Bulldozer justice: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर तंज कसते कहा कि अब टीपू भी सुल्तान बनने के हसीन सपने देख रहे हैं. उन्होने अखिलेश के साथ सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बुलडोजर पर हर एक का हाथ फिट नहीं हो सकता. इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए. जिसमें बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा हो, वही बुलडोजर चला सकता है. दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे.
योगी बुधवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यहां नियुक्ति पाने वालों में हर जनपद का प्रतिनिधित्व दिखता है. न जाति का भेद, न क्षेत्र का. केवल प्रतिभा और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए प्रतिभाशाली युवाओं को नियुक्ति की प्रक्रिया से जोड़ा गया है.
योगी ने कहा कि 2017 के पहले जो लोग प्रदेश में लूट मचाए थे, आज जब उनके सपनों पर पानी फिर चुका है तो अब टीपू भी सुल्तान बनने चले हैं. कई वर्ष पहले एक धारावाहिक आया था, मुंगेरीलाल के हसीन सपने. आज ये भी यही सपने देख रहे हैं. जब जनता ने इन्हें अवसर दिया था तब इन्होंने प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी.
-
Bhojpuri Film Industry: गोरखपुर में शुरू हुई भोजपुरी की ‘सबसे बड़ी’ फिल्म की शूटिंग
-
टीबी अस्पताल के निकाले गए 45 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की वापसी
-
Assistant Professor DDUGU Recruitment: अंग्रेजी बनाम हिंदी के चलते रद हुई 18 दिसंबर को आयोजित परीक्षा
-
Solver in CTET: गोरखपुर में दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे बिहार के दो युवक गिरफ्तार
-
पीडब्ल्यूडी में आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन 25 तक स्थगित
-
Gorakhpur Airport: स्पाइस जेट की फ्लाइट पर बैठी महिला के बैग से जेवरात चोरी
-
शिवपुर सहबाजगंज में फर्जी क्लिनिक और मेडिकल स्टोर चलाने वाला ‘डॉक्टर’ गिरफ्तार
-
दसवीं के स्टूडेंट ने वायरल किया छात्रा का अश्लील वीडियो
-
गोला में बाइक और जीप में आमने-सामने की टक्कर, चालक युवक की मौत, साथी घायल
-
पीडब्ल्यूडी में कलमबंद हड़ताल, प्रांतीय महामंत्री ने कहा- समस्याओं की अनदेखी से कर्मचारी दुखी
-
Jobs in Gorakhpur | महाविद्यालय में प्राचार्य और प्रवक्ता के पदों पर आवेदन आमंत्रित
-
Tragic incident in Gorakhpur | पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुद को लगाई आग
-
Gorakhpur Sports: खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, कुश्ती और खो खो में दिखाया दम
-
एनपीएस की रकम एलआईसी, एसबीआई शेयर में डुबो रहे: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद
-
Jobs in Gorakhpur | एपीएम एकेडमी पिपरा लाला में टीचिंग/नॉन टीचिंग की वैकेंसी