Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में प्रवेश की सूची जारी
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षिक सत्र 2022-23 में प्रवेश की सूची शनिवार को जारी कर दी. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कहा गया है कि चयनित अभ्यर्थी 21 अगस्त को 2022 को शाम चार बजे तक निर्धारित शुल्क जमा करके अपना प्रवेश सुरक्षित कर लें. तय समय तक प्रवेश न लेने पर सीट को…
-
111 लोगों को उनके खोये हुए मोबाइल मिले तो चेहरे पर आई मुस्कान
अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर खुशी जाहिर करते लोग. Photo: @gorakhpurpolice गोरखपुर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से खोये हुए 111 मोबाइल और 1 टैबलेट बरामद किए. शनिवार को जब पुलिस लाइन में ये खोये हुए मोबाइल, टैबलेट उनके स्वामियों के हाथ में पहुंचे तो उनके चेहरे पर मुस्कान दिखी. आज के समय में…
-
क्या है गोरखपुर में एनसीसी ट्रेनिंग सेंटर की योजना
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने पूर्वांचल को बड़ा तोहफ़ा देने की घोषणा की है. उन्होंने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का ट्रेनिंग सेंटर बनाने पर काम करने के निर्देश दिए हैं. यह ट्रेनिंग सेंटर बनने से पूर्वांचल के युवाओं को क्या लाभ मिलेगा? आइए, इसकी पड़ताल करते हैं. राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना 16 जुलाई, 1948 को हुई…
-
दशकों का इंतज़ार खत्म, कम्हरिया घाट पुल जनता को समर्पित
मुख्यमंत्री ने दी सौगात Photo : Twitter उत्तर प्रदेश सेतु निगम की ओर से गोरखपुर जिले के घाघरा नदी के कम्हरिया घाट पर निर्मित सेतु को बृहस्पतिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधिवत पूजन के बाद जनता को समर्पित कर दिया. 60 किमी कम हो जाएगी गोरखपुर से आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज की…
-
ऐसे दिखेंगे शहर के छह प्रवेश मार्गों पर बनने वाले भव्य द्वार
गोरखपुर में प्रवेश करने वाले हर मार्ग पर नाथ संप्रदाय की झलक दिखेगी. मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसकी योजना तैयार कर ली गई है. इस पर काम जल्द शुरू होने जा रहा है. शहर के छह प्रमुख मार्गों पर बनाए जाने वाले प्रवेश द्वार का डिज़ाइन तैयार करा लिया गया है. ये प्रवेश द्वार नाथ संप्रदाय…
-
स्वच्छता की अलख जगाने वाले झाड़ू बाबा को मिला सम्मान
महेश शुक्ला उर्फ झाड़ू बाबा को प्रशस्ति पत्र देते एडीजी जोन अखिल कुमार शहर के लोगों को सफाई और स्वच्छता के लिए जागरूक करने वाले महेश शुक्ला उर्फ झाड़ू बाबा को एडीजी जोन ने सम्मानित किया. महेश शुक्ला को दिए गए प्रशस्ति पत्र में एडीजी की ओर से लिखा गया है, ”शहर में स्वच्छता एवं…
-
विभाजन में पिता को खोया, मां को फ़र्श पर ही परोसना पड़ा खाना, पर ईमानदारी से नहीं डिगे
सरदार बलवीर सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. Partition of India tragedy: ”उस वक्त मेरी उम्र 8 साल थी. मेरा परिवार पाकिस्तान के रावलपिंडी में रहता था. भारत का बंटवारा हुआ तो नए देश पाकिस्तान में हिंसा शुरू हो गई. ढूंढ-ढूंढकर लोगों को मारा जाने लगा. मेरे पिता सरदार भूपेंद्र सिंह समेत कुल-खानदान…
-
जीडीए ने रामगढ़ झील किनारे लिखा इतिहास, 1 लाख लोगों ने गाया राष्ट्रगान
Photo: Twitter handle of @premranjanias जीडीए ने एक नया इतिहास रच दिया. स्वतंत्रता दिवस पर गोरखपुर शहर में ऐसा आयोजन पहले कभी नहीं हुआ था. इस बार आजादी की 75वीं वर्षगांठ को देशभर में धूमधाम से मनाया गया. सीएम सिटी गोरखपुर के लिए भी यह अवसर विशेष था. इस विशेष पर्व को जीडीए ने हमेशा…
-
क्विज 2: गोरखपुर में यह कौनसी जगह है, पहचानते हैं आप?
Loading… If you have any news or information happening around you that you would like to share, we encourage you to reach out to us at 7834836688/contact@gogorakhpur.com. Your input is valuable to us, and we appreciate your efforts in keeping us informed about the latest events and occurrences.
