गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने खोराबार के जंगल अयोध्या प्रसाद में 13,000 वर्ग मीटर में फैली अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की। जीडीए उपाध्यक्ष ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया।
गोरखपुर: गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अपनी मुहिम तेज करते हुए शुक्रवार (13 जून 2025) को खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। प्राधिकरण ने यहाँ करीब 13,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैली एक अवैध प्लाटिंग को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस प्लाटिंग के लिए प्राधिकरण से कोई तलपट मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था।
उपाध्यक्ष के निर्देश पर हुई कार्रवाई, भू-माफिया गुड्डू यादव का नाम सामने
यह कार्रवाई GDA उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के सीधे निर्देश के अनुपालन में की गई। प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व में सहायक अभियंता राज बहादुर सिंह, संजीव कुमार तिवारी, ज्योति राय, अजय कुमार पाण्डेय और अवर अभियंता मनीष त्रिपाठी, रोहित पाठक, प्रभात कुमार निषाद, शोभित कुमार कन्नौजिया, दीपक कुमार गुप्ता और धर्मेन्द्र कुमार गौड़ सहित GDA की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही।
Read…गोरखपुर: सूद के पैसों के विवाद में कर्जदार पर फेंका तेजाब, बच्चे की आंख में पड़े छींटे
कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन से नामित मजिस्ट्रेट, क्षेत्रीय पुलिस बल और पीएसी के जवान भी शामिल रहे, जिससे यह ध्वस्तीकरण अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका। जानकारी के अनुसार, यह अवैध प्लाटिंग गुड्डू यादव और अन्य द्वारा लगभग 13 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में की गई थी।
अवैध निर्माण पर जारी रहेगा अभियान: GDA उपाध्यक्ष
GDA उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने स्पष्ट किया है कि अनधिकृत रूप से किए जा रहे निर्माण, विकास और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध प्राधिकरण का अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। GDA की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर में ‘बंटी-बबली’ गिरफ्तार! होटल से मोबाइल और कैश उड़ाने वाले प्रेमी जोड़े को रामगढ़ताल पुलिस ने दबोचा
- डिंपल यादव के जन्मदिन पर गोरखपुर में सपा ने कुष्ठ आश्रम में कंबल और बच्चों को बांटी स्टेशनरी
- गोरखपुर न्यूज़: ब्रह्मपुर में बनेगी विश्व की पहली ‘श्री यदुधाम पीठ’, महाराज यदु की लगेगी भव्य प्रतिमा
- गोरखपुर न्यूज़: गोरक्षपीठ में आस्था का सैलाब, मकर संक्रांति पर 25 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था
- राष्ट्रीय युवा महोत्सव में यूपी की धूम, गोरखपुर के फरुवाही नृत्य ने जीता देश में तीसरा स्थान
- गोरखपुर समाचार: 15 जनवरी 2026 की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: 14 जनवरी, 2026 की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर महोत्सव 2026 का भव्य समापन, सीएम योगी ने 6 विभूतियों को ‘गोरखपुर गौरव’ से नवाजा
- Gorakhpur Budget 2025-26: सीएम सिटी में सड़कों और नालों के लिए खुलेगा खजाना, नगर निगम का बजट देख गदगद हुए लोग
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- इंतज़ार खत्म! कल से शुरू हो रहा गोरखपुर महोत्सव, रवि किशन और मैथिली ठाकुर के साथ मनेगा जश्न
- महराजगंज न्यूज़: नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी महिला हिरासत में, आईबी और एसएसबी जांच में जुटी
- गोरखपुर न्यूज़: 6 साल पहले लापता हुआ था युवक, गाजीपुर में इस हाल में मिला, हुई घर वापसी
- अब नौकरी के साथ करें पढ़ाई! राजर्षि टंडन यूनिवर्सिटी में दाखिला शुरू, बिना भागदौड़ ऐसे करें आवेदन
- गोरखपुर न्यूज़: पुलिस लाइन में एसपी नॉर्थ ने परखी शुक्रवार की परेड, महिला रिक्रूट्स को दिया फिटनेस का मंत्र
- गोरखपुर न्यूज़: मिशन शक्ति में बेहतर काम करने वाले 6 पुलिसकर्मी सम्मानित, डीआईजी ने बढ़ाया हौसला
- सपा का गोरखपुर में दांव: दिग्विजय पटेल को मिली समाजवादी शिक्षक सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान
- गोरखपुर न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र नारायण दुबे के निधन से शोक, राजघाट पर हुआ अंतिम संस्कार
- गोरखपुर न्यूज़: मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत पत्रकार विवेक अस्थाना के परिवार को दी 5 लाख की आर्थिक सहायता
- गोरखपुर न्यूज़: सीएम योगी ने असुरन-पिपराइच फोरलेन का किया औचक निरीक्षण, रैन बसेरों में बांटे कंबल
- एम्स गोरखपुर में पैंक्रियाज कैंसर की सफल सर्जरी, सीएम राहत कोष से मिला सहारा, जानें ऑपरेशन क्यों है खास
- गोरखपुर न्यूज़: GRP ने 30 लाख के 81 मोबाइल के साथ अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, पंजाब से नेपाल तक नेटवर्क
- बच्चों के लिए भारी पड़ सकती है हल्की सी ठंड, AIIMS गोरखपुर की विशेषज्ञ से जानें बचाव के 12 जरूरी तरीके
- GDA ने संपत्तियों की कीमतों में की 25% तक की कटौती, अब 25% पेमेंट पर मिलेगा तुरंत कब्जा
- गोरखपुर में अलाव ताप रहे लोगों पर चढ़ी बेकाबू स्कॉर्पियो, चालक समेत 3 की मौत
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर में खिचड़ी मेले की तैयारी तेज, महापौर ने कसी नकेल, लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी