांव में परचून दुकानदार संजय की लेन-देन विवाद में पीट-पीटकर हत्या। गंभीर रूप से घायल संजय की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। गांव में पुलिस बल तैनात, एएसपी ने दी जानकारी। जानें पूरा मामला।
-
सीतापुर: बीएसए पर हेडमास्टर का ‘बेल्ट अटैक’, 6 सेकंड में 5 वार; सरकारी दस्तावेज फाड़े, मोबाइल तोड़ा
सीतापुर में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अखिलेश सिंह को हेडमास्टर बृजेंद्र वर्मा ने उनके कार्यालय में बेल्ट से पीट दिया। महिला टीचर की शिकायत पर सफाई देने आए हेडमास्टर ने बहस के दौरान 6 सेकंड में 5 बार बेल्ट मारी, सरकारी दस्तावेज फाड़े और मोबाइल तोड़ा।
-
बलिया के भाजपा नेता की राजस्थान में निर्मम हत्या, IRS भाई की शिकायत पर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
बलिया के भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अशोक सिंह और उनके साथी विकास की राजस्थान में जेनरेटर खरीद के बहाने हत्या कर दी गई। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए भाजपा नेता के भाई, जो एक IRS अधिकारी हैं, की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के शव कुओं से बरामद किए।
-
रवि किशन का अखिलेश यादव पर तंज, ‘3000 का जैकेट 1600 में मिलेगा, गोरखपुर आकर देखें’
गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 3000 का जैकेट 1600 में खरीदने के लिए गोरखपुर आने का न्योता दिया है। अखिलेश के ‘अज्ञानी’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए रवि किशन ने कहा कि आप सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, इसलिए गरीबी नहीं समझेंगे।
-
यूपी में आज़म को ‘आजमाने’ की सियासत तेज, भाजपा-बसपा से ‘डील’ का सच आखिर है क्या?
आजम खान की जेल से रिहाई के बाद उनके बसपा में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। क्या आजम खान छोड़ेंगे अखिलेश का साथ? जानिए, सपा को कितना नुकसान होगा, क्या है भाजपा का गणित और बसपा को क्या फायदा होगा? पूरी रिपोर्ट विस्तार से।
-
UP News: जावेद हबीब और बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा, FLC कंपनी से लाखों की ठगी
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब और उनके बेटे अनस हबीब पर संभल में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। FLC कंपनी में निवेश के नाम पर 150 से ज्यादा लोगों को लाखों का चूना लगाने का आरोप है। जानें पूरे मामले की जानकारी और जावेद हबीब के पुराने विवाद।
-
मेरठ: लोहियानगर में नर्स पर एसिड अटैक, बेटी को परेशान करने वाले नाबालिग ने किया हमला
मेरठ के लोहियानगर में नाइट ड्यूटी जा रही एक नर्स पर एसिड अटैक हुआ है। बेटी को परेशान करने वाले एक नाबालिग लड़के ने मां पर तेजाब फेंका। गंभीर रूप से झुलसी नर्स को दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पूरी घटना और पुलिस कार्रवाई की जानकारी…
-
यूपी के सीतापुर में हेड मास्टर ने बीएसए को बेल्ट से पीटा, सरकारी दफ्तर में मचा हड़कंप
यूपी के सीतापुर में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अखिलेश सिंह को एक हेड मास्टर ने बेल्ट से पीटा। जानिए क्या था पूरा मामला और क्यों हुआ यह विवाद।
-
हेल्थ इंश्योरेंस फ्रॉड: तीन और बीमा कंपनियों ने की शिकायत, शहर में बड़े रैकेट का अंदेशा
गोरखपुर में हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम में हो रही धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा हुआ है। तीन और बीमा कंपनियों ने शिकायत दर्ज कराई है, जिससे इस संगठित गिरोह की परतें खुल रही हैं। जानें कैसे शहर के कई अस्पताल इस फर्जीवाड़े में शामिल हैं और पुलिस की जांच कहां तक पहुंची है।
-
गोरखपुर: दीपक गुप्ता हत्याकांड में अब तक 50+ पुलिसकर्मियों पर गाज, कई और पर कार्रवाई की तैयारी
गोरखपुर में दीपक गुप्ता हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एडीजी और आईजी की गोपनीय जांच में अब तक 50 से अधिक पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। जानें इस मामले में आगे की जांच और पिकअप वाहनों पर हो रहे सत्यापन अभियान की पूरी जानकारी।
-
मेगा ब्लॉक: 26 सितंबर तक गोरखपुर-डोमिनगढ़ रेल रूट पर कई ट्रेनें निरस्त-डायवर्ट; आज से 17 और ट्रेनें निरस्त
गोरखपुर-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन के निर्माण के लिए रेल प्रशासन ने 26 सितंबर तक मेगा ब्लॉक लिया है। इस दौरान 250 से अधिक रेलकर्मियों ने दिन-रात काम किया। इससे कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट हुईं, जिससे दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
-
गोरखपुर: YouTube से सीखा गोली चलाना, फिर दोस्त को मारी 5 गोलियां; आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर के रामगढ़ताल में सनसनीखेज वारदात! एक युवक ने YouTube से पिस्टल चलाना सीखकर अपने पड़ोसी पर जानलेवा हमला कर दिया। जानें क्यों हुआ यह हमला और कैसे पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
-
यूपी में ‘जाति’ पर योगी सरकार के फैसले पर एनडीए में ही फूट, डॉ. संजय बोले…तो कौन पहचानेगा?
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस रिकॉर्ड, वाहनों और सार्वजनिक जगहों पर जाति लिखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले पर एनडीए के सहयोगी डॉ. संजय निषाद और विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध जताया है, जिससे राज्य में सियासी घमासान तेज हो गया है। जानें क्या है पूरा मामला।
-
गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय: पहली बार आने वालों के लिए मार्गदर्शिका
गोरखपुर स्थित गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय के लिए पहली बार आने वालों की मार्गदर्शिका। यहाँ अस्पताल के इतिहास, विशेषज्ञ विभागों, ओपीडी समय, पंजीकरण प्रक्रिया और संपर्क जानकारी के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।