गोरखपुर में मानसून की दस्तक, 18 जून से होगी झमाझम बारिश

गोरखपुर में 18 जून को मानसून की दस्तक की संभावना, 20 जून तक होगी अच्छी बारिश। दो दिन की बूंदाबांदी से तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गिरा, लू का दौर खत्म।
गोरखपुर: गर्मी और लू से बेहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर है! बिहार में सक्रिय मानसून अब पूर्वी यूपी की ओर बढ़ रहा है और बुधवार, 18 जून 2025 को गोरखपुर से होकर गुजरेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 20 जून तक गोरखपुर-बस्ती मंडल में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट आएगी और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी।
इस बार नवतपा में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन उसके बाद जून के पहले सप्ताह में चली लू ने पूर्वी यूपी के लोगों को बेहाल कर दिया था। 12 जून को मौसम में फिर बदलाव आया, लेकिन 13-14 जून को संभावित बारिश की जगह केवल कुछ जगहों पर ही बूंदाबांदी हुई। इस दौरान तेज धूप के चलते तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया था, और रात का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया था। धूप व गर्मी की वजह से लोग बीमार पड़ने लगे थे।
हालांकि, रविवार को मौसम में हल्का परिवर्तन दिखा और सुबह ही कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। दिन में फिर गर्मी बढ़ी, लेकिन बादलों की आवाजाही की वजह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई प्री-मानसून बारिश के कारण तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इससे एक सप्ताह से चल रहे लू का असर खत्म हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 17 से 20 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश से यूपी में प्रवेश करेगा।
मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि सोमवार को तपिश से और राहत मिलेगी। इसके अलावा बूंदाबांदी होने और पुरवा हवा चलने से भी राहत मिलेगी। दानिश ने बताया कि परिस्थितियाँ अनुकूल हैं और 18 जून से अगले तीन दिन तक अच्छी बारिश की संभावना है। उस दौरान तापमान में करीब पाँच डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आएगी, जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर में ‘विरासत गलियारे’ पर संग्राम! भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े, घंटेभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा!
- गोरखपुर में मना ‘काला दिवस’: भाजपा ने याद किया 1975 का आपातकाल, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान
- नेपाल की बारिश से राप्ती, रोहिन सहित इन नदियों में तेजी से बढ़ा पानी, जानें ताजा हालात!
- गोरखपुर रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास: दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं, 44 लिफ्टें और रूफ प्लाजा!
- अगले महीने से एयरपोर्ट और झंगहा क्षेत्र में दौड़ेगी नई ई-बसें! प्रदूषण कम, सुविधा ज़्यादा!
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गोरखपुर दौरा: आयुष विश्वविद्यालय की सौगात और 61 मेडिकल छात्रों को दीक्षा!
- बस थोड़ा और इंतज़ार, 13 जानवरों की रिपोर्ट निगेटिव आते ही खुलेगा चिड़ियाघर
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे खुला: अब दिल्ली-NCR से गोरखपुर सिर्फ 9.5 घंटे में
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे हुआ शुरू: रूट, इंटरचेंज और हर 10 KM की पूरी जानकारी यहां!
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का आज होगा भव्य लोकार्पण! CM योगी जनता को समर्पित करेंगे
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हाई-टेक सुरक्षा: हर 45 KM पर एंबुलेंस, क्रेन, और CCTV से होगी निगरानी
- गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: प्रोजेक्ट अब अयोध्या शिफ्ट, 22 जिलों को जोड़ेगी ये ‘लाइफलाइन’
- सीएम योगी आज गोरखपुर में: लिंक एक्सप्रेस-वे और आयुष विवि उद्घाटन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
- इन कॉलेजों में दाखिले का सुनहरा मौका: सेंट एंड्रयूज और दिग्विजयनाथ PG कॉलेज में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे: 20 जून को होगा उद्घाटन, DM-SSP ने लिया तैयारियों का जायजा
- गोरखपुर चिड़ियाघर: वन्यजीवों के लिए बनेंगे अलग आइसोलेशन वार्ड, जू-कीपरों को मिलेगी ट्रेनिंग
- गोरखपुर में मानसून की दस्तक, 18 जून से होगी झमाझम बारिश
- 1.5 लाख लोगों को बूंद-बूंद पानी का इंतजार! चार महीने से ट्यूबवेल हैं तैयार, पर बिजली नहीं
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण अब 20 को, सीएम योगी करेंगे दो स्थानों पर उद्घाटन
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से लखनऊ का सफर: क्या ये है अयोध्या वाले रास्ते से बेहतर विकल्प? जानें ग्राउंड रिपोर्ट
- गोरखनाथ मंदिर में महायोग सप्ताह 15 से, विशेष शिविर और कार्यशाला का आयोजन
- बर्ड फ्लू पर बड़ी राहत! गोरखपुर में मुर्गों के 350 सैंपल निकले निगेटिव, क्या चिकन खाना अब सुरक्षित है?
- शुरू हुआ IPL का ‘छोटा वर्जन’ GPL: ₹16 लाख में बिके खिलाड़ी, हर मैच का लाइव टेलीकास्ट
- अहमदाबाद विमान हादसा: सांसद रवि किशन का भावुक बयान: ‘हृदय स्तब्ध है, शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव’
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का 17 जून को होगा सीएम के हाथों लोकार्पण, लखनऊ पहुंचें अब सिर्फ 3.30 घंटे में
- ब्रेकिंग: गोरखपुर भाजपा अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का हार्ट अटैक से निधन, CM योगी ने जताया दुख!
- जीडीए की पहली बहुमंजिला आवासीय परियोजना ‘कुशमी एन्क्लेव’ लॉन्च को तैयार
- जून में जू खुलने की उम्मीद नहीं, बर्ड फ्लू रिपोर्ट का इंतजार
- शहर की ये 15 कॉलोनियां अब जीडीए के खाते से निकल नगर निगम में होंगी शामिल
- मैरिज रजिस्ट्रेशन: अब पुरोहित या पारिवारिक सदस्य की गवाही अनिवार्य