ध्यानी जी धार्मिक यात्रा पर थे. ठगी के शिकार हो गए. बात बहुत छोटी है लेकिन है पिंच करने वाली. ध्यानी जी आस्थावादी हैं. उन्हें लगता है कि धर्म से समाज सुधर सकता है. वह हाल ही में वह एक देवी मंदिर गए. देवी मंदिर जंगल के बीच स्थित है. सैकड़ो साल पुराना है. बगल से नदी बहती है. कथा है कि कभी यहां चरवाहे पशुओं को चराने आया करते थे. उन्हें देवी के दर्शन हुए. इस स्थल की बड़ी मान्यता है.
परेशान हाल मध्यवर्गीय जन अपनी मानसिक, भौतिक समस्याएं लेकर आते हैं. कष्ट दूर करने की प्रार्थनाएं करते हैं. मनोवांछित फल पाने के संकल्प लेते हैं. उनके पूरा हो जाने पर पुंनः दर्शन करने की अभिलाषा करते हैं.मानवीय संवेदना और आस्था के इसी जंगल में बाजार ने अपना डेरा डाल लिया है. फूल, प्रसाद, चढ़ावे, जलपान के कारोबार ने गहरी जगह बना ली है.
ध्यानी जी दर्शन को पहुंचे. दिन मंगलवार था. पूजन सामग्री खरीदी. प्रसाद लिया. चरण पादुका के गायब होने की चिंता भी थी. दुकानदार के वहां सुरक्षित किया. दर्शन की लाइन में लग गए. विधिवत पूजा की. देवी दर्शन किया. लिखा हुआ था – ‘कपूर अगरबत्ती मंदिर के अंदर जलाना वर्जित है.’
अतः निश्चित स्थान पर पहुंचे. हवा थोड़ी तेज गति थी. अगरबत्तियां जलानी चाही. तीली पर तीली जलाते रहे. मैचबॉक्स की आधी तीलियां जला डालीं पर मुई अगरबत्ती ने आग न पकड़ी. चिंतित मन पूजा स्थल से बाहर आ गए. उस दुकान पर जा पहुंचे जहां से पूजन सामग्री क्रय की थी. शिकायत की. उत्तर मिला “सब तो ले गए पर शिकायत किसी ने नहीं की”.
ध्यानी जी इस ठगी से हतप्रभ हैं. आस्था के इस परिसर में उनके पास सवाल दर सवाल हैं. वे सोचते हैं कि यहां बिकने वाली पूजन सामग्री, खाद्य पदार्थ आदि के लिए क्वालिटी कंट्रोल व्यवस्था नहीं हो सकती? कोई इनकी जांच क्यों नहीं करता? अगर कोई जांच करता भी हो तो उसका परिणाम क्या होता होगा? क्या कोई दंडित भी हुआ? आखिर आस्था के नाम पर लोग कब तक ठगी के शिकार होते रहेंगे ?
प्रश्नों के जाल में उलझे ध्यानी जी ने चाय की चुस्कियां लेने की सोची. दुकान पर पहुंचे. चाय आती इसी बीच उनकी नजर अखबार पर पड़ी. खबर छपी थी – “मथुरा में कुट्टू के पकवान खाकर 90 लोग बीमार”. दुकान पर लिखा था “हम सुधरेंगे जग सुधरेगा”. ध्यानी जी चिंतित हैं, हम तो सुधर गए लेकिन जग कब सुधरेगा.
-
गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
-
फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
-
गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
-
गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
-
गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
-
देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
-
Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
-
अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
-
गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया