लोकल न्यूज

फेर में पड़ गए ध्यानी जी!

गो गोरखपुर बतकही

ध्यानी जी धार्मिक यात्रा पर थे. ठगी के शिकार हो गए. बात बहुत छोटी है लेकिन है पिंच करने वाली. ध्यानी जी आस्थावादी हैं. उन्हें लगता है कि धर्म से समाज सुधर सकता है. वह हाल ही में वह एक देवी मंदिर गए. देवी मंदिर जंगल के बीच स्थित है. सैकड़ो साल पुराना है. बगल से नदी बहती है. कथा है कि कभी यहां चरवाहे  पशुओं को चराने आया करते थे. उन्हें देवी के दर्शन हुए. इस स्थल की बड़ी मान्यता है.

परेशान हाल मध्यवर्गीय जन अपनी मानसिक, भौतिक समस्याएं लेकर आते हैं. कष्ट दूर करने की प्रार्थनाएं करते हैं. मनोवांछित फल पाने के संकल्प लेते हैं. उनके पूरा हो जाने पर पुंनः दर्शन करने की अभिलाषा करते हैं.मानवीय संवेदना और आस्था के इसी जंगल में बाजार ने अपना डेरा डाल लिया है. फूल, प्रसाद, चढ़ावे, जलपान के कारोबार ने गहरी जगह बना ली है.

ध्यानी जी दर्शन को पहुंचे. दिन मंगलवार था. पूजन सामग्री खरीदी. प्रसाद लिया. चरण पादुका के गायब होने की चिंता भी थी. दुकानदार के वहां सुरक्षित किया. दर्शन की लाइन में लग गए. विधिवत पूजा की. देवी दर्शन किया. लिखा हुआ था – ‘कपूर अगरबत्ती मंदिर के अंदर जलाना वर्जित है.’

अतः निश्चित स्थान पर पहुंचे. हवा थोड़ी तेज गति थी. अगरबत्तियां जलानी चाही. तीली पर तीली जलाते रहे. मैचबॉक्स की आधी तीलियां जला डालीं पर मुई अगरबत्ती ने आग न पकड़ी. चिंतित मन पूजा स्थल से बाहर आ गए. उस दुकान पर जा पहुंचे जहां से पूजन सामग्री क्रय की थी. शिकायत की. उत्तर मिला “सब तो ले गए पर शिकायत किसी ने नहीं की”.

ध्यानी जी इस ठगी से हतप्रभ  हैं. आस्था के इस परिसर में उनके पास सवाल दर सवाल हैं. वे सोचते हैं कि यहां बिकने वाली पूजन सामग्री, खाद्य पदार्थ आदि के लिए क्वालिटी कंट्रोल व्यवस्था नहीं हो सकती? कोई इनकी जांच क्यों नहीं करता?  अगर कोई जांच करता भी हो तो उसका परिणाम क्या होता होगा? क्या कोई दंडित भी हुआ? आखिर आस्था के नाम पर लोग कब तक ठगी के शिकार होते रहेंगे ?

प्रश्नों के जाल में उलझे ध्यानी जी ने चाय की चुस्कियां लेने की सोची. दुकान पर पहुंचे. चाय आती इसी बीच उनकी नजर अखबार पर पड़ी. खबर छपी थी – “मथुरा में कुट्टू के पकवान खाकर 90 लोग बीमार”. दुकान पर लिखा था “हम सुधरेंगे जग सुधरेगा”. ध्यानी जी चिंतित हैं, हम तो सुधर गए लेकिन जग कब सुधरेगा.



  • एमएमएमयूटी मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर

    गोरखपुर MMMUT के 919 छात्रों ने NPTEL परीक्षा में लहराया परचम, दो छात्राएं बनीं नेशनल टॉपर

  • गोरखपुर में लगी वोटरों की लाइन: संडे को विशेष अभियान में 18 हजार लोगों ने भरा फॉर्म-6, देखें अपनी विधानसभा का हाल

    गोरखपुर में लगी वोटरों की लाइन: संडे को विशेष अभियान में 18 हजार लोगों ने भरा फॉर्म-6, देखें अपनी विधानसभा का हाल

  • cyber crime

    गोरखपुर न्यूज़: असली जैसा दिखने वाला ‘नकली’ GST पोर्टल बनाया, पंजाब पुलिस ने इंजीनियर को उठाया

  • गोरखपुर न्यूज़: कोचिंग जा रही छात्रा को गली में खींचने वाला युवक गिरफ्तार, कस्टडी में हाथ जोड़कर मांगी माफी

    गोरखपुर न्यूज़: कोचिंग जा रही छात्रा को गली में खींचने वाला युवक गिरफ्तार, कस्टडी में हाथ जोड़कर मांगी माफी

  • गोरखपुर न्यूज़: अमर शहीद हेमू कालानी की याद में बच्चों ने उठाया ब्रश, जटाशंकर आश्रम में उकेरी शहादत

    गोरखपुर न्यूज़: अमर शहीद हेमू कालानी की याद में बच्चों ने उठाया ब्रश, जटाशंकर आश्रम में उकेरी शहादत

  • गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर कथक पेश करेंगी शहर की बेटी श्रेयांशी, संगीत नाटक अकादमी ने किया चयन

    गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर कथक पेश करेंगी शहर की बेटी श्रेयांशी, संगीत नाटक अकादमी ने किया चयन

  • 95 रन पर ढेर हुई मीडिया इलेवन! रेलवे ने 6 विकेट से जीता मैच, हारने वाली टीम को मिला ये खास अवार्ड

    95 रन पर ढेर हुई मीडिया इलेवन! रेलवे ने 6 विकेट से जीता मैच, हारने वाली टीम को मिला ये खास अवार्ड

  • गोरखपुर यूनिवर्सिटी: बीएचयू और उत्कल की टीमें बाहर, बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए कल होगी खिताबी जंग

    गोरखपुर यूनिवर्सिटी: बीएचयू और उत्कल की टीमें बाहर, बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए कल होगी खिताबी जंग

  • गोरखपुर न्यूज़: राज्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार, मांगें पूरी न होने पर करेंगे बड़ा आंदोलन

    गोरखपुर न्यूज़: राज्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार, मांगें पूरी न होने पर करेंगे बड़ा आंदोलन

  • गोरखपुर एम्स: 2 साल के बच्चे की नाक में उगा था दांत, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला

    गोरखपुर एम्स: 2 साल के बच्चे की नाक में उगा था दांत, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला

  • बीएलओ पर वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जोड़ने और विरोध पर धमकी का आरोप, खोराबार थाने पहुंचा मामला

    बीएलओ पर वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जोड़ने और विरोध पर धमकी का आरोप, खोराबार थाने पहुंचा मामला

  • थाईलैंड की क्वीन का कुशीनगर दौरा: 70 लोगों का काफिला और कड़ी सुरक्षा, दुल्हन की तरह सज रहा थाई मंदिर

    थाईलैंड की क्वीन का कुशीनगर दौरा: 70 लोगों का काफिला और कड़ी सुरक्षा, दुल्हन की तरह सज रहा थाई मंदिर

  • MP Inter College Admission: 20 जनवरी से मिलेंगे फॉर्म, 17 मार्च को होगी परीक्षा, देखें डीटेल्स

    MP Inter College Admission: 20 जनवरी से मिलेंगे फॉर्म, 17 मार्च को होगी परीक्षा, देखें डीटेल्स

  • गोरखपुर समाचार

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर न्यूज़: सीएम योगी का आह्वान, विश्वविद्यालय और कॉलेज अब गोद लेंगे एक-एक खेल

    गोरखपुर न्यूज़: सीएम योगी का आह्वान, विश्वविद्यालय और कॉलेज अब गोद लेंगे एक-एक खेल

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक