रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.

पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है.

खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.

मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.

बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.



यह भी पढ़ें

  • शहर की किन दुकानों से कौन सा मिलावटी सामान बिका, जानिए यहां

    GO GORAKHPUR: गोरखपुर शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 47 जगहों से खाने पीने की चीजों के नमूने इकट्ठा किए थे. इन सामानों की प्रयोगशाला में हुई जांच में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. खाने पीने के जिन सामानों में हमें मिलावट का शक भी नहीं हो सकता, उनमें सेहत के लिए हानिकारक…

  • जियो ने आठ शहरों में लॉन्च किया धमाकेदार एयर फाइबर

    TECH NEWS: देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने आठ महानगरों में अपनी बहुप्रतीक्षित 5जी होम ब्राडबैंड सेवा जियो एयर फाइबर लॉन्च की. फिलहाल अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे के उपभोक्ता जियो की इस नई सुविधा का आनंद ले सकेंगे.  रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पिछले महीने कंपनी…

  • गोरखपुर में मौसम ने लिया यू-टर्न, गरज से साथ पड़े छींटे, ठंडी हवाओं से मौसम हुआ खुशगवार

    रविवार शाम शहर के आसमान में बादलों का डेरा GO GORAKHPUR: रविवार दोपहर बाद गोरखपुर का मौसम खुशनुमा हो गया. उमस भरी गर्मी के बीच बादलों की फुहार ने लोगों को राहत दी. हालांकि बादल बहुत बरसे तो नहीं लेकिन गरज के साथ हुई बूंदाबांदी ने चिलचिलाती धूप को हर लिया. मौसम विभाग का अनुमान है…

  • राम मंदिर: गर्भ गृह में दर्शन के लिए मिलेगा सिर्फ 20 सेकेंड का समय

    Photo credit: Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra ‘X’ handle  UP NEWS:  अयोध्या रामजन्मभूमि में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद मंदिर प्रतिदिन 12 से 14 घंटे के लिए खोला जाएगा. इस दौरान करीब डेढ़ लाख भक्त राम दरबार में हाजिरी लगा सकेंगे. इस गणना के अनुसार गर्भ गृह में हर दर्शनार्थी को दर्शन के लिए सिर्फ 20…

  • ‘दिल को दहलाने’ वाली खबर: अठारह साल के स्वस्थ युवक की ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए यूं चली गई जान

    Screenshot of Viral video on X क्या दिल ने कर ली है कोरोना से यारी?  क्यों थोड़ी सी कसरत पड़ रही है भारी? UP NEWS: कोरोना की लहर खत्म होने के बाद साल दर साल ‘दिल को दहलाने’ वाली एक-एक करके कई खबरें आईं. कभी यह खबर आई कि बारात में डांस करते किसी युवक को…

  • ट्रेन में पत्नी-बेटी को जगह दिलाने के लिए इन साहब ने जो किया, वह आप सात जनम सोच भी नहीं सकते

    GO GORAKHPUR: कुछ लोगों की फितरत ही खुराफाती होती है. उन्हें न समाज की चिंता होती है और न नियम-कानूनों की परवाह. ऐसे लोग निजी जिंदगी में तो जहर बोने वाले होते ही हैं, सार्वजनिक जीवन में भी उनकी हरकतों का खामियाजा दूसरों को उठाना पड़ता है. ऐसे ही एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी…

  • मुस्कान की मौत से पर्दा उठने में देर, मौत छोड़ गई कई सवाल और दे गई नसीहतें

    GO GORAKHPUR: गुलसन उर्फ मुस्कान की मौत की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में पुलिस पूरीतौर पर लगी  हुई है.अभीतक जो साक्ष्य सामने हैं उससे यह साफ जाहिर है कि यह एक ‘हत्या’ है. यह घटना स्वयं में वृहत्तर समाज की कामकाजी लड़कियों,छात्राओं व उनके परिवारों तक के लिए सीख है.सीख इस बात के लिए कि उनके…

  • प्रो. सुरेंद्र दुबे बने केंद्रीय हिंदी संस्थान के उपाध्यक्ष

    GO GORAKHPUR: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (झांसी) और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय (सिद्धार्थनगर) के पूर्व कुलपति व गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त आचार्य प्रो. सुरेंद्र दुबे को केंद्रीय हिंदी संस्थान का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. हिंदी दिवस से पहले प्रो. दुबे को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हिंदी अकादमिक और पत्रकारिता जगत ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. साहित्यभूषण सम्मान से सम्मानित…

  • गोरखपुर में रेल अधिकारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार, नोएडा में घर से मिले पचास लाख नकद

    GO GORAKHPUR: सीबीआई ने मंगलवार को गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक (प्रिंसिपल चीफ मैटीरियल मैनेजर) केसी जोशी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आरोप है कि केसी जोशी ने जेम पोर्टल के जरिए रेलवे का टेंडर हासिल करने वाली एक फर्म के मालिक से 7 लाख रुपये की रिश्वत मांगी…

  • Gorakhpur Lawyers Boycott Work, Protest Hapur Incident

    GO GORAKHPUR: Lawyers in Gorakhpur boycotted work on Tuesday in protest of the Hapur incident. Led by Bar Association President Manoj Kumar Pandey and Minister Dharendra Kumar Dwivedi, the lawyers started the strike from the Bar Hall. Hundreds of lawyers reached the Ambedkar intersection outside the court and blocked the road. This led to a long…

  • कहां जाएंगी रामगढ़ झील किनारे बनी 106 दुकानें, जीडीए ने लिया बड़ा फैसला

    GO GORAKHPUR: रामगढ़ झील एरिया में नौका विहार की खूबसूरती पर दाग लगा रही दुकानों को शिफ्ट किया जाएगा. गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के नए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने कार्यभार संभालने के बाद तीन बार निरीक्षण कर दुकानों को शिफ्ट करने का फैसला लिया है. दुकानों के हटने से नौकायन प्रवेश द्वार का लुक और निखरेगा.…

  • PM Vishwakarma Yojana: अगर आप इस पेशे से जुड़े हैं तो रजिस्ट्रेशन में अब बिलकुल देर न करें

    पीएम विश्वकर्मा योजना का काउंटडाउन शुरू 18 व्यवसायों के लिए खुलेंगे तरक्की के दरवाजे 17 सितंबर को पीएम करेंगे योजना की शुरुआत   GO GORAKHPUR: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे देश में विश्वकर्मा दिवस 17 सितंबर के दिन पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ करेंगे. यह भारत सरकार की ओर से घोषित योजना है. 17 सितंबर को देश…

  • शाहपुर में रिटायर्ड इंजीनियर से लूट का प्रयास, साहस से किया मुकाबला

    पीड़ित दीपक गुप्ता GO GORAKHPUR: गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार अलसुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने रिटायर्ड इंजीनियर से लूट का प्रयास किया गया. बदमाशों ने उनकी जामा तलाशी लेने की कोशिश की, लेकिन विरोध करने पर उन्हें पीटा. रिटायर्ड इंजीनियर ने शोर मचाते हुए हाथ में मौजूद छाता से बदमाशों पर प्रहार किया.…

  • गोरखपुर की प्रसिद्ध ज्वेलरी शॉप में जॉब के अवसर

    वैकेंसी: सुपरवाइजर सेल्समैन योग्यता: उत्साही और काम में तेज ज्वेलरी बिजनेस में अनुभवी को प्राथमिकता (सुपरवाइजर के लिए) आयु सीमा: 21 से xx वर्ष  को प्राथमिकता वेतन: आकर्षक आवेदन प्रक्रिया: वाक इन इंटरव्यू दिनांक और समय: मंगलवार, 12 सितंबर 2023  शाम 4 बजे से 6 बजे तक स्थान: रामजस राय आसकरन दास, पीएन मॉल, विष्णु…

  • देश के इस बड़े समूह को बड़हलगंज में पसंद आई जमीन, जानिए यहां क्या होगा

    Gorakhpur: प्रदेश में विकास का मॉडल बन रहे गोरखपुर में निवेश के लिए देश की एक और बड़ी कंपनी ने रुचि दिखाई है. प्रतिष्ठित अडाणी समूह ने गोरखपुर में सीमेंट फैक्ट्री लगाने की योजना बनाई है. कंपनी ने गीडा से 70 एकड़ जमीन मांगी है, जिसे सहजनवां-दोहरीघाट नई रेल लाइन के पास बड़हलगंज के पास…

  • मेडिकल कॉलेज: तीन हफ्ते बाद बन पाया चूहों का काटा तार, सीटी स्कैन शुरू

    GO GORAKHPUR: BRD मेडिकल कॉलेज की सीटी स्कैन मशीन ठीक हो गई है. करीब तीन सप्ताह से यह मशीन चूहे के तार कुतरने की वजह से खराब पड़ी थी. अब मरीजों को जांच की सुविधा मिलने लगी है. मेडिकल कॉलेज में हर दिन करीब 3500 मरीज ओपीडी में आते हैं. इनमें से 100 से अधिक मरीजों…

  • हैंडबॉल खिलाड़ियों ने श्रीनगर में जीता रजत पदक

    रजत पदक के साथ पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ी एवं कोच | Photo: NER Media GO GORAKHPUR: पूर्वोत्तर रेलवे के हैंडबॉल खिलाड़ियों ने श्रीनगर में आयोजित 52वीं सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता. इस जीत के साथ पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. इस चैंपियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे की टीम…

  • यूपी के इस शहर के बीचोबीच है सागर, अब पर्यटकों का करेगा स्वागत

    conceptual pic Tourist destinations in Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के बीचोबीच एक सागर है. दरअसल, यहां 18.5 एकड़ में फैली हुई झील है, जिसे सुमेर सागर नाम से जाना जाता है. विकास के हाइवे पर तेजी से आगे बढ़ रहा गोरखपुर शहर अब इस सागर को अपनी नई पहचान से जोड़ने जा रहा…

  • महायोजना 2031: मामूली सुधारों के साथ शासकीय समिति का ग्रीन सिग्नल

    Gorakhpur Master plan 2031: गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की नई महायोजना 2031 का आखिरी प्रस्तुतीकरण सोमवार को शासकीय समिति के समक्ष किया गया. समिति ने कुछ मामूली सुधार के निर्देश दिए हैं. मुख्य नगर नियोजक हितेश की ओर से सुधार कर प्रारूप को शासकीय समिति के पास भेजा जाएगा. सुधार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

  • प्रो. पूनम टंडन ने संभाला गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति का कार्यभार

    प्रो. पूनम टंडन को पुष्पगुच्छ सौंपते प्रो. राजेश सिंह GO GORAKHPUR: सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद प्रो. पूनम टंडन ने सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया. प्रो. टंडन आजादी के बाद स्थापित उत्तर प्रदेश के पहले राज्य विश्वविद्यालय की 39वीं कुलपति हैं. वह दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की दूसरी महिला कुलपति…

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक