कुशीनगर आसपास

मां-बाप के पास लौटा बच्चा, अस्पताल संचालिका सहित पांच गिरफ्तार

Go Gorakhpur News

Kushinagar: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद पत्नी व नवजात को निजी अस्पताल से छुड़ाने के लिए बेचे गए बच्चे को कुशीनगर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल छुड़ा लिया. कुशीनगर पुलिस ने मुताबिक बच्चे को शनिवार को चौराखास क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव से छुड़ाया गया और उसे उसके पिता को सुपुर्द भी कर दिया. पुलिस ने इस मामले में अस्पताल संचालिका और बच्चा खरीदने के आरोपी दंपती सहित कुल पांच को गिरफ्तार किया है. निजी अस्पताल सील कर दिया गया है. वहीं, जांच में गोदनामा भी फर्जी पाया गया.

बरवा पट्टी थानाक्षेत्र के दशहवा गांव के भेड़िहारी टोला निवासी हरेश पटेल की पत्नी लक्ष्मीना का गांव के चौराहे पर खुशी क्लीनिक में प्रसव हुआ था. नार्मल प्रसव के बाद चार हजार रुपये के लिए बांसगांव की रहने वाली अस्पताल संचालिका तारा कुशवाहा और दशहवा की रहने वाली उसकी सहयोगी सुगांती देवी ने लक्ष्मीना और नवजात को अस्पताल में रोक लिया था.

आर्थिक तंगी से जूझ रहे हरेश ने अपने दो साल के बेटे राजा को पश्चिमी चंपारण जिले के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अमावस उर्फ अमरेश के जरिये से चौराखास थाना क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव निवासी के भोला यादव को 20 हजार रुपये में बेच दिया. इसके बाद और जच्चा-बच्चा को अस्पताल से छुड़ाकर घर ले गया. घर जाने पर लक्ष्मीना ने बेटे राजा को तलाशना शुरू किया तब हरेश ने उसे बेच देने की बात बताई थी. शुक्रवार को सिपाही सूर्यदीप पहुंचा और कार्रवाई के नाम पर डराकर उसने हरेश से पांच हजार रुपये वसूल लिए. मामला डीएम और एसपी तक पहुंचा तो पुलिस टीम सक्रिय हो गई और अरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया.

कुशीनगर के एसपी एसपी संतोष कुमार मिश्र ने मीडिया से बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील कर दिया है. आरोपी दंपती, बिचौलिया, अस्पताल संचालिका व उसकी सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है. इस रैकेट में शामिल लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है. आरोपी सिपाही लाइन हाजिर कर दिया गया है. बच्चे को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया है.



  • अपराध समाचार

    चौरीचौरा: जमीन के विवाद में युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, पिता समेत तीन घायल

  • पूर्व पत्रकार, अंतरराष्ट्रीय ब्यूटीशियन नंदा खान के सलून का उद्घाटन, महिलाओं को बनाएंगी आत्मनिर्भर

    पूर्व पत्रकार, अंतरराष्ट्रीय ब्यूटीशियन नंदा खान के सलून का उद्घाटन, महिलाओं को बनाएंगी आत्मनिर्भर

  • आठवां वेतन आयोग पर गोरखपुर के कर्मचारियों ने की बैठक, JCM मीटिंग से पहले भेजे गए ये 5 बड़े सुझाव

    आठवां वेतन आयोग पर गोरखपुर के कर्मचारियों ने की बैठक, JCM मीटिंग से पहले भेजे गए ये 5 बड़े सुझाव

  • एम्स गोरखपुर: स्वास्थ्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव का दौरा कल, इन दो नए वार्डों का करेंगी उद्घाटन

    एम्स गोरखपुर: स्वास्थ्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव का दौरा कल, इन दो नए वार्डों का करेंगी उद्घाटन

  • किकबॉक्सिंग: विश्व चैंपियनशिप में यूपी से एकमात्र खिलाड़ी सनी सिंह 124 देशों के सामने दिखाएंगे दम

    किकबॉक्सिंग: विश्व चैंपियनशिप में यूपी से एकमात्र खिलाड़ी सनी सिंह 124 देशों के सामने दिखाएंगे दम

  • सैमसंग का दावा फेल! बारिश की बूंदों से खराब हुआ वाटरप्रूफ मोबाइल, कोर्ट ने दिया 1.58 लाख का झटका

    सैमसंग का दावा फेल! बारिश की बूंदों से खराब हुआ वाटरप्रूफ मोबाइल, कोर्ट ने दिया 1.58 लाख का झटका

  • खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी! गोरखपुर में यहां बनेगा 30,000 दर्शक क्षमता वाला भव्य इंटरनेशनल स्टेडियम

    खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी! गोरखपुर में यहां बनेगा 30,000 दर्शक क्षमता वाला भव्य इंटरनेशनल स्टेडियम

  • ट्यूशन टीचर की गंदी हरकत: घर में अकेली 9वीं की छात्रा से छेड़खानी, जानें फिर क्या हुआ?

    ट्यूशन टीचर की गंदी हरकत: घर में अकेली 9वीं की छात्रा से छेड़खानी, जानें फिर क्या हुआ?

  • अवैध लाउडस्पीकर लगाने में झंगहा इलाका टॉप पर, शाहपुर समेत छह इलाकों में 'शांति'

    अवैध लाउडस्पीकर लगाने में झंगहा इलाका टॉप पर, शाहपुर समेत छह इलाकों में ‘शांति’

  • अपराध समाचार

    संपत्ति के विवाद में घर में चाकूबाजी, भाई-भाभी, पिता पर हमला, गांगुली टोला में वारदात का आरोपी गिरफ्तार

  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर

    रेल सफर में पानी की बोतल में ‘खेल’, घर पहुंचते खराब कर रहा है हाजमा

  • गोरखपुर: असुरन से पिपराइच फोरलेन निर्माण का काम 6 महीने में होगा खत्म

    गोरखपुर: असुरन से पिपराइच फोरलेन निर्माण का काम 6 महीने में होगा खत्म

  • लापरवाही की कीमत! बिजली निगम के राहुल गौड़ और पवन कुमार यादव निलंबित

    लापरवाही की कीमत! बिजली निगम के राहुल गौड़ और पवन कुमार यादव निलंबित

  • अपराध समाचार

    बस्ती: चाट-पकौड़ी की दुकान पर खूनी खेल! 28 साल के दीपू राजभर की पीट-पीटकर हत्या

  • थायराइड के मरीज सावधान! आंखों की रोशनी छीन सकता है हार्मोन असंतुलन, पढ़ें एक्सपर्ट की सलाह

    थायराइड के मरीज सावधान! आंखों की रोशनी छीन सकता है हार्मोन असंतुलन, पढ़ें एक्सपर्ट की सलाह

  • एथलेटिक मीट: गोरखपुर विश्वविद्यालय में दो नए रिकॉर्ड बने, कल्पनाथ राय कॉलेज का दबदबा

    एथलेटिक मीट: गोरखपुर विश्वविद्यालय में दो नए रिकॉर्ड बने, कल्पनाथ राय कॉलेज का दबदबा

  • जीवन में विकास के लिए किसी न किसी खेल से जुड़ना जरूरी: प्रो. पूनम टंडन

    जीवन में विकास के लिए किसी न किसी खेल से जुड़ना जरूरी: प्रो. पूनम टंडन

  • 90-70-90 से बचेगी हर महिला की जान! सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एम्स गोरखपुर ने की बड़ी पहल

    90-70-90 से बचेगी हर महिला की जान! सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एम्स गोरखपुर ने की बड़ी पहल

  • सुखद मातृत्व की राह: महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष उपचार

    सुखद मातृत्व की राह: महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष उपचार

  • UP के पशुपालकों को तोहफा: अच्छी नस्ल की गाय पर ₹40 हजार का अनुदान, मिलेगी मोबाइल पशु चिकित्सा वैन

    UP के पशुपालकों को तोहफा: अच्छी नस्ल की गाय पर ₹40 हजार का अनुदान, मिलेगी मोबाइल पशु चिकित्सा वैन

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक