Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
पंचायत चुनाव: गोरखपुर में 5 लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटरों की हुई पहचान, वोटर लिस्ट से कटेंगे नाम
पंचायत चुनाव से पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। गोरखपुर जिले में 5 लाख से अधिक संभावित डुप्लीकेट वोटरों की पहचान की गई है, जिनके नाम अब वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे। जानें क्या है पूरी प्रक्रिया और कैसे हो रहा है सत्यापन।
-
ललित मोदी के भाई समीर मोदी गिरफ्तार, महिला ने लगाया रेप, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का आरोप
दिल्ली पुलिस ने IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के भाई और कारोबारी समीर मोदी (Sameer Modi) को गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला ने उन पर 2019 से लगातार रेप, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
-
RTO गोरखपुर का बड़ा एक्शन, स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान, 9 गाड़ियां सीज
गोरखपुर में स्कूली वाहनों के खिलाफ RTO का बड़ा अभियान चलाया गया। इस दौरान मानक पूरे न करने पर 9 गाड़ियों को जब्त और 7 का चालान किया गया। जानिए किन स्कूलों पर हुई कार्रवाई और RTO ने क्या अपील की है।
-
दिल्ली का सफर होगा आसान, नकहा जंगल-बढ़नी-गोंडा रेल लाइन का लिडार सर्वे पूरा, जानें कब शुरू होगा काम
गोरखपुर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर को जोड़ने वाली नकहा जंगल-बढ़नी-गोंडा रेल लाइन पर डबल लाइन बिछाने के लिए लिडार सर्वे पूरा हो गया है। जानें इस प्रोजेक्ट से बिहार से लखनऊ-दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को कैसे मिलेगा वैकल्पिक रूट और क्या हैं भविष्य की योजनाएं।
-
गोरखपुर में विकास की रफ्तार धीमी क्यों? कमिश्नर ने लगाई फटकार, दिए सख्त निर्देश
गोरखपुर में विकास परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर कमिश्नर अनिल ढींगरा ने गहरी नाराजगी जताई है। भटहट-बांसस्थान फोरलेन, देवरिया बाईपास, और विरासत गलियारा समेत 10 करोड़ से अधिक की लागत वाले प्रोजेक्ट्स की समीक्षा कर उन्होंने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। जानें क्या है पूरा मामला और कौन…
-
दीक्षारंभ: कुलपति बोलीं, कैंपस लाइफ को पूरे आनंद के साथ जिएं, क्योंकि यही पल हमेशा याद आएंगे
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने नए छात्रों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने छात्रों को कैंपस लाइफ पूरी लगन से जीने की सलाह दी, जबकि प्रो. राजवंत राव ने उन्हें असफलता का सामना करना सिखाने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में मौखिक स्वास्थ्य और राष्ट्रीय शिक्षा…
-
‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ को ठेंगा, पंप मैनेजर बोला-सरकारी निर्देशों का पालन करेंगे तो पेट्रोल पंप बंद हो जाएगा
गोरखपुर में ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान सिर्फ दिखावा बनकर रह गया है। सीएम के गृह जनपद में ही पेट्रोल पंप मालिक बिना हेलमेट वालों को भी आसानी से पेट्रोल दे रहे हैं, जिससे सरकार के सड़क सुरक्षा अभियान पर सवाल उठ रहे हैं।
-
यूपी में ट्रांसफर की ‘दंगल’, 10 जिलों के कप्तान बदले, शिकायतों पर हुई कार्रवाई, तो कुछ की हुई ‘लौटकर वापसी’
उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें 10 जिलों के कप्तान भी शामिल हैं। आजमगढ़, देवरिया और कुशीनगर के एसपी को हटाया गया। हापुड़ से हटाए गए अभिषेक वर्मा की सोनभद्र एसपी के रूप में फील्ड में वापसी हुई है। अतीक-मुख्तार गैंग पर कार्रवाई करने वाले अभिषेक भारती को औरैया…
-
बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो बदमाश ढेर, गाजियाबाद में STF ने किया एनकाउंटर
बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो इनामी बदमाश गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। दोनों बदमाश रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग के थे। जानें पूरी खबर।
-
कुशीनगर में पुलिस एनकाउंटर में दबोचा गया NEET छात्र दीपक की हत्या का आरोपी पशु तस्कर, जानें पूरा मामला
