क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • मैट्रिमोनियल साइट पर जज बनकर मिला, शादी का झांसा देकर 59.50 लाख की ठगी, लखनऊ की नर्सिंग ऑफिसर ने दर्ज कराई FIR

    मैट्रिमोनियल साइट पर जज बनकर मिला, शादी का झांसा देकर 59.50 लाख की ठगी, लखनऊ की नर्सिंग ऑफिसर ने दर्ज कराई FIR

  • पत्नी से विवाद में आजमगढ़ के जिला समाज कल्याण अधिकारी ने की आत्महत्या, मायके में रह रही थी पत्नी

    पत्नी से विवाद में आजमगढ़ के जिला समाज कल्याण अधिकारी ने की आत्महत्या, मायके में रह रही थी पत्नी

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047’ पर संवाद, छात्रों ने दिए रचनात्मक सुझाव

    गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047’ पर संवाद, छात्रों ने दिए रचनात्मक सुझाव

  • पूर्वी यूपी को मिली बड़ी सौगात, एम्स गोरखपुर में न्यूरोसर्जरी और सीटीवीएस समेत 13 नए विशेषज्ञ

    पूर्वी यूपी को मिली बड़ी सौगात, एम्स गोरखपुर में न्यूरोसर्जरी और सीटीवीएस समेत 13 नए विशेषज्ञ

  • फातिमा अस्पताल ने मनाया मेडिकल रिकॉर्ड दिवस, जानें क्यों है यह मरीजों के लिए इतना महत्वपूर्ण

    फातिमा अस्पताल ने मनाया मेडिकल रिकॉर्ड दिवस, जानें क्यों है यह मरीजों के लिए इतना महत्वपूर्ण

  • फर्जीवाड़े का ‘डिसेंट’ खेल: गोरखपुर में फर्जी कागजातों से हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को लगाया 1.20 करोड़ का चूना

    फर्जीवाड़े का ‘डिसेंट’ खेल: गोरखपुर में फर्जी कागजातों से हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को लगाया 1.20 करोड़ का चूना

  • रेलवे ने दिवाली-छठ पर बड़ोदरा-गोरखपुर के बीच चलाई ये खास ट्रेन, यहां जानिए पूरा शेड्यूल

    रेलवे ने दिवाली-छठ पर बड़ोदरा-गोरखपुर के बीच चलाई ये खास ट्रेन, यहां जानिए पूरा शेड्यूल

  • प्रयागराज: स्कूल के अंदर 12वीं के छात्र की हत्या, दादा ने टीचर पर लगाया साजिश का आरोप

    प्रयागराज: स्कूल के अंदर 12वीं के छात्र की हत्या, दादा ने टीचर पर लगाया साजिश का आरोप

  • जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर लॉन्च: कानपुर में अक्षय कुमार ने फैंस को बांटे ‘ठग्गू के लड्‌डू’

    जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर लॉन्च: कानपुर में अक्षय कुमार ने फैंस को बांटे ‘ठग्गू के लड्‌डू’

  • लखनऊ में सपा ऑफिस के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, 80% झुलसा; अखिलेश ने सरकार को घेरा

    लखनऊ में सपा ऑफिस के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, 80% झुलसा; अखिलेश ने सरकार को घेरा

  • History of Gorakhpur: जब यूपी के प्रधानमंत्री ने गोरखपुर के गोरे कलक्टर का अहंकार भुला दिया

    History of Gorakhpur: जब यूपी के प्रधानमंत्री ने गोरखपुर के गोरे कलक्टर का अहंकार भुला दिया

  • गोरखपुर: सीएम योगी ने की कायस्थ समाज के योगदान की सराहना, कहा- समाज की पहचान उसके महापुरुषों से बनती है

    गोरखपुर: सीएम योगी ने की कायस्थ समाज के योगदान की सराहना, कहा- समाज की पहचान उसके महापुरुषों से बनती है

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक