गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पानी की बाल्टी गिरने के मामूली विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष। 65 वर्षीय बुजुर्ग राम सिंह की मौत, 4 घायल। 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
इंदिरापुरम (गाजियाबाद): थाना क्षेत्र के कनावनी स्थित पुस्ता रोड क्षेत्र में पानी की बाल्टी गिरने जैसी मामूली बात पर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और चाकूबाजी हुई। इस खूनी संघर्ष में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग राम सिंह की जान चली गई, वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
छोटी बात पर शुरू हुआ झगड़ा, ले ली जान
मूल रूप से एटा के अलीगंज निवासी राम सिंह कई वर्षों से कनावनी में परिवार के साथ रह रहे थे। पास में ही उनकी बेटी सोनम भी ससुराल वालों के साथ रहती है। सोनम ने बताया कि 12 जून की रात करीब 9:30 बजे वह नल पर हाथ धोने गई थीं, उनके साथ रेखा भी थीं। नल पर पानी से भरी एक बाल्टी रखी थी। दूसरे पक्ष की कुछ महिलाओं ने बाल्टी में पैर लगने और पानी गिराने का आरोप लगाते हुए उनसे कहासुनी शुरू कर दी।
Read…कोरोना: मामले 7 हजार के पार, नए वेरिएंट से अब तक 77 मौतें; अयोध्या में भी मिले 4 केस
महिलाओं के बीच झगड़ा शुरू हुआ तो सोनम के पति राजीव और अन्य लोग भी मौके पर आ गए। शोर होने पर दूसरे पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुँच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, सरिया और चाकू चले। इस दौरान सोनम के पति राजीव घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर राम सिंह (65) अपने दोनों बेटे राजेश और रंजीत के साथ मौके पर पहुँचे।
इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम
राजेश ने बताया कि आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह और उनके भाई रंजीत बेहोश हो गए। होश आने पर उन्हें पिता राम सिंह की गंभीर हालत का पता चला। घायलों को तुरंत एमएमजी अस्पताल ले जाया गया। राम सिंह की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
10 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा, पुलिस कर रही दबिश
बृहस्पतिवार को पुलिस ने घायल राजेश की तहरीर पर आरोपी पक्ष के सुदेश, दीपक ठाकुर, संदीप, आकाश, मनीषा, रचित, रोहित, उपेंद्र, गजेंद्र और कृपाल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गाजियाबाद के इंदिरापुरम पहुंचेंगी, सीएम भी होंगे मौजूद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- गाजियाबाद: जमानत पर बाहर आए हत्यारोपी अहसान को सीकरी रोड पर मारी गोली
- गाजियाबाद सर्राफा व्यापारी सुसाइड: एक करोड़ की धोखाधड़ी से परेशान ज्वैलरी कारोबारी ने कार में खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट में 3 नाम
- गाजियाबाद में महिला पुलिस का ‘शक्ति’ रूप, एनकाउंटर के बाद शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
- गाजियाबाद: पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया जहर, मरने से पहले बनाया वीडियो
- गाजियाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष और बेटे को फोन पर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
- गाजियाबाद: लाल कुआं के पास हुआ भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से महिला कांस्टेबल अनुराधा की मौत
- बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो बदमाश ढेर, गाजियाबाद में STF ने किया एनकाउंटर
- फिल्म डायरेक्टर को गाजियाबाद पुलिस ने दिया ‘उत्तर’, खाकी को देखकर पैंट हुई ‘गीली’
- गाजियाबाद: 130 की रफ्तार से हिस्ट्रीशीटर ने ट्रैफिक सिपाही को उड़ाया, 34 घंटे बाद हुई मौत
- गाजियाबाद: पति ने बेरहमी से गला रेतकर की पत्नी की हत्या, 14 महीने का बच्चा हुआ अनाथ, आरोपी फरार
- गाजियाबाद: बाइक के सामने आया कुत्ता, संतुलन बिगड़ने से गिरीं महिला दरोगा, हादसे में गई जान