गोरखपुर में NEET छात्र दीपक गुप्ता की निर्मम हत्या के आरोपी पशु तस्कर को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। कुशीनगर में हुई मुठभेड़ में तस्कर रहीम के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। जानें इस सनसनीखेज वारदात का पूरा घटनाक्रम। गोरखपुर: गोरखपुर में…
-
आगरा में ई-स्कूटी की बैटरी बनी काल, चार्जिंग में लगी आग से बुजुर्ग दंपति की मौत
आगरा में ई-स्कूटी चार्जिंग से हुए शॉर्ट-सर्किट ने दो लोगों की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे में भगवती प्रसाद और उनकी पत्नी उर्मिला की जलकर मौत हो गई। जानें इस दुखद घटना का पूरा विवरण और देखें बचाव के प्रयास।
-
गोरखपुर: पशु तस्करों ने की छात्र की हत्या, पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, पथराव, आगजनी, पांच घंटे रोड जाम
गोरखपुर के पिपराइच इलाके में सोमवार देर रात पशु तस्करों ने NEET की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र दीपक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने एक डीसीएम में आग लगा दी और गोरखपुर-पिपराइच मार्ग जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई। जानें…
-
गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे की नई पहल, ट्रेन हादसों को रोकने के लिए 382 ट्रेनों में ‘ब्लैक बॉक्स’ तकनीक
पूर्वोत्तर रेलवे अपनी 382 ट्रेनों में वॉयस रिकॉर्डर सिस्टम लगा रहा है, जो हवाई जहाज के ब्लैक बॉक्स की तरह काम करेगा। यह तकनीक लोको पायलटों की बातचीत को रिकॉर्ड कर ट्रेन हादसों को रोकने में मदद करेगी। जानें कैसे यह रेलवे सुरक्षा को बढ़ाएगा।
-
चलते ई-रिक्शा में युवती से छेड़छाड़, नशे में धुत युवक ने की शर्मनाक हरकत, पब्लिक ने यूं किया इंसाफ
गोरखपुर में ई-रिक्शा से घर जा रही एक युवती से बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर पब्लिक ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानिए क्या है पूरा मामला और क्या बोला आरोपी।
-
गोरखपुर में युवती पर लगा रेप का आरोप, ब्लैकमेलिंग और पैसों की उगाही का भी केस
गोरखपुर में एक युवक ने 19 साल की युवती पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती ने उसे होटल में बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। जानिए कोर्ट के आदेश पर कैसे दर्ज हुई FIR।
-
बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस की 5 टीमें
बुलंदशहर में पूर्व भाजपा ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उनका शव घर में खून से लथपथ मिला। वह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे और पैरोल पर बाहर थे। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों परिवार ने प्रॉपर्टी विवाद को बताया हत्या की…
-
फिल्म डायरेक्टर को गाजियाबाद पुलिस ने दिया ‘उत्तर’, खाकी को देखकर पैंट हुई ‘गीली’
गाजियाबाद पुलिस ने अभिनेत्री के यौन शोषण के आरोपी फिल्म डायरेक्टर उत्तर कुमार को अमरोहा से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की लखनऊ में सीएम आवास पर आत्महत्या की कोशिश के बाद यह कार्रवाई की गई। जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों गिरफ्तारी के बाद बिगड़ गई आरोपी की तबीयत।
-
जौनपुर में शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
जौनपुर में शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना रामनगर गांव के मझिगवां मोड़ के पास हुई। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने मौके का मुआयना किया और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें।
-
रेलवे भर्ती में खेल: बिना परीक्षा दिए नौकरी, करोड़ों का वारा न्यारा, RRB गोरखपुर में ‘सेटिंग’ की पूरी कहानी
गोरखपुर रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) में हुए नौकरियों के घोटाले की पूरी कहानी। जानें कैसे अधिकारियों ने अपने बेटों को बिना परीक्षा नौकरी दिलाई, पूर्व चेयरमैन पर लगे करोड़ों के आरोप और जांच एजेंसियों की कार्रवाई का पूरा ब्यौरा।
-
नेपाल ‘जेन जेड’ की क्रांति से धधक रहा था और हम सब पशुपतिनाथ के दर्शन कर सकुशल भारत की धरती पर थे
पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन, गोरखपुर के 44 सदस्यों ने कार्यकारी अध्यक्ष अमिय रमण के नेतृत्व में नेपाल की 6 दिवसीय तीर्थ यात्रा की। पशुपतिनाथ, जनकपुर धाम, और मनोकामना मंदिर के दर्शन के साथ-साथ इस यात्रा ने आपसी भाईचारे और मेल-जोल का अनोखा उदाहरण पेश किया।