क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • गोरखपुर से चलने वाली इन विशेष ट्रेनों में अभी भी सीटें खाली, जानें किस रूट पर कितनी बर्थ हैं उपलब्ध

    गोरखपुर से चलने वाली इन विशेष ट्रेनों में अभी भी सीटें खाली, जानें किस रूट पर कितनी बर्थ हैं उपलब्ध

  • डीडीयू में अब घर बैठे करें पढ़ाई, ऑनलाइन और ODL कोर्स शुरू, जानें कौन-कौन से हैं विकल्प

    डीडीयू में अब घर बैठे करें पढ़ाई, ऑनलाइन और ODL कोर्स शुरू, जानें कौन-कौन से हैं विकल्प

  • डीडीयू: कल से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग, ऐसे करें ‘चॉइस लॉक’

    डीडीयू: कल से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग, ऐसे करें ‘चॉइस लॉक’

  • गोरखपुर की बड़ी खबरें: डीडीयू में बेटियों का जलवा, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, और शहर में हादसे, जानें पूरा अपडेट

    गोरखपुर की बड़ी खबरें: डीडीयू में बेटियों का जलवा, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, और शहर में हादसे, जानें पूरा अपडेट

  • डीडीयू में अब छात्रों को मिलेंगी हाई-टेक डिजिटल लाइब्रेरी और शोध सुविधाएं

    डीडीयू में अब छात्रों को मिलेंगी हाई-टेक डिजिटल लाइब्रेरी और शोध सुविधाएं

  • डीडीयू प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, 24 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग

    डीडीयू प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, 24 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग

  • MMMUT और इन्फ्लिबनेट का बड़ा समझौता, छात्रों को मिलेंगी हाई-टेक डिजिटल लाइब्रेरी और शोध सेवाएं

    MMMUT और इन्फ्लिबनेट का बड़ा समझौता, छात्रों को मिलेंगी हाई-टेक डिजिटल लाइब्रेरी और शोध सेवाएं

  • बस्ती में 3 कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत, अयोध्या में एक सरयू में डूबा

    बस्ती में 3 कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत, अयोध्या में एक सरयू में डूबा

  • बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मशरूम की सब्जी खाने से 40 छात्र बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

    बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मशरूम की सब्जी खाने से 40 छात्र बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

  • साप्ताहिक राशिफल: इन तीन राशियों को इस हफ्ते क्यों घेरे रहेगी नकारात्मक?

    साप्ताहिक राशिफल: इन तीन राशियों को इस हफ्ते क्यों घेरे रहेगी नकारात्मक?

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षाएं संपन्न, 16 दिन चली परीक्षाओं में 14 राज्यों के 30 हजार अभ्यर्थी शामिल

    गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षाएं संपन्न, 16 दिन चली परीक्षाओं में 14 राज्यों के 30 हजार अभ्यर्थी शामिल

  • देवरिया: ‘आई लव यू’ लिखकर ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी और पुलिस पर लगाए ये आरोप

    देवरिया: ‘आई लव यू’ लिखकर ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी और पुलिस पर लगाए ये आरोप

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक