Gorakhpur/Father tried to stop son from suicide, son killed him: पिपराइच के हरखापुर में बुधवार की शाम एक बेटे ने अपने पिता के सिर पर ईंट से प्रहार कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इलाज के लिए उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया. मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से आरोपित बेटा फरार है. इस वारदात में पिता का कसूर सिर्फ यह था कि वह बेटे को आत्महत्या से रोकने का प्रयास कर रहे थे.
पिपराइच के हरखापुर निवासी सत्य प्रकाश तिवारी की पत्नी पहले ही मर चुकी हैं. घर में वह अपने बेटे कन्हैया तिवारी के साथ रह रहे थे. कन्हैया को शराब पीने की लत है. आए दिन वह शराब पीकर किसी न किसी बात को लेकर पिता से झगड़ा करता रहता था. बुधवार की शाम भी वह कहीं से शराब पीकर आया और अपने पिता कन्हैया तिवारी से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा करने लगा. वह कुछ देर बाद यह कहते हुए अपने कमरे में चला गया कि वह खुदकुशी कर लेगा. यह कहते हुए वह अपने कमरे में गया तो पिता सत्य प्रकाश भी उसके पीछे पीछे गए. कमरे में पिता को अकेला पाकर उसने गुस्से में पिता के सिर पर ईंट से कई वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. इसके बाद वह वहां से भाग निकला.
आसपड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानेदार पुरुषोत्तम आनंद सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सीएचसी पिपराइच ले गये. वहां से सत्य प्रकाश को इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया. मेडिकल कालेज में चिकित्सकों ने घायल सत्य प्रकाश तिवारी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस हत्यारोपित बेटे को तलाश रही है.
अन्य खबरें
- गोरखपुर न्यूज़: युवक को अल्बेनिया की जगह भेजा सिंगापुर, 10 लाख लेकर जालसाज फरारगोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर 10.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के भांजे ने ही अल्बेनिया भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए।
- गोरखपुर न्यूज़: सोनबरसा फोरलेन पर कोहरे का कहर, आपस में टकराईं 5 गाड़ियां, मची चीख-पुकारगोरखपुर के सोनबरसा बाजार में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण दो बसों समेत पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में दर्जनों यात्री घायल हुए हैं और फोरलेन पर लंबा जाम लग गया।
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगीउत्तर प्रदेश के गोरखपुर में संगठित साइबर सिंडिकेट ने रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी की है। शेयर ट्रेडिंग और फर्जी एप्स के जरिए हो रहे इस हाई-प्रोफाइल अपराध का पूरा विश्लेषण पढ़ें।
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तारगोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र की लापता किशोरी के साथ होटल और स्पा सेंटर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर और स्पा सेंटर संचालक सहित चार को गिरफ्तार किया है।
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्टगोरखपुर की शाहपुर पुलिस ने कूटरचना कर फर्जी मेडिकल और फार्मेसी डिग्री देने वाले गैंग लीडर सत्यजीत सिंह उर्फ सन्नी और विश्वजीत विश्वकर्मा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।