Gorakhpur/Main accused surrendered in court: पिछले दिनों खोराबार इलाके के सनहा में आजाद निषाद की हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय निषाद ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सनहा गांव के रहने वाले आजाद की आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और शव को पानी में फेंक कर फरार हो गया था. पुलिस विजय की तलाश में थी. उसने पुलिस को गच्चा देकर कोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया.
खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी 20 वर्षीय आजाद निषाद का अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जाता है कि 13 सितंबर की भोर में उस युवती ने आजाद को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था. आजाद के वहां पहुंचते ही पहले से घात लगाये युवती के चचेरे भाई विजय, दीपक और विजय की भाभी ने मिलकर आजाद की हत्या कर दी. उन्होंने शव को तालाब में फेंक दिया और फरार हो गए.
पुलिस ने आजाद हत्याकांड के आरोपी विजय और दीपक को मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त विजय निषाद की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं. बुधवार को मुख्य अभियुक्त विजय निषाद पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.
-
लखनऊ के पास अटारी में दो सौ एकड़ में बनेगा प्रदेश का पहला बीज पार्क
-
जीआईएस सर्वे के नोटिस पर आज दर्ज कराएं आपत्ति
-
18003092090 पर कॉल कीजिए, मलबा उठाने वाली गाड़ी पहुंच जाएगी
-
15 दिन में इतना सस्ता हुआ गोल्ड, अभी और गिरेंगे भाव
-
साइबर ठगों ने पान मसाला फर्म के मैनेजर से उड़ाए 2.7 करोड़ रुपए
-
गोरखपुर के कृषि अभियंता को मिला सर्वश्रेष्ठ पीएचडी अवार्ड
-
एम्स मरीजों के लिए बनेगा 500 बिस्तर वाला विश्राम सदन
-
महिला उपनिरीक्षक सहित 38 दारोगा के कार्यक्षेत्र बदले, पूरी लिस्ट यहां देखें कौन-कहां गया
-
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र: 186 में 160 स्कूलों ने क्यों दर्ज करा दी आपत्ति
-
बकायेदारों के ‘करोड़ी-क्लब’ पर निगम अब नहीं करेगा मेहरबानी, संपत्ति होगी सीज
-
सीजन के पहले कोहरे में ही हाईवे पर कई जगह भिड़े वाहन, दो की हालत गंभीर
-
डॉ. सुरिंदर सिंह होंगे महायोगी गोरखनाथ विवि के नए कुलपति