-
1 घंटे की दूरी पर है बखिरा बर्ड सेंक्चुरी रामसर साइट, नहीं देखा तो क्या देखा
अगर आपने बखिरा बर्ड सेंक्चुरी नहीं देखी तो एक बार प्लान जरूर बना लीजिए. यह देश की सबसे बड़ी बर्ड सेंक्चुरी है, जो वेटलैंड में है. इस सेंक्चुरी की स्थापना 1980 में हुई थी. यह गोरखपुर शहर से सिर्फ 44 किमी दूरी पर खलीलाबाद में स्थित है. इसका दायरा 29 वर्ग किमी का है. बाखिरा…
-
गोरखपुर ज़ू घूमने जा रहे हैं तो बुक कर लें आनलाइन टिकट
गोरखपुर ज़ू घूमने जा रहे हैं तो टिकट आनलाइन ले लें. बहुत कम लोगों को ही पता है कि ज़ू की आफिशियल वेबसाइट पर आनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा भी है. ज़ू पहुंचने से पहले टिकट बुक कर लेने से आपका समय बचेगा. आइए, हम आपको बताते हैं कि ज़ू का आनलाइन टिकट कैसे…
-
35 साल पहले हुआ था ‘गीडा’ का जन्म, जानिए कैसे गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने बदल दी पूर्वी यूपी की तस्वीर
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) की पूरी कहानी। जानिए कैसे एनडी तिवारी ने नोएडा की तर्ज पर कराई गीडा की स्थापना, इसका इतिहास और इसमें स्थापित प्रमुख उद्योग जैसे गैलेंट स्टील।
-
क्विज 1: गोरखपुर में यह कौनसी जगह है, पहचानते हैं आप?
Gorakhpur: गोरखपुर शहर के बारे में आप कितना जानते हैं? शहर की हर गली, मुहल्ले को आप कितना पहचानते हैं? यह क्विज आपकी इसी जानकारी की परीक्षा है? चैलेंज है…पास कीजिए यह परीक्षा…
-
जीनियस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
स्वतंत्रता दिवस पर दिव्यनगर कॉलोनी स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इससे पहले स्कूल की डायरेक्टर डॉ. सुमन श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया. If you have any news or information happening around you that you would like to share, we…
-
पूर्वोत्तर रेलवे के वे खिलाड़ी जिनपर है हमें नाज़
Gorakhpur: पूर्वांचल की धरती ऐसे खिलाड़ियों की जन्मभूमि और कर्मभूमि रही है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं. बैडमिंटन खिलाड़ी सैयद मोदी का नाम इस सूची में सबसे ऊपर है. सैयद मोदी की स्मृति में शहर में स्टेडियम भी स्थापित किया गया है.
-
सात सौ साल पहले बसा था तिवारीपुर मोहल्ला
Tiwaripur Mohalla History: गोरखपुर का मोहल्ला तिवारीपुर सात सौ साल पहले बसा था. मोहल्ले की नींव कैसे पड़ी, इसका तथ्यवार जिक्र डॉ. दानपाल सिंह ने अपनी किताब ‘गोरखपुर परिक्षेत्र का इतिहास’ में किया है. डॉ. सिंह के मुताबिक तिवारीपुर को सतासी राजा होरी सिंह उर्फ मंगल सिंह ने 13वीं सदी की शुरुआत में बसाया.…
-
226 जंगली जानवरों से कीजिए सीधी मुलाकात, जानिए उनका हालचाल
Gorakhpur: अशफ़ाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान 121.342 एकड़ में फैला है और यह प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा ज़ू है. यहां अभी 226 से अधिक जानवर रखे गए हैं. यहां वेटलैंड और वुडलैंड भी है. इस लिहाज से यह देश का इकलौता प्राणी उद्यान है. यहां 7डी थियेटर भी बनाया गया है, जहां 48 लोग…
-
घंटाघर: बिस्मिल की मां ने जहां बिरतानी हुकूमत को ललकारा था
Shaheed Ramprasad bismil’s mother in Gorakhpur: गोरखपुर शहर के व्यस्ततम बाजारों में से एक हिंदी बाजार. यहां तिराहे पर खड़ी मीनार सिर्फ़ उस बाजार की ही नहीं बल्कि पूर्वांचल की पहचान है. यह जगह बलिदान की गौरव-गाथा समेटे हुए है. आज़ादी के लिए बिगुल फूंकने वाले दर्जनों वीरों को अंग्रेजों ने यहां फांसी के फंदे…
-
136 साल पुराने इस स्कूल से आपके घर में किसी ने ज़रूर की होगी पढ़ाई
Gorakhpur: गोरखपुर में 1886 में जुबिली स्कूल की नींव रखी गई थी. अंग्रेजों द्वारा खोला गया गोरखपुर रीजन का यह पहला स्कूल था. 19वीं सदी में जब यह स्कूल खोला गया तो देश में अंग्रेजों का ही राज था. यहां के पहले प्रधानाचार्य और शिक्षक भी अंग्रेज ही थे.
-
Asit Sen: घोष कंपनी की गलियों से बॉलीवुड का कॉमेडी किंग बनने का सफ़र जानते हैं आप?
Asit sen Gorakhpur: गोरखपुर के असित सेन: फोटोग्राफर से बॉलीवुड के ‘कॉमेडी किंग’ बनने तक का सफर। जानें इस महान अभिनेता की अनसुनी कहानी और 200+ यादगार फिल्में।