कुशीनगर आसपास

मां-बाप के पास लौटा बच्चा, अस्पताल संचालिका सहित पांच गिरफ्तार

Go Gorakhpur News

Kushinagar: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद पत्नी व नवजात को निजी अस्पताल से छुड़ाने के लिए बेचे गए बच्चे को कुशीनगर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल छुड़ा लिया. कुशीनगर पुलिस ने मुताबिक बच्चे को शनिवार को चौराखास क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव से छुड़ाया गया और उसे उसके पिता को सुपुर्द भी कर दिया. पुलिस ने इस मामले में अस्पताल संचालिका और बच्चा खरीदने के आरोपी दंपती सहित कुल पांच को गिरफ्तार किया है. निजी अस्पताल सील कर दिया गया है. वहीं, जांच में गोदनामा भी फर्जी पाया गया.

बरवा पट्टी थानाक्षेत्र के दशहवा गांव के भेड़िहारी टोला निवासी हरेश पटेल की पत्नी लक्ष्मीना का गांव के चौराहे पर खुशी क्लीनिक में प्रसव हुआ था. नार्मल प्रसव के बाद चार हजार रुपये के लिए बांसगांव की रहने वाली अस्पताल संचालिका तारा कुशवाहा और दशहवा की रहने वाली उसकी सहयोगी सुगांती देवी ने लक्ष्मीना और नवजात को अस्पताल में रोक लिया था.

आर्थिक तंगी से जूझ रहे हरेश ने अपने दो साल के बेटे राजा को पश्चिमी चंपारण जिले के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अमावस उर्फ अमरेश के जरिये से चौराखास थाना क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव निवासी के भोला यादव को 20 हजार रुपये में बेच दिया. इसके बाद और जच्चा-बच्चा को अस्पताल से छुड़ाकर घर ले गया. घर जाने पर लक्ष्मीना ने बेटे राजा को तलाशना शुरू किया तब हरेश ने उसे बेच देने की बात बताई थी. शुक्रवार को सिपाही सूर्यदीप पहुंचा और कार्रवाई के नाम पर डराकर उसने हरेश से पांच हजार रुपये वसूल लिए. मामला डीएम और एसपी तक पहुंचा तो पुलिस टीम सक्रिय हो गई और अरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया.

कुशीनगर के एसपी एसपी संतोष कुमार मिश्र ने मीडिया से बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील कर दिया है. आरोपी दंपती, बिचौलिया, अस्पताल संचालिका व उसकी सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है. इस रैकेट में शामिल लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है. आरोपी सिपाही लाइन हाजिर कर दिया गया है. बच्चे को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया है.



  • गहनों की चोरी

    गोरखपुर: कैमरामैन बनकर घुसा चोर, तिलक समारोह में फिल्मी स्टाइल में लाखों की चोरी

  • रियल एस्टेट: गोरखपुर में चौंकाने वाले हैं प्रॉपर्टी के दाम, जानिए मेडिकल कॉलेज रोड पर क्या है रेट?

    रियल एस्टेट: गोरखपुर में चौंकाने वाले हैं प्रॉपर्टी के दाम, जानिए मेडिकल कॉलेज रोड पर क्या है रेट?

  • गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन डायवर्ट

    श्रीराम जन्मभूमि समारोह: सुरक्षा के चलते बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर 26 नवंबर तक रहेगा भारी वाहन प्रतिबंध

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    डीएम ने देखी एसआईआर डाटा फीड की हकीकत, सहजनवा तहसील निरीक्षण में नाजिर पर गिरी गाज

  • गोरखपुर: डिसेंट अस्पताल के फर्जीवाड़े में बड़ी कार्रवाई, मुख्य सहयोगी ऋषभ सिंह पकड़ा गया

    गोरखपुर: डिसेंट अस्पताल के फर्जीवाड़े में बड़ी कार्रवाई, मुख्य सहयोगी ऋषभ सिंह पकड़ा गया

