गोरखपुर में बर्ड फ्लू को लेकर राहत, 350 मुर्गों के सैंपल निगेटिव। नए 457 सैंपल जांच को भेजे गए। चिड़ियाघर में वन्यजीव अब भी संक्रमित, 5 स्थानों पर बिक्री प्रतिबंधित।
गोरखपुर: पोल्ट्री फार्म संचालकों और चिकन विक्रेताओं के लिए राहत की खबर है। शहर की मीट की दुकानों पर बर्ड फ्लू संक्रमण मिलने के बाद, पशुपालन विभाग द्वारा इंडियन वेटनेरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई), बरेली भेजे गए 350 मुर्गों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, विभाग ने एहतियात के तौर पर विभिन्न पोल्ट्री फार्म से लिए गए 457 नए नमूने दोबारा जांच के लिए बरेली भेजे हैं।
चिड़ियाघर में वन्यजीव अब भी संक्रमित, 5 स्थानों पर बिक्री प्रतिबंधित
पिछले दिनों शहर के पांच स्थानों पर मीट की दुकानों पर बर्ड फ्लू का संक्रमण पाया गया था। इससे पहले, चिड़ियाघर में बाघिन शक्ति की मौत भी बर्ड फ्लू से ही हुई थी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में अब भी पांच वन्यजीव बर्ड फ्लू से संक्रमित हैं, जिनकी निगरानी की जा रही है।
Read…गोरखपुर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का PM मोदी करेंगे उद्घाटन! जानें पूरा शेड्यूल
जिन पांच स्थानों पर बर्ड फ्लू के वायरस मिले थे, वहाँ से 10 किलोमीटर के दायरे को सर्विलांस एरिया घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में मुर्गों की बिक्री के साथ-साथ उनके परिवहन पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
पका हुआ चिकन खाने में सुरक्षित
डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने यह भी स्पष्ट किया कि 70 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर 30 मिनट तक पकाए गए मुर्गे के मांस को खाने में कोई दिक्कत नहीं है। यह जानकारी उन उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है जो चिकन उत्पादों के सेवन को लेकर चिंतित हैं।
पशुपालन विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर रेलवे स्कूल एडमिशन 2026: जटेपुर स्कूल में कक्षा 6, 9 और 11 के लिए फॉर्म मिलना शुरू
- गोरखपुर न्यूज़: युवक को अल्बेनिया की जगह भेजा सिंगापुर, 10 लाख लेकर जालसाज फरार
- गोरखपुर न्यूज़: सोनबरसा फोरलेन पर कोहरे का कहर, आपस में टकराईं 5 गाड़ियां, मची चीख-पुकार
- गोरखपुर न्यूज़: ट्रैफिक जवानों को अब समय पर आना होगा, बायोमेट्रिक सिस्टम ने बढ़ाई टेंशन, जानें नया नियम
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड