Gorakhpur/Main accused surrendered in court: पिछले दिनों खोराबार इलाके के सनहा में आजाद निषाद की हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय निषाद ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सनहा गांव के रहने वाले आजाद की आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और शव को पानी में फेंक कर फरार हो गया था. पुलिस विजय की तलाश में थी. उसने पुलिस को गच्चा देकर कोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया.
खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी 20 वर्षीय आजाद निषाद का अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जाता है कि 13 सितंबर की भोर में उस युवती ने आजाद को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था. आजाद के वहां पहुंचते ही पहले से घात लगाये युवती के चचेरे भाई विजय, दीपक और विजय की भाभी ने मिलकर आजाद की हत्या कर दी. उन्होंने शव को तालाब में फेंक दिया और फरार हो गए.
पुलिस ने आजाद हत्याकांड के आरोपी विजय और दीपक को मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त विजय निषाद की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं. बुधवार को मुख्य अभियुक्त विजय निषाद पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.
-
गर्भावस्था में मधुमेह से बचाव के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम बहुत ज़रूरी
-
एम्स गोरखपुर में अब जांच और भुगतान में आसानी
-
खो-खो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन 18 को
-
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम का चयन
-
स्त्री और पुरुष एक-दूसरे के पूरक: कुलपति
-
एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि होंगे श्रीधर वेम्बु
-
बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल मुख्य शूटर यूपी से गिरफ्तार
-
कई राशियों के लिए आज का दिन है बेहद खास
-
स्वास्थ्य मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल
-
सहजनवां रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारी की ट्रेन से कटकर मौत
-
सपा का पीडीए अपराधियों का प्रोडक्शन हाउस: सीएम
-
सोने की चेन के लालच में कर दी दोस्त की हत्या