  • cyber crime

    व्हाट्सएप फ्रॉड का नया तरीका: फर्जी चालान लिंक से खाते से निकले 89,800 रुपये

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर: वीडियो वायरल होने के बाद उद्यान निरीक्षक पर गिरी गाज, बस्ती कार्यालय से संबद्ध

  • गीडा ब्रान आयल फैक्ट्री में भयंकर आग, हेक्सेन रिसाव ने किया हाल बेहाल; DM ने बैठाई जांच

    गीडा ब्रान आयल फैक्ट्री में भयंकर आग, हेक्सेन रिसाव ने किया हाल बेहाल; DM ने बैठाई जांच

  • आगरा: जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र अब WhatsApp पर! कागजी झंझट खत्म, घर बैठे ही हो जाएगा काम

    आगरा: जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र अब WhatsApp पर! कागजी झंझट खत्म, घर बैठे ही हो जाएगा काम

  • अलर्ट: 1 दिसंबर से 15 फरवरी तक 24 ट्रेनें निरस्त और 26 के फेरे कम, एनईआर ने बदला इन ट्रेनों का शेड्यूल

    अलर्ट: 1 दिसंबर से 15 फरवरी तक 24 ट्रेनें निरस्त और 26 के फेरे कम, एनईआर ने बदला इन ट्रेनों का शेड्यूल

  • बंद कमरे में अंगीठी: एक छोटी गलती और 4 जिंदगियां खत्म; कानपुर के पनकी औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा

    बंद कमरे में अंगीठी: एक छोटी गलती और 4 जिंदगियां खत्म; कानपुर के पनकी औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा

  • आदित्या क्वार्टर फाइनल में! डेफ ओलिंपिक-2025 में गोरखपुर की बेटी से आज ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी की टक्कर

    आदित्या क्वार्टर फाइनल में! डेफ ओलिंपिक-2025 में गोरखपुर की बेटी से आज ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी की टक्कर

  • कोडीन सिरप की अवैध बिक्री पर नकेल: गोरखपुर के कुशल फार्मा से 41 हजार शीशी का रिकॉर्ड मिला

    कोडीन सिरप की अवैध बिक्री पर नकेल: गोरखपुर के कुशल फार्मा से 41 हजार शीशी का रिकॉर्ड मिला

  • अपराध समाचार

    गोरखपुर: कोचिंग के बाहर से अगवा 11वीं का छात्र 2 घंटे में बरामद, पुलिस ने 2 संदिग्धों को पकड़ा

  • शादी से लौट रहे दो सगे भाइयों की हादसे में मौत, असुरक्षित यात्रा के लिए 'कुख्यात' हो रहा यह मार्ग

    शादी से लौट रहे दो सगे भाइयों की हादसे में मौत, असुरक्षित यात्रा के लिए ‘कुख्यात’ हो रहा यह मार्ग

  • गोरखपुर महोत्सव 2026: 11 से 17 जनवरी तक चलेगा भव्य आयोजन, कला-संस्कृति को मिलेगा बड़ा मंच

    गोरखपुर महोत्सव 2026: 11 से 17 जनवरी तक चलेगा भव्य आयोजन, कला-संस्कृति को मिलेगा बड़ा मंच

  • सेंट जोसेफ स्कूल: 25 साल बेमिसाल! गोरखनाथ में हुआ रजत जयंती समारोह का भव्य आगाज़

    सेंट जोसेफ स्कूल: 25 साल बेमिसाल! गोरखनाथ में हुआ रजत जयंती समारोह का भव्य आगाज़

  • किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप: SISA स्पोर्ट्स अकादमी की दो बेटियों ने मेरठ में लहराया परचम

    किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप: SISA स्पोर्ट्स अकादमी की दो बेटियों ने मेरठ में लहराया परचम

  • डीडीयू न्यूज़ | गोरखपुर विश्वविद्यालय | डीडीयू समाचार | DDU News | Deen Dayal Upadhyay University

    डीडीयू एथलेटिक्स की टीम घोषित, वॉलीबॉल टीम का चयन 19 को

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    समाजवादी शिक्षक सभा: भोलानाथ शुक्ला बने गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक