गोरखपुर के चौरीचौरा में 65 वर्षीय राजेंद्र यादव की गला रेतकर हत्या। जमीन विवाद में पड़ोसी सहित 10 नामजद और 4 अज्ञात पर केस दर्ज, 3 हिरासत में। मृतक का बेटा सेना का जवान।
सरदारनगर (गोरखपुर): गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बिलारी गांव के टोला राम कटोरी में रविवार रात एक खूनी वारदात हुई। राजेंद्र यादव (65) नामक किसान की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। राजेंद्र रात में घर के बाहर खेत के पास धान की नर्सरी की रखवाली के लिए चारपाई पर सो रहे थे, तभी यह घटना हुई। उनका बड़ा बेटा दिनेश सेना का जवान है।
छोटे बेटे ने देखी खून से लथपथ लाश
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने इस हत्या का आरोप जमीन के विवाद में पड़ोसी पर लगाया है। पुलिस ने 10 नामजद और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र यादव रविवार रात अपनी धान की नर्सरी की रखवाली के लिए खेत के पास चारपाई डालकर सो रहे थे। रात करीब दो बजे उनके छोटे बेटे मोहन की नींद खुली और वह टहलते हुए वहाँ गया तो देखा कि चारपाई पर पिता खून से लथपथ पड़े हैं और उनका गला रेता हुआ था।
मोहन के शोर मचाने पर परिवार और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
फॉरेंसिक टीम और एसएसपी ने की घटनास्थल की जांच
मौके पर पहुँचे चौरीचौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने शुरुआती छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की जानकारी पर एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुँचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। शाम को एसएसपी राजकरण नैय्यर ने भी घटनास्थल का दौरा कर छानबीन की।
इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
मामले में राजेंद्र यादव के मंझले बेटे धर्मेंद्र की तहरीर पर पड़ोसी आकाश यादव, राजकुमार, राहुल, चौथी यादव, रमावती देवी, बहादुर, पुरुषोत्तम, नगीना देवी, रामसजन और केवालाचक निवासी वीरेंद्र यादव तथा अन्य चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र यादव भाजपा के कार्यकर्ता हैं।
एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि “परिजनों की तहरीर पर जाँच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।” पुलिस इस हत्याकांड की गहनता से जाँच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को पकड़ा जा सके।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर रेलवे स्कूल एडमिशन 2026: जटेपुर स्कूल में कक्षा 6, 9 और 11 के लिए फॉर्म मिलना शुरू
- गोरखपुर न्यूज़: युवक को अल्बेनिया की जगह भेजा सिंगापुर, 10 लाख लेकर जालसाज फरार
- गोरखपुर न्यूज़: सोनबरसा फोरलेन पर कोहरे का कहर, आपस में टकराईं 5 गाड़ियां, मची चीख-पुकार
- गोरखपुर न्यूज़: ट्रैफिक जवानों को अब समय पर आना होगा, बायोमेट्रिक सिस्टम ने बढ़ाई टेंशन, जानें नया नियम
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड